Responsive Scrollable Menu

मार्च में साइन होने वाली भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली:अब नया टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार होने के बाद होगी; अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प टैरिफ रद्द किए

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह डील अब तभी साइन होगी, जब अमेरिका अपना नया ग्लोबल टैरिफ स्ट्रक्चर तैयार कर लेगा। दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में डोनाल्ड ट्रम्प की उन शक्तियों को खत्म कर दिया है। जिसके तहत वे इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का इस्तेमाल कर भारी टैरिफ लगा देते थे। मार्च में साइन होनी थी डील, कोर्ट के फैसले से टली भारत और अमेरिका के बीच यह ट्रेड डील पहले इसी महीने यानी मार्च में साइन होने वाली थी। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पुराने रेसिप्रोकल टैरिफ को अमान्य कर दिया है। इस वजह से ट्रम्प प्रशासन को अब ग्लोबल ट्रेड के लिए एक नया फ्रेमवर्क तैयार करना पड़ रहा है। जब तक नया स्ट्रक्चर नहीं आता, तब तक अमेरिका ने ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 122 के तहत सभी देशों पर अस्थायी रूप से 10% टैरिफ लगा दिया है। यह व्यवस्था अगले 5 महीनों तक लागू रह सकती है। तुलनात्मक फायदे देखकर ही डील साइन करेंगे एक सीनियर सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘हम डील की बारीकियों पर काम कर रहे हैं, लेकिन साइन तभी होगा जब उनका नया टैरिफ आर्किटेक्चर तैयार हो जाएगा। कोई भी देश समझौता तभी करता है जब उसे दूसरे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले मार्केट में कोई एडवांटेज मिले।’ भारत ने पहले कुछ खास प्रोडक्ट्स के लिए 18% की रेसिप्रोकल टैरिफ दर तय की थी। अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका का नया स्ट्रक्चर पुराने जैसा ही रहता है, तो दरें वही रहेंगी, वरना इनमें बदलाव संभव है। मलेशिया जैसा हाल नहीं होगा, भारत की स्थिति अलग हाल ही में मलेशिया ने अमेरिका के साथ अपने व्यापार समझौते से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस पर सफाई देते हुए अधिकारी ने कहा कि भारत की स्थिति मलेशिया से अलग है। मलेशिया ने एक कानूनी समझौते पर साइन कर दिए थे, जो अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद बेकार हो गया। वहीं भारत ने अभी तक केवल एक 'फ्रेमवर्क डील' पर बात की है, किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसलिए भारत के पास परिस्थितियों के हिसाब से बदलाव करने की गुंजाइश है। नॉन-टैरिफ बाधाओं पर भी चल रही है चर्चा टैरिफ के अलावा दोनों देश नॉन-टैरिफ बैरियर्स और सेक्शन 232 के तहत लगाए गए सेक्टोरल टैरिफ को सुलझाने के लिए भी लगातार बातचीत कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया, ‘हम इस समय का रचनात्मक उपयोग कर रहे हैं ताकि जब साइन करने का सही समय आए, तो तकनीकी मुद्दों की वजह से देरी न हो। अमेरिका द्वारा की जा रही 'सेक्शन 301' जांच पर भी सरकार कानूनी पहलुओं पर गौर कर रही है।' कॉमर्स सेक्रेटरी बोले- एक्सपोर्ट का लक्ष्य 860 बिलियन डॉलर कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पुराने टैरिफ प्रभावी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक-दूसरे के फायदे वाली डील के लिए बातचीत में जुटे हैं। वहीं पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर उन्होंने कहा कि इससे लॉजिस्टिक्स और शिपिंग में कुछ चुनौतियां आई हैं। इससे भारत के एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन सरकार को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में भारत का कुल गुड्स और सर्विसेज एक्सपोर्ट 860 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। क्या है सेक्शन 122 और सेक्शन 301? सेक्शन 122: इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति भुगतान संतुलन (बैलेंस ऑफ पेमेंट्स) में बड़ी कमी आने पर 150 दिनों के लिए अस्थायी टैरिफ लगा सकते हैं। सेक्शन 301: यह अमेरिका को उन देशों के खिलाफ कार्रवाई करने की शक्ति देता है, जिनकी व्यापार नीतियां अमेरिकी हितों के खिलाफ या अनुचित होती हैं। ट्रम्प ने 49 साल पुराने कानून का इस्तेमाल कर टैरिफ लगाया था

Continue reading on the app

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से शुरू, उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में हंगामे के आसार

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। जो 25 मार्च तक चलेगा। तीन दिवसीय इस सत्र में सरकार अपनी आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं को सदन में रखेगी। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष …

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट का वो काला दिन जब कप्तान इंजमाम संग हुआ अपराधियों जैसा सलूक, पूरी टीम के लिए गए फिंगरप्रिंट

2007 विश्व कप के दौरान 18 मार्च यानी आज से ठीक 19 साल पहले बॉब वूल्मर की वेस्‍टइंडीज में संदिग्ध मौत ने पाकिस्तान क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर शर्मसार कर दिया था. मैदान पर आयरलैंड से हार के बाद कोच का शव होटल में मिलना और जमैका पुलिस द्वारा ने इसे शुरुआत में 'मर्डर' करार दिया. कप्‍तान इंजमाम-उल-हक और सीनियर खिलाड़ी मोहम्‍मद यूनुस और शोएब मलिक को मुजरिमों की कतार में खड़ा कर दिया गया. DNA टेस्ट और फिक्सिंग के आरोपों का साया पाकिस्तान क्रिकेट के माथे पर एक काले कलंक की तरह दर्ज है. Wed, 18 Mar 2026 04:31:03 +0530

  Videos
See all

75 lakh cash recovered from the car: महासमुंद में वाहन चेकिंग के दौरान 75 लाख रुपये कैश मिले | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T00:00:24+00:00

News Ki Pathsala: Sushant Sinha | ईरान ने उड़ाया ट्रंप का मजाक ! | Iran Israel | World War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T23:47:32+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर |Iran Israel War | Khamenei | Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T00:30:50+00:00

Superfast News Live : फटाफट देखें 100 बड़ी खबरें | Israel Iran War | PM Modi | LPG Crisis In India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T00:23:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers