Responsive Scrollable Menu

त्रिपुरा के वित्त मंत्री ने 34,212 करोड़ रुपये का टैक्स-फ्री बजट पेश किया, 240.72 करोड़ का घाटा अनुमान

अगरतला, 16 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 34,212.31 करोड़ रुपये का टैक्स-फ्री घाटे का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में 240.72 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा अनुमानित है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश को बढ़ावा, रोजगार सृजन तथा स्वास्थ्य और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

यह बजट 2025-26 के बजट अनुमान की तुलना में 5.52 प्रतिशत अधिक है।

वित्त मंत्री ने बताया कि 2026-27 में राज्य सरकार राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा ट्राइबल एरिया ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) को कुल 914.82 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.34 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि 30 सदस्यीय टीटीएएडीसी के चुनाव अप्रैल में होने वाले हैं।

करीब दो घंटे के अपने बजट भाषण में रॉय ने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर पैदा करने और स्वास्थ्य व पर्यटन क्षेत्र के विकास के जरिए राज्य के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।

उन्होंने त्रिपुरा गवर्नमेंट टेक्निकल यूनिवर्सिटी, त्रिपुरा गवर्नमेंट विमेंस यूनिवर्सिटी और त्रिपुरा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की स्थापना की घोषणा भी की।

बजट में “नवचेतना” नाम से एक नई पहल शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी लैब स्थापित कर तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), कोडिंग और ऑटोमेशन जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा, नर्सिंग, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक छात्रों को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री अंतरजातिक कर्मोसंस्थान प्रकल्प’ शुरू किया जाएगा। ड्रोन पायलटों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के लिए डीजीसीए से मान्यता प्राप्त लाइसेंस के साथ एक ड्रोन स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।

अगरतला में रामकृष्ण मिशन के सहयोग से एक फॉरेन लैंग्वेज स्कूल भी खोला जाएगा।

किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 96,000 किसानों की फसलों का बीमा किया गया है। वहीं एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए 11 अतिरिक्त लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम, लिंक वर्कर्स और एनजीओ को शामिल किया गया है। दूरदराज क्षेत्रों में जांच के लिए छह मोबाइल वैन भी संचालित की जा रही हैं।

मिशन शक्ति के तहत हिंसा से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा और कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय, भोजन तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य के सभी आठ जिलों में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) संचालित हो रहे हैं और केंद्र सरकार ने दो अतिरिक्त ओएससी को भी मंजूरी दी है।

वित्त मंत्री ने बताया कि 2025-26 में अगरतला में आयोजित ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा-बिजनेस कॉन्क्लेव’ और नई दिल्ली में हुए ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टमेंट समिट’ के दौरान राज्य को 15,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 5,022 करोड़ रुपये के 91 निवेश प्रोजेक्ट पिछले एक साल में जमीन पर उतर चुके हैं।

निवेश को और गति देने के लिए मई 2026 में ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा-बिजनेस मीट 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकारी प्रयासों के परिणामस्वरूप 2025-26 (फरवरी तक) में राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 6,50,772 हो गई, जबकि 2018-19 में यह आंकड़ा 5,29,815 था।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के दौरान एक इमारत की छत गिरने से मह‍िलाओं की दबकर मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, छत कथित तौर पर घटिया सामग्री से बनाई गई थी। भारी भीड़ का वजन सहन नहीं कर सकी और अचानक गिर गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे फंस गईं।

दुनिया न्यूज चैनल के अनुसार, सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक बेनजीर इनकम सपोर्ट सेंटर की छत गिरने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। बचाव अधिकारियों के अनुसार, यह घटना चक नंबर 125 के पास हुई, जहां 200 से ज्यादा महिलाएं बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम के तहत अपनी किस्तें लेने के लिए जमा हुई थीं। रिटेलर की दुकान की कमजोर छत अचानक ढह गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं।

घायलों को शेख ज़ायेद अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच महिलाओं को मृत घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी है और घटना की जांच जारी है।

डिप्टी कमिश्नर जाहिर अनवर जप्पा ने कहा कि यह हादसा तब हुआ, जब 200 से अधिक महिलाएं इमारत की पहली मंजिल पर बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम के तहत भुगतान लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं।

एक अन्य चश्मदीद ने दावा किया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और भगदड़ में दर्जनों अन्य घायल हो गए, लेकिन अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, दो साल पहले, सिंध इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग एस्टेट के नॉरिस चौरंगी के पास जकात वितरण के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 12 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, मारे गए थे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच खेली जाएगी वनडे और T20 सीरीज, शेड्यूल का हुआ ऐलान

IPL 2026 के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिलेगा. इस लीग के बीच 2 टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हुईं नजर आएंगी. दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है. Tue, 17 Mar 2026 07:38:01 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder Crisis: लाइन छोड़िए, घर जाइए... LPG की टेंशन खत्म! | LPG Price Hike | LPG Shortage News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:45:06+00:00

LPG Cylinder Crisis News : जंग के बीच भारत पहुंचा LPG..दुनिया हैरान! | Iran Israel War | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:34:16+00:00

LPG Politics | | NKP | Sushant Sinha: LPG Crisis के कारण Inflation का संकट! Iran US War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:38:57+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:39:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers