Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Love Rashifal 7 August 2026: आज सिंह न करें नए रोमांस की शुरुआत, मकर प्यार में रहें थोड़ा सावधान! कैसा रहेगा आपका दिन, जानें लव राशिफल

Love Horoscope Today 7 August 2026: आज 7 अगस्त शुक्रवार का दिन है. आज सिंह राशि के जातकों को कोई नई प्रेम कहानी शुरू करने से बचना चाहिए. आज का दिन अनुकूल नहीं है, वहीं मकर राशि वालों का आज के दिन प्यार में थोड़ा संभलकर चलना चाहिए. आज कुंभ वालों को अपने पार्टनर से से कोई अप्रत्याशित उपहार मिल सकता है. आज कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? विस्तार से पढ़ें आज का लव रा​शिफल.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: शुक्रवार को वृद्धि योग और कृत्तिका नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है, तुला और सिंह राशि को मिलेगा बंपर धनलाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: आज यानी 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को सभी राशियों के लिए बेहद खास और नए अवसरों वाला दिन है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस तिथि का समापन दोपहर 4 बजकर 37 मिनट पर होगा. इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज के दिन कृत्तिका नक्षत्र शाम 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. आज दिनभर वृद्धि योग का प्रभाव भी रहने वाला है. साथ ही आज के दिन चंद्रमा पूरे दिन वृषभ राशि में संचार करेंगे. शुक्रवार का दिन धन-वैभव का दिन होता है क्योंकि ये दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. उन्हें सफेद फूल और सफेद चीजों का भोग लगाना चाहिए. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 7 अगस्त 2026 (Today Horoscope 7 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. आज तनाव से मुक्त रहेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

2.वृषभ राशि 

इस राशि के जातकों को आज किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है. आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. आज के दिन धन में वृद्धि होगी और पिता से विवाद हो सकता है. 

सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद 
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज विवाह की चर्चा सफल होगी. वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा 
लक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. आज भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी 
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि 

इस राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.

सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
लाल रंग का कपड़ा दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन नए कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. आज आपको संतों का सानिध्य प्राप्त होगा, ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन 
लक मीटर- 7

7.तुला राशि
 
तुला राशि के लोगों की यश कीर्ति में वृद्धि होगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग है. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी और जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवादों से दूर रहें और पारिवारिक क्लेश हो सकता है.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा. महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी और वाहन खरीदने का मन होगा.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला 
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों के आज कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. शेयर में निवेश से बचें, जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा. 

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- काला कंबल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने काम में संतुष्ट नहीं मिलेगी. अधिकारी से विवाद हो सकता है. धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं.

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
उपाय- गरीबों की मदद करें 
सरसों का तेल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला 
लक मीटर- 8

12.मीन राशि 

इस राशि के लोगों को आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलेगी. ये लोग अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता कर सकते हैं. आज इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. साथ ही पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Janamashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और दही-हांडी की डेट

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs AFG, 2nd ODI: अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने लगाया विकटों का 'सिक्सर', दूसरे वनडे में आयरलैंड को 92 रनों से हराया

Rashid Khan six Wicket Haul: अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से आयरलैंड के खिलाफ से धूम मचा जी. राशिद ने दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम के लिए 6 विकेट चटकाए. उनकी इस दमदार गेंदबाजी से अफगानिस्तान ने 92 रनों से दमदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. Sat, 8 Aug 2026 05:59:21 +0530

  Videos
See all

Kunal Ghosh Fire On BJP: Kunal Ghosh ने बताया कौन है गद्दार नंबर 1 और 2? | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T00:32:16+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Meta CEO Mark Zuckerberg Apologies: Meta की माफी क्या काफी है? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T00:33:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers