Responsive Scrollable Menu

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 के लिए कैंप शुरू:कोच जयवर्धने बोले- डे-1 ही सीजन की टोन सेट करता है; 29 मार्च को KKR से पहला मैच

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से IPL 2026 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मुंबई में आयोजित इस प्री-सीजन कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों ने फिटनेस और कंडीशनिंग पर फोकस किया। हेड कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में खिलाड़ियों ने मैदान पर पसीना बहाया। इस कैंप में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे भी मौजूद रहे। पहले ट्रेनिंग सेशन में शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रोबिन मिन्ज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मलेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार शामिल हुए। सेशन की शुरुआत फिटनेस और कंडीशनिंग ड्रिल से हुई। खिलाड़ियों ने मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी एक्सरसाइज और फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया। कोच जयवर्धने बोले- पहले दिन की एनर्जी स्पेशल होती है ट्रेनिंग सेशन में बॉलिंग कोच पारस म्हांब्रे और लसिथ मलिंगा, फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन के साथ स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और फिजियो टीम भी मौजूद रही। हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी मैदान पर आते हैं तो टीम में नई ऊर्जा दिखती है और यहीं से पूरे अभियान की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो फ्रेंचाइजी को अच्छी तरह जानते हैं, वहीं कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। जयवर्धने के मुताबिक पहला दिन पूरे सीजन की तैयारी का टोन सेट करता है। टीम ने पहले सेशन से ही ट्रेनिंग और तैयारी में पूरा फोकस दिखाने का लक्ष्य रखा है। मलिंगा और म्हाम्ब्रे संभाल रहे हैं गेंदबाजी की कमान मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने सपोर्ट स्टाफ को काफी मजबूत किया है। मैदान पर जयवर्धने के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में अनुभवी लसिथ मलिंगा और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे खिलाड़ियों को टिप्स देते नजर आए। वहीं फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन ने फील्डिंग ड्रिल्स को लीड किया। अगले कुछ दिनों में कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों के भी कैंप से जुड़ने की उम्मीद है। नीलामी के बाद बदली हुई दिख रही है टीम आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा तालमेल बिठाया है। टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है, वहीं क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के आने से टीम की भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट काफी संतुलित नजर आ रही है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल:मीरपुर ODI में बांग्लादेश के रीव्यू को बताया गलत, मैच रेफरी से शिकायत की मीरपुर में खेले गए तीसरे वनडे में अंपायर के एक फैसले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से शिकायत की है। पाकिस्तान का कहना है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश को गलत तरीके से LBW रीव्यू लेने की अनुमति दी। पूरी खबर

Continue reading on the app

IndiGo और Adani एयरपोर्ट की बड़ी साझेदारी, ड्यूटी फ्री शॉपिंग पर यात्रियों को मिलेंगे BluChip रिवॉर्ड्स

IndiGo- Adani Airport Partnership: इंडिगो लॉयल्टी प्रोग्राम IndiGo BluChips के मेंबर्स अदाणी के मैनेज्ड एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री सामान खरीदकर पॉइंट्स कमा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा की थी, जिसने फैंस और क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

गौरतलब है कि अश्विन उस समय शानदार फॉर्म में थे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के रूप में 537 विकेट लेकर विदा हुए। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 619 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना था कि अश्विन के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका अभी भी मौजूद था।

अब संन्यास के कुछ समय बाद अश्विन ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की है। मौजूद जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि अपने करियर में निर्णय लेना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है और वह अपने जीवन के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक टीम संयोजन में लगातार बदलाव और मौके सीमित होने के संकेत उन्हें साफ तौर पर मिल रहे थे।

अश्विन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जब टीम में उन्हें और रविंद्र जडेजा के साथ स्पिन विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था और फिर उन्हें बाहर बैठना पड़ा, तब उन्हें एहसास हुआ कि अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय आ गया है। उन्होंने साफ किया कि वह उन खिलाड़ियों में से नहीं हैं जो लंबे समय तक वापसी की उम्मीद में टीम के आसपास बने रहें।

इस बातचीत में उन्होंने टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को लेकर भी अपनी राय रखी। बता दें कि पिछले कुछ समय से टीम चयन को लेकर पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अश्विन ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि एक कोच के रूप में गंभीर को अपनी रणनीति के हिसाब से फैसले लेने का पूरा अधिकार है।

गौरतलब है कि अश्विन ने यहां तक कहा कि अगर टीम के हित में उन्हें, या फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ना पड़े, तो यह टीम के लिए सही फैसला हो सकता है। उन्होंने माना कि उस समय भावनाएं आहत हो सकती हैं, लेकिन समय के साथ चीजें साफ नजर आने लगती हैं।
Wed, 18 Mar 2026 22:28:29 +0530

  Videos
See all

NKP: क्यों कैंसिल हुए धुरंधर 2 के प्रिव्यू शो? #shorts #ytshorts #nkp #sushantsinha #dhurandhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:06:42+00:00

Amish Devgan: शहज़ाद ने किसे याद दिलाई ‘पाठशाला’ और ‘मधुशाला’ #aarpaar #rahulgandhi #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:06:38+00:00

Iran-Israel War: ईरान के इन खतरनाक हथियारों से कांपेगा इजरायल? | Mojtaba Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:10:00+00:00

‘Ganga’ पर बदजुबानी अमिश देवगन का करारा जवाब #aarpaar #rahulgandhi #bjpvscongress #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T17:07:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers