Responsive Scrollable Menu

ATF में Ethanol Blending की चर्चा गलत, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें

ATF में Ethanol Blending को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर सरकार ने बड़ा बयान जारी किया है. जानिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने वायरल दावों पर क्या कहा और सरकार ने क्यों बताया इन्हें पूरी तरह गलत.

The post ATF में Ethanol Blending की चर्चा गलत, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, स्कूली स्पिनरों से कराया बल्लेबाजों का अभ्यास

श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर बढ़त बनाने के लिए भारतीय टीम ने तैयारी तेज कर दी है। पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी पिच तैयार कराकर बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ अभ्यास कराया। इसके लिए दरारों और ढीली मिट्टी वाली टूटी-फूटी पिच बनाई गई, जिस पर स्थानीय स्कूली स्पिनरों से गेंदबाजी कराई गई। इसी बीच भारत शुक्रवार से SLC XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा। भारतीय टीम मंगलवार को ही श्रीलंका पहुंच गई थी। तब से टीम दो बार करीब तीन-तीन घंटे के अभ्यास सत्र कर चुकी है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अहम अंकों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है। गॉल जैसी पिच बनाने के लिए तैयार किया अलग विकेट कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैदान के एक हिस्से में 22 गज की अनक्यूरेटेड पिच तैयार करवाई। इस पिच पर घास, दरारें और ढीली मिट्टी छोड़ी गई, ताकि गॉल टेस्ट के चौथे-पांचवें दिन जैसी टर्न और अनियमित उछाल का सामना बल्लेबाज पहले ही कर सकें। स्कूली स्पिनरों ने भी कराया अभ्यास भारतीय बल्लेबाजों के सामने पहले नेट बॉलर्स ने गेंदबाजी की। बाद में बाउंड्री के पास मौजूद स्थानीय स्कूली बच्चों और युवा स्पिनरों को भी गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। इस पिच पर गेंद कभी तेजी से टर्न ले रही थी तो कभी नीची रह रही थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लंबे समय तक अभ्यास किया। गिल फिट, राहुल और पड़्डिकल ने भी किया अभ्यास बुधवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल के अंगूठे में गेंद लगी थी। हालांकि, गुरुवार को वे पूरी तरह फिट नजर आए और नेट्स में बल्लेबाजी की। केएल राहुल और देवदत्त पड़्डिकल ने भी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लंबा अभ्यास किया। सख्त सुरक्षा के बीच हुआ अभ्यास कोलंबो के NCC मैदान पर भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मीडिया को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया, जबकि पूरे परिसर में हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है। SLC XI स्क्वॉड निशान मदुष्का, रविंदु रशांता, पसिंदु सूर्यबांडारा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजाला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंथा और दिलुम सुदीरा। ------------------------------------------------------- श्रीलंका टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया:श्रीलंका इलेवन से होगी भिड़ंत, 15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम शुक्रवार से कोलंबो में तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। मुकाबला नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों का अहम हिस्सा होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

RIP Jorge Messi: लियोनेल मेस्सी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेस्सी का 68 साल की उम्र में निधन

Lionel Messi Father Passes Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

जॉर्ज मेसी लियोनेल मेसी के फुटबॉल करियर में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में शामिल थे। उन्होंने बचपन से ही अपने बेटे के फुटबॉल सफर को करीब से देखा और उनके करियर के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

जब मेसी कम उम्र में अर्जेंटीना से स्पेन गए और बार्सिलोना के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की, तब भी उनके पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। बाद में जॉर्ज मेसी ने उनके प्रतिनिधि के तौर पर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों को संभाला।

Lionel Messi के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे Jorge Messi का 68 साल की उम्र में निधन।
जॉर्ज मेसी

लंबे समय से चल रहा था इलाज
जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं। जून में उनके निधन की झूठी खबर भी सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में सामने आई थी। इसके बाद परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वर्ल्ड कप में भावुक हुए थे मेसी
जॉर्ज मेसी की खराब सेहत के बीच लियोनेल मेसी इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में भी भावुक नजर आए थे। अर्जेंटीना के एक मुकाबले में गोल करने के बाद उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए थे। मेसी ने बाद में बताया था कि उनकी भावुकता फुटबॉल से इतर कुछ निजी मुश्किलों से जुड़ी थी।

जॉर्ज मेसी का निधन लियोनेल मेसी के लिए एक बेहद निजी और भावनात्मक क्षति है। पिता के तौर पर उन्होंने मेसी के शुरुआती फुटबॉल सफर में साथ दिया और आगे चलकर उनके प्रोफेशनल करियर के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sat, 08 Aug 2026 20:13:29 +0530

  Videos
See all

Bihar Health Nishant Kumar ने JP Nadda से की मुलाकात #bihar #viral #news #politics #medicalcollege #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:43:35+00:00

Rahul Gandhi in Prayagraj: छात्रों से संवाद में बोले- 40 करोड़ Gen Z भारत की शक्ति हैं | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers