Responsive Scrollable Menu

इंदौर RTO में हुई फैंसी नंबर की नीलामी, 1.68 लाख में बिका ये नंबर , 4 साल में पहली बार 58 मिनट तक चली ई-ऑक्शन

इंदौर आरटीओ में वाहनों के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी ने इस बार नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल MP-09 BV सीरीज के 108 VIP नंबरों के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने बोली लगाई। लगातार बढ़ती बोलियों के कारण शाम 5 बजे समाप्त होने वाली ऑनलाइन नीलामी 5:58 बजे तक चली। ऑनलाइन ऑक्शन शुरू होने के बाद चार साल में पहली बार ऐसा हुआ।

दरअसल इंदौर आरटीओ के अनुसार इस बार MP-09 BV सीरीज के 108 फैंसी नंबर ई-नीलामी के लिए जारी किए गए थे। सामान्य दिनों में जहां 80 से 90 नंबरों के लिए आवेदन आते हैं, वहीं इस बार श्रावण मास और रक्षाबंधन, जन्माष्टमी तथा गणेशोत्सव जैसे त्योहारों को देखते हुए लोगों ने ज्यादा रुचि दिखाई। सबसे अधिक चर्चा ‘0001’ नंबर की रही, जिसे 1.68 लाख रुपए की बोली पर आवंटित किया गया। वहीं ‘0007’ नंबर के लिए 75 हजार रुपए की सबसे ऊंची बोली लगी। लगातार बढ़ती ऑनलाइन बोलियों के कारण नीलामी निर्धारित समय से 58 मिनट अधिक चली।

इंदौर RTO फैंसी नंबरों की नीलामी में बना नया रिकॉर्ड

वहीं इंदौर आरटीओ में वर्ष 2022 से फैंसी नंबरों की ऑनलाइन ई-नीलामी की व्यवस्था लागू है। गुरुवार को हुई नीलामी में पहली बार ऐसा हुआ कि तय समय शाम 5 बजे के बाद भी लगातार नई बोलियां आती रहीं। इसके चलते सिस्टम को 5 बजकर 58 मिनट तक खुला रखना पड़ा। इस बार कुल 108 VIP नंबरों पर बोली लगी, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। त्योहारों के सीजन में नए वाहन खरीदने वालों ने अपनी पसंद के नंबर लेने में खास रुचि दिखाई। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण सभी आवेदकों को तय नियमों के अनुसार बोली लगाने का अवसर मिला और अंत तक कई नंबरों पर प्रतिस्पर्धा बनी रही।

‘0001’ नंबर का इंदौर में हमेशा रहा खास क्रेज

दरअसल इंदौर आरटीओ में ‘0001’ नंबर हमेशा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फैंसी नंबरों में शामिल रहा है। इस बार यह नंबर 1.68 लाख रुपए में बिका। इससे पहले भी इस नंबर के लिए कई बार ऊंची बोलियां लग चुकी हैं। रिकॉर्ड के अनुसार ‘0001’ नंबर पहले 14 लाख रुपए तक में बिक चुका है। इसके अलावा अलग-अलग नीलामियों में यह नंबर 2.5 लाख से 9 लाख रुपए के बीच भी आवंटित हुआ है। वहीं एक बार फोर-व्हीलर श्रेणी में कोई आवेदन नहीं आने पर यही नंबर टू-व्हीलर श्रेणी के आवेदक को केवल 10 हजार रुपए की बेस प्राइस पर मिल गया था। इस बार भी ‘0001’ और ‘0007’ जैसे VIP नंबर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे और ई-नीलामी के दौरान इन पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली

Continue reading on the app

दुश्मनों सावधान! अब एक बेटी के हाथ में है भारत का आसमान, पहली टॉप गन बनी भावना कांत ने रच दिया इतिहास

IAF Squadron Leader Bhawana Kanth News: भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत ने भारत की पहली महिला 'टॉप गन' बनकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारतीय वायुसेना के सबसे कठिन फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स को पूरा किया है, अब वे हवाई युद्धों का सफल नेतृत्‍व करेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी? पठान ने कहा था हुक्का बनाने, अजिंक्य रहाणे ने किया नया खुलासा

Ajinkya Rahane MS Dhoni: अपनी प्लानिंग और सटीक रणनीति के लिए मशहूर एमएस धोनी को पता था कि अपने टीममेट्स का कैसे ध्यान रखना है. अजिंक्य रहाणे ने भी बताया कि कैसे धोनी मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को सहज महसूस करवाते थे. धोनी की ओपन डोर पॉलिसी की तारीफ तो कई बार हो चुकी है. Fri, 7 Aug 2026 08:16:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest Live : Ranchi जाएंगे राहुल गांधी ? | Hemant Soren | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:43+00:00

Jharkhand प्रदर्शन पर BJP विधायकMaithili Thakur का बड़ा बयान, सरकार से की वार्ता की मांग | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers