आज की तिथि क्या है?: आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो शाम 04:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: कृतिका (शाम 6:44 बजे तक, इसके बाद रोहिणी)
योग: वृद्धि (दोपहर 12:11 बजे तक), इसके बाद ध्रुव योग
करण: गर (शाम 4:38 बजे तक), इसके बाद वणिज
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:18 बजे से 1:10 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 बजे से 5:33 बजे तक
अमृत काल: शाम 4:28 बजे से 5:58 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:53 बजे से 3:45 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:47 बजे से 12:26 बजे तक (भोपाल)
यमगण्ड: दोपहर 3:44 बजे से 5:23 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:25 बजे से 9:06 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 8:26 बजे से 9:19 बजे तक
सूर्योदय एवं चंद्रोदय
सूर्योदय: सुबह 5:45 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:07 बजे
चंद्रोदय: रात्रि 12:19 बजे (08 अगस्त)
चंद्रास्त: दोपहर 2:59 बजे
आज का धार्मिक महत्व आज श्रावण कृष्ण नवमी तिथि है। दोपहर 12:11 बजे तक वृद्धि योग तथा उसके बाद ध्रुव योग रहेगा। ध्रुव योग को स्थायी कार्यों, भवन निर्माण, भूमि संबंधी कार्य और दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। वहीं कृतिका नक्षत्र शाम 6:44 बजे तक रहेगा।
आज राहुकाल कब है?: आज राहुकाल सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक है।
आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
नौकरी पक्की होगी। व्यापारिक साझेदारी में कड़ी नजर रखें। संतान की उन्नति से प्रसन्नता। अशुभ समाचार, धन हानि और दुर्घटना।
वृष
कार्य में व्यस्तता लेकिन मेहनत अनुसार फल। सोच समझ कर बोलें और निर्णय लें। कामों में रूकावट आएगी। नौकरी पक्की हो सकती है।
मिथुन
किसी सेमिनार या विशेष बैठक में भाग लेने के योग हैं। चुगलखोर हानि पहुंचाएगा। अध्यात्म में भी रूचि बढ़ेगी। कार्य बन जाएंगे, पत्थर तैर जाएगें।
कर्क
रोजगार संबंधी नए प्रस्ताव मिलेंगे। ईर्ष्या, द्वेष के शिकार होंगे। बड़े लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। कठिन कार्यों में सफलता से यश की प्राप्ति।
सिंह
बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार। लाभदायक प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। शुभ और प्रिय समाचार मिलेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा।
कन्या
तनावपूर्ण हालात- हानिकर दिन है। दाम्पत्य जीवन में अप्रिय वातावरण। बिगड़े संबंध सुधारने में सफलता। स्वभाव में उग्रता रहेगी।
तुला
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवादों से दूर रहें। विशेष कार्य के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। उधार दिया/डूबा हुआ धन मिलेगा।
वृश्चिक
धन की प्राप्ति, आध्यात्मिक उन्नति भी। अव्यवस्थित को व्यवस्थित बना देंगे। विशेष मित्र से भेंट, आर्थिक लाभ भी। कठिनाइयां आएगी भी और चली भी जाएगी।
धनु
कच्ची नौकरी पक्की हो सकती हैं। कुलदेवता की पूजा से समस्या दूर। स्वजनों के विकास और प्रमोशन से खुशी मिलेगी। शत्रु हावी रहेंगे, अत्याधित खर्च भी।
मकर
तनावमुक्त मस्ती भरा जीवन। अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घर हो या दफ्तर आपका सिक्का चलेगा। अटके हुए काम बनेंगे।
कुंभ
जोखिम से दूर रहें अन्यथा हानि। वरिष्ठों से परामर्श लेकर काम करें। वाहन से कष्ट- गलत निर्णय लेने की संभावना। स्थायी बजट से भविष्य सुधरेगा।
मीन
सफलता पर लोगों से प्रशंसा मिलेगी। योजना अनुसार ज्ञान आगे बढ़ेगा। आर्थकार क्षेत्र में वृद्धि, प्रभाव बढ़ेगा। मुसीबत में परिवार दृढ़ और एक रहेगा।
ODI क्रिकेट में ये कोई पहली बार नहीं है जब राशिद खान ने एक पारी में 6 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे ज्यादा बार ये कमाल सिर्फ पूर्व पाकिस्तानी पेसर वकार यूनुस ने किया है. Sat, 08 Aug 2026 01:52:36 +0530