पंजाब सांसद ने कहा था- 'कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए':कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग के 6 घंटे के 13 भाषण, CM मान-AAP सरकार पर 16 मिनट बोले
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 11 जुलाई को कहा था- हमें ठोककर बोलने वाला लीडर चाहिए, हमें कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए। उस वक्त पूर्व CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ खड़े थे। रंधावा ने किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा रही कि उनका इशारा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर है। हालांकि, जब राजा वड़िंग से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने पलटकर सवाल किया कि क्या रंधावा साहब ने मेरा नाम लिया?, मैं और सुखजिंदर रंधावा साढ़े चार साल से एक साथ हैं। अगर कोई हममें से कंप्रोमाइज्ड होता तो हम एक साथ नहीं रह सकते थे। उनकी बात सही है। कोई भी स्लीपर सेल और कंप्रोमाइज्ड लीडर पार्टी में नहीं होना चाहिए। रंधावा के बयान के बाद दैनिक भास्कर ने पंजाब कांग्रेस की 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' मुहिम के तहत राजा वड़िंग के भाषणों की पड़ताल की। अब तक 14 कार्यक्रम हो चुके हैं। इनमें से 13 के वीडियो राजा वड़िंग और पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध हैं। इन्हीं के आधार पर यह विश्लेषण किया गया। इन 13 कार्यक्रमों में राजा वड़िंग ने 6 घंटे 8 मिनट (368 मिनट) भाषण दिया। इसमें CM भगवंत मान और AAP सरकार पर उनकी टिप्पणी का कुल समय 16 मिनट 40 सेकेंड रहा। पढ़िए, किन रैलियों में वड़िंग ने CM-सरकार को लेकर क्या कहा:- रैलियों में वड़िंग ने CM मान और AAP सरकार पर क्या कहा जिन रैलियों में राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP सरकार का जिक्र किया, उनमें उन्होंने CM मान को 'फोका मुख्यमंत्री' कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही है, राज्य का पैसा गुजरात और गोवा में पार्टी पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगारी, कर्मचारियों को DA न मिलने, कच्चे कर्मचारियों पर कार्रवाई, नशा, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस की लुधियाना मीटिंग में हंगामा:बैंस के इशारे से आशू समर्थक भड़के, 'बघेल गो बैक' की टीशर्ट लहराई; वड़िंग बोले- RSS के चमचे पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर…
Shukra Nakshatra Gochar 2026: 11 अगस्त से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! हस्त नक्षत्र में शुक्र का गोचर देगा धन, करियर और प्रेम में सफलता
Shukra Nakshatra Gochar 2026: 11 अगस्त से बदलेगी इन 4 राशियों की किस्मत! हस्त नक्षत्र में शुक्र का गोचर देगा धन, करियर और प्रेम में सफलता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









