Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP में सुबह से बारिश जारी; जलभराव से काम पर जाने वाले लोग परेशान; 15 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश भर में बारिश जारी है. पूरे देश में मानसून एक्टिव हो चुका है. इस बीच, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों यानी NCR में भारी बारिश हो रही है. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है. जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस और स्कूल सहित काम पर जाने वाले लोगों को हो रही है. 

एनसीआर में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिस वजह से भारी ट्रैफिक लग रहा है. इसके मद्देनजर गुरुग्राम प्रशासन ने ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हालत बारिश की वजह से खराब हो रहे हैं, जिस वजह से नोएडा के भी अधिकांश दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है.  

देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मानसून के उग्र रूप को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 15 राज्यों में मूसलाधार बरसात और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित राज्यों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश होगी, जिसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

देश की राजधानी में सुबह से बारिश का दौर जारी है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और गाजियाबाद सहित कई जिलों में भारी बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. वहीं, बिहार के पटन, भोजपुर, गया और दरभंगा सहित अन्य जिलों में बारिश के साथ-साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय के इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है. साथ ही दोनों ही राज्यों में भारी बारिश की भी आशंका है. लैंडस्लाइड की भी आशंका है, जिस वजह से मौसम विभाग ने पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी है. 

देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम

इसके अलावा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.  वहीं, राजस्थान और झारखंड के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा तापमान

शहर अधिकतम तापमान (7 अगस्त) न्यूनतम तापमान (7 अगस्त)
दिल्ली 28°C 27°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 28°C 27°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 27°C 23°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 31°C 26°C
शिमला 21°C 19°C
नैनीताल 25°C 21°C

 

Continue reading on the app

'युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए', ट्रंप ने बताई प्लानिंग तो बिफरे ईरानी स्पीकर गालिबफ, कहा- अब और नाटक की जरूरत नहीं

US Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध दुनिया के लिए तो पहले से ही मुसीबत था. अब यह युद्ध अमेरिका और ईरान के लिए भी दर्द बन चुका है. दोनों देश इसे खत्म करना चाहते हैं लेकिन बयानबाजी और शर्तों से पलटने की वजह हर बार बात बिगड़ जाती है. सुपरपॉवर अमेरिका खुद कई बार युद्ध को खत्म करने की बात कह चुका है. एक बार फिर दोनों देशों के नेताओं ने जुबानी जंग शुरू हुई है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्हें भरोसा है कि ईरान से जुड़ा मौजूदा संघर्ष जल्द खत्म हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि ईरान ज्यादा समय तक इस स्थिति में नहीं टिक पाएगा. वहीं ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि हमें और नाटक की जरुरत नहीं है.

क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का यह बेहद महत्वपूर्ण दौरा शुरू किया, तो यह बहुत महत्वपूर्ण इसलिए था क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए, वरना पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी। हम ऐसा नहीं होने देंगे. न सिर्फ हम, न सिर्फ मध्य पूर्व, बल्कि पूरी दुनिया तबाह हो जाती. यह विनाशकारी होता. हमारे पास कोई विकल्प नहीं था. मेरी जानकारी के अनुसार, जैसे ही युद्ध समाप्त होगा, हम वे दिन फिर से देखेंगे। ट्रंप ने दावा किया कि मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही समाप्त होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि वे इसे ज्यादा देर तक जारी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने इराकी एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध हटाए, ईरान पर लगे बैन में ढील देने से किया इनकार

 

स्पीकर गालिबफ ने दिया जवाब

x पर एक पोस्ट में गालिबफ ने लिखा कि बड़ा हमला होने वाला है. रुकिए, छोड़िए, वे बातचीत करना चाहते हैं. यह तो बस दिखावटी कूटनीति का दोहराव है. धमकियों, झूठे वादों और झूठी खबरों का इस्तेमाल करना एक नाकाम रणनीति है. कहा कि तथ्यों को स्वीकार कीजिए और अपने वादे पूरे कीजिए. हमें और नाटक की जरूरत नहीं है. 

होर्मुज पर क्या अपडेट

ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रही बातचीत पर भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मुद्दे का जल्द समाधान निकल जाएगा. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है. साथ ही ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.

यह भी पढ़ें: यमन की सेना पर हूतियों का बड़ा हमला, 17 सैनिक और 1 अधिकारी की मौत

 

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत का वो बदनसीब खिलाड़ी, जिसने 1 ही टेस्ट खेला और वही बन गया उसका विदाई मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रॉबिन सिंह सीमित ओवरों के एक बेहतरीन खिलाड़ी थे. मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी के साथ रॉबिन सिंह अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी मशहूर थे, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा. टीम इंडिया के लिए रॉबिन सिंह अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेल पाए. Sun, 9 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ा अपडेट! | Iran Strait of Hormu | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:30:47+00:00

Shatrughan Sinha On PM Modi : Shatrughan Sinha का PM Modi पर तंज | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:38:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers