Responsive Scrollable Menu

Masik Shivratri 2026: कल है चैत्र महीने की मासिक शिवरात्रि, सिर्फ 48 मिनट ही होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, अभी कर लें नोट

Masik Shivratri Shubh Muhurat 2026: हर महीने कृ्ष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 17 मार्च की सुबह से हो रही है। ऐसे में चैत्र महीने की मासिक शिवरात्रि कल मनाई जाएगी। 

Continue reading on the app

दलाल स्ट्रीट पर 'बुल' रन: सेंसेक्स ने लगाई 1100 अंकों की छलांग, निफ्टी भी 1.5% चढ़ा; क्यों अचानक हुई रिकवरी

Stock market closing: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने जोरदार वापसी की। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और बाजार हरे निशान में मजबूती से कारोबार करता दिखा। अमेरिका-ईरान तनाव के असर को लेकर निवेशक हालात का आकलन कर रहे हैं, लेकिन निचले स्तरों पर हुई खरीदारी ने बाजार को संभाल लिया।

दोपहर करीब 3 बजे तक सेंसेक्स 973.12 अंक यानी 1.31% की तेजी के साथ 75537 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1150 अंक तक उछल गया था। वहीं निफ्टी 265.55 अंक यानी 1.15% बढ़कर 23416.65 पर पहुंच गया। दोपहर के कारोबार में निफ्टी 23450 के ऊपर भी ट्रेड करता दिखा था। हालांकि दिन की शुरुआत कमजोर रही थी। सेंसेक्स का इंट्राडे लो 72949.26 और निफ्टी का 22955.25 रहा, लेकिन निचले स्तरों से जोरदार खरीदारी लौटने के बाद बाजार ने तेजी पकड़ ली।

बाजार में अचानक क्यों आई रिकवरी?
मार्केट ब्रेड्थ की बात करें तो तस्वीर थोड़ी मिली-जुली रही। कुल 1335 शेयरों में तेजी आई जबकि 2661 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 144 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते रहे। निफ्टी के टॉप गेनर्स में हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयर शामिल रहे। दूसरी तरफ बीईएल, पावर ग्रिड, मैक्स हेल्थ, श्रीराम फाइनेंस और कोल इंडिया जैसे शेयर दबाव में नजर आए।

निचले स्तर से हुई वैल्यू बाइंग
विश्लेषकों के मुताबिक सोमवार की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग रहा। बाजार पिछले तीन सत्रों से दबाव में था और चौथे दिन भी गिरावट की आशंका थी। लेकिन निवेशकों ने इसे खरीदारी का मौका समझा। इसी वजह से सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 700 अंक उछल गया और निफ्टी ने फिर से 23000 का अहम स्तर हासिल कर लिया। मेटल, ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल और FMCG सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसने बाजार को ऊपर खींचा।

इंडिया विक्स में भी आई गिरावट
इस बीच बाजार की घबराहट मापने वाला इंडेक्स इंडिया VIX भी करीब 5% गिरकर 22 के नीचे आ गया। इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल बिकवाली का दबाव कुछ कम हो सकता है। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि विक्स अभी भी 18 से ऊपर है, इसलिए निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव बने रह सकते।

क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर राहत
वैश्विक स्तर पर भी कुछ राहत की खबरों ने बाजार का मनोबल बढ़ाया। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका सरकार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए कई देशों के साथ गठबंधन बनाने की तैयारी कर रही। यह समुद्री रास्ता दुनिया की करीब 20% तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है।

इसी बीच भारत के लिए भी राहत की खबर आई। भारत के झंडे वाले दो LPG कैरियर जहाज- शिवालिक और नंदा देवी करीब 92712 मीट्रिक टन LPG लेकर पिछले हफ्ते सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके हैं।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी संकेत दिए हैं कि भारत और ईरान के बीच बातचीत से कुछ सकारात्मक नतीजे निकल रहे हैं। वहीं पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शिवालिक जहाज सोमवार शाम करीब 5 बजे भारत पहुंच जाएगा और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग की व्यवस्था की गई है।

वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। सोमवार को वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। नैस्डैक फ्यूचर्स करीब 0.7% तक चढ़े, जबकि डॉव और एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में भी आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट प्लेयर जिसको बीवी ने जहर देकर मार दिया, 44 साल बाद उसका बेटा खेला वर्ल्ड कप, 2000 में हुई दिल दहला देने वाली घटना

टर्शियस बॉश ने 1992 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना एकमात्र टेस्ट और दो वनडे खेले.  वह अपनी तूफानी गति के लिए जाने जाते थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. साल 2000 में, महज 33 साल की उम्र में टर्शियस की मृत्यु हो गई. Wed, 18 Mar 2026 17:13:49 +0530

  Videos
See all

Karnataka: गौमाताओं को जलाकर कौन मार डालना चाहता था ? | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:39:37+00:00

Iran America War Update: ईरान ने MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया | Trump | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:45:06+00:00

News Ki Pathshala Sushant Sinha :अस्पताल पर अटैक कर PAK ने ये क्या किया ? Afghanistan Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:20+00:00

Iran Israel War: 6 बजते ही Trump की NATO को खुली धमकी? Mojtaba Khamenei | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T12:31:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers