आम के बाग में फल गिरने और छोटे साइज से है परेशान, रोकने के लिए अपनाएं सही तकनीक
Care of Mango Blossoms: आम के बागवानों के लिए फलों का गिरना और छोटा साइज बड़ी समस्या होती है. विशेषज्ञों के अनुसार सही पोषण और कीट नियंत्रण से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि आम की बेहतर पैदावार के लिए फलों का पेड़ पर टिके रहना यानी ‘रिटेंशन’ बहुत जरूरी है. इसके लिए चूसक कीटों का समय पर नियंत्रण करना चाहिए. उन्होंने बताया कि जुलाई-अगस्त में 3 साल से बड़े पेड़ों को 100 ग्राम नाइट्रोजन, 100 ग्राम फास्फोरस और 60 ग्राम पोटाश के साथ 50–100 ग्राम बोरान देना चाहिए. साथ ही 10–20 किलो सड़ी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालना फायदेमंद है. फल गिरने और अल्टरनेट बेयरिंग की समस्या कम करने के लिए ‘प्लानोफिक्स’ और IIHR के न्यूट्रिएंट मिक्स का छिड़काव भी उपयोगी माना जाता है.
तुमसे अधिक मुसलमान हमारे यहां हैं; संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया पर भारत ने पाकिस्तान को खूब धोया
तुमसे अधिक मुसलमान हमारे यहां हैं; संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया पर भारत ने पाकिस्तान को खूब धोया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)



