Responsive Scrollable Menu

Boondi Raita: लंच-डिनर का स्वदा दोगुना कर देगा बूंदी का रायता, मिनटों में इस तरह करें तैयार

Boondi Raita Recipe: भारतीय खाने में रायते की खास जगह होती है। चाहे दाल-चावल हो, पराठा हो या फिर बिरयानी, अगर साथ में ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय और झटपट बनने वाला विकल्प है बूंदी का रायता, जो स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्का और ताजगी भरा माना जाता है।

खास बात यह है कि बूंदी का रायता बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती। घर में मौजूद कुछ आसान सामग्री की मदद से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट रायता तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं बूंदी का रायता बनाने की आसान विधि, जिससे आपका लंच या डिनर और भी खास बन सकता है।

बूंदी रायता बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप बूंदी
  • 2 कप ताजा दही
  • 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 चम्मच काला नमक
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1-2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • थोड़ा सा पानी (जरूरत अनुसार)

बूंदी रायता बनाने का तरीका

बूंदी का रायता एक बेहद स्वादिष्ट और पोषण से भरा होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दही को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अगर दही ज्यादा गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे स्मूद और क्रीमी बना लें। ध्यान रखें कि दही में कोई गाठ न रहे, क्योंकि रायते का स्वाद तभी अच्छा आता है जब दही अच्छी तरह फेंटा हुआ हो।

अब फेंटे हुए दही में बूंदी डालें और हल्के हाथ से मिला लें। अगर आपको मुलायम बूंदी पसंद है तो बूंदी को पहले 1-2 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर दही में डालें। इससे रायता ज्यादा स्वादिष्ट और नरम बनता है।

Parenting Tips: बच्चों पर न पड़ने दें एग्ज़ाम का प्रेशर, इन तरीकों से उन्हें रखें रिलैक्स

Coconut Rice: साउथ इंडियन फ्लेवर से भरपूर कोकोनट राइस है लाजवाब, मिनटों में ऐसे बनाएं डिश

Bael Sharbat Benefits: गर्मी का सुपर ड्रिंक है बेल का शरबत! जानिए इसके 5 बड़े फायदे

Raw Onion Benefits: लू और गर्मी से बचाएगा कच्चा प्याज! जानिए गर्मियों में इसे खाने के 5 बड़े फायदे

अब रायते में भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और काला नमक डालें। इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। मसालों की खुशबू और दही की ठंडक मिलकर रायते को और भी लाजवाब बना देती है।

तैयार बूंदी रायते को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह हल्का ठंडा हो जाए। इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया डालकर सजाएं। इसे आप पुलाव, बिरयानी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Virat Kohli, RCB XI: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11, हेजलवुड- भुवी को किया बाहर

RCB All Time Best Playing XI: विराट कोहली ने RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी में 3 पेसर और 2 स्पिनर का कॉम्बिनेशन रखा है. विराट ने अपनी टीम में ना तो हेजलवुड को जगह दी है और ना ही भुवनेश्वर कुमार को.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोहली अब पहले जैसे नहीं रहे! RCB में लौटते ही बदले-बदले नजर आए विराट

पिछले सीजन की चैंपियन RCB लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी और एक बार फिर इसमें विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. कोहली भी इसकी तैयारियों के लिए अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं लेकिन इस दौरान कुछ बदले-बदले से नजर आए. Wed, 18 Mar 2026 23:31:20 +0530

  Videos
See all

lebanon की राजधानी बेरूत में बड़ी तबाही | #warnews #iranisraelwar #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T22:00:51+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: पुरी तरह सुरक्षित परमाणु प्लांट | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T22:30:05+00:00

Jhansi Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से हेल्पर की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T22:00:55+00:00

Ganga Iftar Party | "मैं मां गंगा के पक्ष में हूं... | Aman Chopra| #varanasi #Upnews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T22:01:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers