यमन की सेना पर हूतियों का बड़ा हमला, 17 सैनिक और 1 अधिकारी की मौत
Houthi Attack on Yemeni Army: यमन में हौथी विद्रोहियों ने सरकारी सेना पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया. यमन की सेना के मुताबिक, इस हमले में एक अधिकारी समेत 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. साथ ही हूतियों ने अपनी शर्तें न मानने तक सऊदी पर हमले की धमकी दी है.
सेना ने बताया कि हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. घायलों का इलाज किया जा रहा है.अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला हाल के दिनों में सरकारी बलों पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है. यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है. ईरान समर्थित हौथी विद्रोही यमन में सरकारी सेना और सऊदी अरब से जुड़े समुद्री ठिकानों पर अपने हमले तेज कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों के इस हमले में एक अधिकारी समेत 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. ये आकंड़ा और भी बढ़ सकता है.
From point-blank range: Very powerful footage showing Yemeni army forces storming positions of the Iran-backed Houthi group on the Marib front.
— The Middle East (@A_M_R_M1) August 7, 2026
- Yemeni army soldiers are seen assaulting Houthi positions. pic.twitter.com/gKpOt91Gnu
एक दिन पहले भी किया हमला
इससे पहले गुरुवार को हौथियों ने दावा किया था कि उन्होंने अदन की खाड़ी में सऊदी तेल टैंकर डेजी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. समूह का कहना है कि मिसाइल टैंकर से टकराई, जिसके बाद जहाज को अपना रास्ता बदलना पड़ा. हौथियों ने टेलीग्राम पर जारी बयान में इस हमले को सफल बताया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. हौथियों ने दावा किया कि हमने अदन की खाड़ी में सऊदी तेल टैंकर 'डेजी' को बैलिस्टिक मिसाइल से सफलतापूर्वक निशाना बनाया.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने इराकी एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध हटाए, ईरान पर लगे बैन में ढील देने से किया इनकार
कहा था कि ईश्वर की कृपा से यह अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा और जहाज को निशाना बनाकर वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा. समूह ने कहा था कि यह हमला सऊदी अरब के खिलाफ लाल सागर और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के माध्यम से की गई समुद्री नाकाबंदी का हिस्सा था.
हूतियों ने दी धमकी
हूतियों ने बयान में कहा कि यह कार्रवाई सऊदी दुश्मन के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी को लागू करने के ढांचे के भीतर 'नाकाबंदी के बदले नाकाबंदी' के सिद्धांत के अनुसार की जा रही है. यह भी कहा गया कि जब तक उसकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक सऊदी तेल जहाजों को निशाना बनाना जारी रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा दावा, ‘हमें सीरिया बनाने की कोशिश हुई’, नए सुप्रीम लीडर की जमकर तारीफ
लकड़ी का फर्नीचर रखना है सालों तक नया? मानसून में अपनाएं ये 5 टिप्स
मानसून के मौसम में नमी बढ़ने से लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन इससे बचने के लिए घर में कई घरेलू उपाय दीमक से बचाव में सहायक माने जाते हैं। इसके साथ ही फर्नीचर को सूखा और साफ रखने से उसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol










