भूल जाओ ट्रेन, अब डीटीसी की AC बस पहुंचाएगी बिहार, दिल्ली से खाटू श्याम सहित 17 रूटों पर दौड़ेगी बस!
दिल्ली सरकार बिहार के लिए सीधे डीटीसी बसें शुरू करने की तैयारी कर रही है. इससे बिहार जाने के लिए ट्रेनों का लंबा इंतजार करने वाले पूर्वांचलियों को बड़ा फायदा मिलेगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने खाटू श्याम, अयोध्या और वैष्णो देवी सहित 17 रूटों के लिए भी सीधी बसें चलाने की योजना की घोषणा की है.
कम लागत में ज्यादा मुनाफा! बहराइच का किसान कर रहा पालक की खेती, हो रही अच्छी आमदनी
Spinach Cultivation: बहराइच जिले के किसान चौधरी कई पीढ़ियों से पालक की खेती कर रहे है और इसी खेती से अच्छी कमाई कर रहे है. उनका कहना है कि पालक की खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है. खासकर विलायती पालक की पत्तियां एक समान होती है और इसकी पैदावार भी अधिक मिलती है. एक बार बुवाई करने के बाद कई बार कटाई की जा सकती है, जिससे बार-बार आमदनी होती है. किसान बताते हैं कि पालक की अगेती और सीजन के अंत में खेती करने से अच्छा दाम मिलता है. इसी वजह से वे इसी समय खेती पर ज्यादा ध्यान देते है. वे रासायनिक खाद और दवाइयों का सीमित उपयोग करते है और समय-समय पर निराई-गुड़ाई करते रहते है. अच्छी गुणवत्ता के कारण शहर के बाजारों में उनकी पालक की मांग भी ज्यादा रहती है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















