UP News: बच्चे के मनोभाव को समझकर मन की मुराद पूरी की, CM योगी ने सेल्फी लेकर जीता दिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते रविवार को राजस्थान के जालौर के दौरे पर थे. तभी एक बच्चा लगातार उनके साथ सेल्फी लेने की जिद्द कर रहा था. राजस्थान के जालौर में श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ने वाले एक बच्चे की मुराद को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी किया. सीएम ने बच्चे के मनोभाव को तुरंत पढ़ लिया और बच्चे को स्नेह दिया.
बार-बार सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था बच्चा
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजस्थान में मौजूद थे. वहां पर वे शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श व़िद्या मंदिर में आयोजित नवीन भवन के अवलोकन के कार्यक्रम में मौजूद थे. यहीं पर बढ़ने वाला एक बच्चा विद्यालय के कणिया गिरि मंच के नीचे खड़ा होकर मुख्यमंत्री के फ्रेम में बार-बार सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था.
बच्चे को मंच पर बुलाया
इसे देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस बच्चे को मंच पर बुला लिया. बच्चे से उसका नाम, कक्षा आदि के बारे में जानकारी ली. इसके बाद मोबाइल लेकर अपने ही हाथ से बच्चे के साथ सेल्फी ली. इस पर बच्चे ने सीएम योगी का आभार व्यक्त किया.
सीएम को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने यहां पर अपने विचारों को रखा. यहां पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया. बाद में सीएम ने स्कूल के शिक्षकों, बच्चों, कलाकारों आदि के संग फोटो खिंचवाई. मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी.
ये भी पढ़ें: बीसी सखी योजना में उत्तर प्रदेश नंबर-1, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का मौका
UP News: स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग समय की हानि के साथ 'डिप्रेशन' कीे जड़, CM योगी ने युवा पीढ़ी को चेताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखें. उन्होंने कहा, छोटी आयु के बच्चों को रोने-नाराज होने दें, कुछ देर में वे ठीक हो जाएंगे, मगर स्मार्टफोन कतई न दें. स्मार्ट फोन का अधिक प्रयोग समय की हानि के साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचा रहा है.
स्मार्टफोन का लगातार प्रयोग नशे की तरह
स्मार्टफोन सोचने की क्षमता को कम करता है. यह बुद्धि को कुंठित कर रहा है. लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं. स्मार्टफोन के गेम नकारात्मक दिशा की ओर ले जा रहे हैं. बच्चा जितना वक्त स्मार्टफोन पर खर्च कर रह है, उतना वक्त अगर अच्छी पुस्तकों, योग, व्यायाम पर लगाए तो जीवन सुंदर होने के साथ व्यवस्थित होगा. स्मार्टफोन का लगातार प्रयोग नशे की तरह है.
राजस्थान दौरे के दूसरे दिन सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जालोर के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर (सिरे मंदिर) के 375 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय महायज्ञ एवं विशाल धर्मसभा में शामिल हुए.
परिवार के लिए वक्त निकालना जरूरी है
धर्मसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने युवा पीढ़ी को यह सीख दी कि जितना आवश्यक है, उतना ही स्मार्टफोन का उपयोग किया जाए. परिवार के लिए वक्त निकालना जरूरी है. भोजन, पूजा के वक्त फोन को न उठाइए, बाद में कॉलबैक कर लीजिए. स्मार्टफोन एक समय बाद डिप्रेशन की बीमारी को जन्म देता है. छोटी-छोटी बातों के कारण आत्महत्याओं की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी रही है. कभी विफलता मिली है तो कारण ढूंढ़कर उसे बदलना ही जीवन है. विफलता से कभी घबराना नहीं, बल्कि चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए. कोई भाग्य नहीं ले सकता, सब कुछ ईश्वरीय कृपा से ही मिलता है. लोभ-लालच से दूर रहकर समाज के लिए सोचिए.
ये भी पढ़ें: बीसी सखी योजना में उत्तर प्रदेश नंबर-1, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भर बनने का मौका
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)


