Responsive Scrollable Menu

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत

Bihar Rajya Sabha Election Result: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीटों पर कब्जा जमा लिया है. एनडीए को 202 और महागठबंधन को मात्र 37 वोट मिले. चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक गायब रहे. अब कांग्रेस इन विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए स्पीकर और सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है.

The post बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

West Asia संकट के बीच LPG पर खतरा? सरकार का नया PNG Plan, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

 पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण पैदा हुए आपूर्ति संकट के बीच शहरी गैस वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के बजाय ‘पाइप से मिलने वाली रसोई गैस’ (पीएनजी) को अपनाने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) दिल्ली और आसपास के शहरों में पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले उपयोग शुरू करने पर 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दे रही है।

इसी तरह, मुंबई स्थित महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 500 रुपये का पंजीकरण शुल्क माफ करने और वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए एक से पांच लाख रुपये तक की सुरक्षा जमा राशि में छूट देने की घोषणा की है। शर्मा ने कहा कि सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया और पेट्रोलियम कंपनी ‘भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (बीपीसीएल) जैसी कंपनियों ने भी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए इसी तरह के प्रोत्साहन उपाय शुरू किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरा करने के लिए एलपीजी की आपूर्ति जारी है।

देश में किसी भी एलपीजी वितरक के यहां गैस समाप्त होने की सूचना नहीं है।’’ पश्चिम एशिया में तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मालवाहक जहाजों की आवाजाही बाधित होने से हालांकि ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल, 50 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 60 प्रतिशत एलपीजी आयात करता है जिनमें से बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से ही आता है। अधिकारी ने कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल पंप पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी सामान्य रूप से जारी है।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 मार्च को घटकर करीब 50–55 लाख रह गई, जो ईरान युद्ध से पहले के स्तर के करीब है। इससे पहले शनिवार को यह आंकड़ा लगभग 77 लाख था और 13 मार्च को यह बढ़कर 88.8 लाख के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। शर्मा ने कहा कि यह देखना अभी बाकी है कि सिलेंडर बुकिंग में आई यह गिरावट एक स्थायी रुझान है या फिर 15 मार्च को रविवार होने के कारण आई गिरावट है।

एलपीजी बुकिंग में ऑनलाइन माध्यमों की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 90 प्रतिशत हो गई है, जो पहले लगभग 87 प्रतिशत थी। सरकार उपभोक्ताओं से लगातार अपील कर रही है कि घबराहट में गैस एजेंसियों पर कतार लगाने के बजाय डिजिटल माध्यमों से बुकिंग करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग और घर तक आपूर्ति की सुविधा का उपयोग करने, घबराहट में बुकिंग करने से बचने और संभव होने पर पीएनजी जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत अपनाने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir Case: गौतम गंभीर ने मांगा 2.5 करोड़ का हर्जाना, इस बात से परेशान होकर किया केस

गौतम गंभीर के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और बयानबाजियां फैलाई जा रही हैं. इस बात से परेशान होकर अब टीम इंडिया के हेड कोच ने 2.5 करोड़ का हर्जाना मांग लिया है. Thu, 19 Mar 2026 15:07:22 +0530

  Videos
See all

NKP| Sushant Sinha: ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटाने निकले ट्रंप! #trump #iranisraelwar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:45:01+00:00

Rahul kaushik Fake IAS Case: मेरठ में नकली समझकर असली IAS को किया गिरफ्तार, फिर जो हुआ... | Meerut #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:45:01+00:00

LIVE: Inter-Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia | India | LPG | Oil | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:51:34+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Ali Larijani के बाद अगला नंबर Mojtaba Khamenei का?। #iran #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers