Responsive Scrollable Menu

सलमान खान को नोटिस भिजवाने वाला कारोबारी सामने आया:बोला- मुझे हार्ट अटैक आया, पत्नी बीमार हुई, हाल तक नहीं पूछा, ₹3 करोड़ डूबे

मैंने सलमान खान के नाम की वजह से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की फ्रेंचाइजी ली। भरोसे के बाद भी सलमान उद्घाटन करने नहीं आए । फिर अचानक कंपनी के सारे ऑफिस बंद कर दिए गए। कंपनी ने साथ छोड़ दिया। पुलिस के पास गया तो शिकायत बंद कर दी। मैंने सारा कारोबार लोन पर खड़ा किया था। 3 करोड़ का नुकसान हो गया। इसी सदमे में मुझे हार्ट अटैक आ गया। पत्नी बीमार हो गई। ये कहना है चंडीगढ़ के ज्वेलरी कारोबारी अरूण गुप्ता का, जिन्होंने चंडीगढ़ जिला कोर्ट से सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और कंपनी के पदाधिकारियों को नोटिस भिजवाया है। जिसमें कोर्ट ने इन सभी से 5 अक्टूबर को जवाब मांगा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान व उनके पॉपुलर ब्रॉन्ड से जुड़े मामले पर कथित फ्रॉड के आरोपों के बाद दैनिक भास्कर ने कारोबारी अरूण गुप्ता से एक्सक्लूसिव बातचीत की। जिसमें उन्होंने ज्वेलरी शोरूम खोलने, सलमान से मुलाकात से लेकर पूरे मामले पर खुलकर बात की। कारोबारी ने क्या कहा, ये जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट कंपनी के 2 लोग आए, सलमान का नाम लिया अरुण गुप्ता ने कहा- स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के 2 लोग मेरे पास यहां आए थे। उन्होंने कहा कि हमारी ये फ्रेंचाइजी ले लो। बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी की ये फर्स्ट फ्रेंचाइजी खुल रही है। हम ज्वेलरी वगैरह बनाते हैं। ये सलमान खान की कंपनी है। मुझे इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया। हम मान गए। उनसे सारी बातचीत हो गई। इसके बाद हमने शोरूम खोल लिया। शोरूम खोलने से पहले उन्होंने मुझे ये भरोसा दिया था कि ओपनिंग के लिए सलमान खान खुद आएंगे। 3 नवंबर को शोरूम की ओपनिंग थी। सलमान नहीं आए, वीडियो भेज दिया, फिर मुंबई बुलाया अरुण गुप्ता ने कहा- ओपनिंग के दिन सलमान खान नहीं आए। उन्होंने एक दिन पहले बिग बॉस के सेट से अपना एक वीडियो भेज दिया। जिसमें हम सबका नाम लेकर सलमान ने कहा कि मैं बिग बॉस और भारत की शूटिंग में बिजी हूं। मैं अपने ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा को भेज रहा हूं। आयुष ओपनिंग करके चले गए। दिसंबर 2018 में उन्होंने मुझे मुंबई इन्वॉइट किया। मैं अपनी फैमिली के साथ बिग बॉस के सेट पर मुंबई गया। वहां मैं सलमान खान से मिला। हमारी फोटो हुई। हमने बिग बॉस की शूटिंग देखी। इसके बाद मैं वापस आ गया। ज्वेलरी की कंप्लेंट आई, सलमान को भी भेजी अरुण गुप्ता ने कहा– 2019 में मुझे प्रॉब्लम आने लगी। मेरे पास ज्वेलरी की 1-2 कंप्लेंट आई। मैंने दिक्कत को जल्दी दूर करने के लिए सीधे सलमान खान को पर्सनली कंप्लेंट भेजी लेकिन मुझे कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। मैं इंतजार करता रह गया। इसके बाद हमें न मैटीरियल आया और न ही पैकिंग से जुड़ा कोई सामान आया। कंपनी ने सारे ऑफिस क्लोज किए अरुण गुप्ता ने कहा- 2020 में इन्होंने मुंबई में अपने सारे के सारे ऑफिस क्लोज कर दिए। मैंने सोचा कि कहीं कोरोना की वजह से शिफ्टिंग कर रहे होंगे। मुझे पता नहीं था कि क्या है क्या नहीं। कंपनी ने मुझे कहा कि एक महीने के भीतर फ्रेंचाइजी के 10 और शोरूम खुलेंगे। आपकी ये पहली है। एक साल तक मुझे लटकाकर रखा। दिल्ली जाकर पता चला, कॉन्सेप्ट ही खत्म कर दिया अरुण गुप्ता ने कहा– 2021 में मैं बेटे के साथ दिल्ली गया। वहां एक पार्टी थी जो ज्वेलरी का काम करती थी। उनसे पूछने पर पता चला कि इन्होंने ये कॉसेप्ट ही खत्म कर दिया है। इन्होंने मुझे एक साल तक बिल्कुल अंधेरे में रखा। मेरे साथ फ्रॉड किया। मुझे बिल्कुल भी नहीं बताया गया कि बीइंग ह्यूमन का ज्वेलरी का कॉन्सेप्ट बिल्कुल ही खत्म हो गया। चंडीगढ़ SSP को कंप्लेंट दी, उन्होंने बंद कर दी अरुण गुप्ता ने कहा- मैं चंडीगढ़ आया, 12 अप्रैल 2021 को यहां मैंने SSP को कंप्लेंट दी। उसके बाद पुलिस ने उन्हें समन जारी किए। मैं चंडीगढ़ के SP केतन बंसल से मिलकर आया। 23 सितंबर 2021 को उन्होंने मुझे कहा कि ये कंप्लेंट फोर्जरी (फ्रॉड) की नहीं है। ये सिविल कोर्ट का मामला बनता है, हम इसे क्लोज कर रहे हैं। घर आते ही हार्ट अटैक हुआ, पेसमेकर डालना पड़ा अरुण गुप्ता ने कहा- इसके बाद मैं घर आया। उसी दिन जब कहीं से सुनवाई होती नहीं दिखी तो मुझे हार्ट अटैक आ गया। करीब 7-8 दिन मैं मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती रहा। मेरे पेसमेकर डाला गया। मेरी पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई। वह भी 4-5 दिन उसी अस्पताल में एडमिट रही। मेरा जितना पैसा था, सब लोन का था। मैंने रेंट भी पे करना था। सेलरी भी देनी थी। लोन पर सारी इन्वेस्टमेंट की थी अरुण गुप्ता ने कहा- जब मैं कंपनी को पेमेंट भेजता था, तब माल आता था। जितनी भी मैंने इन्वेस्टमेंट की, लोन के ऊपर सारा दरोमदार था। मैंने बेटे को काम खुलवाकर देना था। अब मेरे साथ ये सब हो गया। मैंने करीब 2-ढाई करोड़ रुपए का लोन लिया था। जब मैंने शोरूम लिया तो उसका किराया सवा लाख रुपए था। इसके अलावा 50-60 हजार सेलरी और बिजली-पानी का अलग से जाता था। आज भी किराया दे रहे हैं। रेंट भी बढ़कर ढ़ाई–3 लाख हो चुका है। हार्ट अटैक के बाद भी नहीं पूछा अरुण गुप्ता ने कहा- 2023 में हमने कोर्ट में केस किया। अब कोर्ट ने नोटिस के ऑर्डर दिए हैं। अब उन्होंने आकर अपना पक्ष देना है कि मैंने जो आरोप लगाए हैं वह सही हैं या गलत। कंपनी ने मुझसे आखिरी बार तब टाईअप किया था, जब मैंने पुलिस को कंप्लेंट दी थी। अरुण गुप्ता ने कहा- जब मुझे हार्ट अटैक आया तो उसके बाद न तो उन्होंने कोई संपर्क किया और न ही कोई बात पूछी। पेमेंट नहीं लौटाई, मैंने ज्वेलरी गलाकर बेटे का काम चालू कराया अरुण गुप्ता ने कहा कि मैं उन्हें कह रहा था कि जो भी मेरे पास माल पड़ा है, उसे वापस ले लो। मेरी पेमेंट लौटा दो और मेरा पीछा छोड़ो। उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैंने बीइंग ह्यूमन वाली सारी ज्वेलरी गलाकर मेल्ट करा दी और बेटे का काम चालू कराया। मुझे करीब 3-4 करोड़ का नुकसान हुआ। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… चंडीगढ़ में ₹3 करोड़ इन्वेस्ट, फिर बंद हुआ शोरूम:'बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी' का पूरा केस, जिसमें कोर्ट ने सलमान खान को तलब किया चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर… चंडीगढ़ कोर्ट का सलमान खान को नोटिस:बीइंग ह्यूमन के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने में धोखाधड़ी का आरोप; 5 अक्टूबर को पेश होना होगा चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट अंकुश बोले-ट्रेनिंग में साथी 'बौना' कहते थे:पहला गेम हारने पर पापा ने संभाला; हिसार आने पर पिता ने पूरे गांव को दावत दी

हिसार के अंकुश पंघाल ने स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ गेम्स- 2026 में गोल्ड मेडल जीता। गुरुवार को पैतृक गांव भेरिया पहुंचने पर नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। हिसार से 25 किलोमीटर दूर उनके गांव तक बहन नीलम ने खुली जीप चलाई। इसी जीप में अंकुश सवार थे। पूरे रास्त जगह-जगह स्वागत हुए। ढोल- नगाड़ों पर ग्रामीणों ने डांस किया, आतिशबाजियां की गई। दैनिक भास्कर से बातचीत में 20 वर्षीय अंकुश पंघाल ने कहा- 11 साल की उम्र में पहली बार बॉक्सिंग ग्लव्स पहने थे। उस समय साथ में ट्रेनिंग लेने वाले दोस्त ही छोटी हाइट होने पर ‘बौना’ कहकर चिढ़ाते थे। धीरे- धीरे संघर्ष किया, मेडल बढ़ने शुरू हुए तो साथियों ने चिढ़ाना बंद कर दिया। पहली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप हारने पर पापा ने संभाला था। वहीं, गांव में पहुंचने पर पिता ने शाम को पूरे गांव को दावत दी। कॉमनवेल्थ में अंकुश पंघाल ने 80 किलो वेट कैटेगरी में इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। मैच के पहले राउंड में पिछड़ने के बाद अंकुश ने कमबैक करते हुए शानदार शुरूआत की। दूसरे और तीसरे राउंड में कई शानदार पंच लगाकर अपना पहला कॉमनवेल्थ मेडल जीता। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: कॉमनवेल्थ फाइनल जीतने के बारे में सोचा था? जवाब: यहां से रवाना होने से पहले ही गोल्ड के बारे में जरूर सोचा था। इस पूरे टूर्नामेंट में मेरा पूरा फोकस अपने पंच और कोच के इंस्ट्रक्शन पर रहा। जब सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचा तो सोचा अब देश के लिए गोल्ड जीतना ही है। अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर गर्व और खुशी महसूस हो रही है। आगे भी यही लक्ष्य है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए ऐसे ही मेडल लाता रहूं। सवाल: बॉक्सिंग की शुरुआत कब हुई? जवाब: मैंने बॉक्सिंग की शुरुआत 2017 में की। उस समय 11 साल की उम्र थी। पहले दिन बॉक्सिंग के ग्लव्स पहनने भी नहीं आथे थे। सीनियर्स ने ग्लव्स पहनाए। इसके बाद रिंग में उतरा तो थोड़ी घबराहट भी हुई, मगर कोच ने कहा- कर लेगा। इसके बाद ट्रेनिंग शुरू हुई। सवाल: इस जीत का श्रेय किसे देना चाहोगे? जवाब: बचपन में पापा (सुरेश) बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कराने के लिए 15 किलोमीटर दूर ले जाते थे। मेरे साथ ही पापा वापस आते थे। उस समय कई लोग कहते थे, बच्चा अभी छोटा है, इतनी कम उम्र में प्रैक्टिस क्यों करवा रहे हो? पापा ने उसे नजरअंदाज कर लगातार प्रैक्टिस कराई। सवाल: स्पोर्ट्स के दौरान कोई संघर्ष हुआ? जवाब: मैंने 2018 में अपनी पहली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेली थी। मैं इसके फाइनल में हार गया था। इसके गेम के बाद मुझे इतनी निराशा हुई कि गेम छोड़ने के बारे में सोचने लगा था। इसके बाद पापा और कोच प्रदीप ने मुझे संभाला। इसके बाद दोबारा बॉक्सिंग रिंग में उतरकर मेहनत शुरू की। सवाल: कॉमनवेल्थ के बाद अगला लक्ष्य क्या है? जवाब: मेरा अगला टारगेट अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स हैं। अब थोड़ा रेस्ट करने के बाद एशियन गेम्स की ट्रेनिंग शुरू करूंगा। वहां भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना अभी फोकस में रखा है। इसके लिए कोच से ट्रेनिंग को लेकर भी बात हुई है। अगले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप होगी। उसमें जीतने के बाद ओलिंपिक टिकट मिल जाएगा। एशियन चैंपियनशिप के बाद मेरा पूरा फोकस इसी पर होगा। सवाल: स्पोर्स्ट में कैसे आए, छोटी हाइट को कैसे टैकल किया? जवाब: जी हां, मेरी बहन नीलम भी खेलों से जुड़ी हुई हैं। वे बॉक्सिंग और शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। नीलम को देखकर ही मैंने बॉक्सिंग में करिअर बनाने की ठानी। शुरुआत में मेरी हाइट कम थी। इस दौरान कुछ साथी भी मजाक बनाते थे। मगर, धीरे-धीरे हाइट बढ़ी तो कॉन्फिडेंस भी बूस्ट हुआ। सवाल: हरियाणा की स्पोर्ट्स पॉलिसी को लेकर क्या कहेंगे? जवाब: हरियाणा सरकार खेलों और खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम कर रही है। मेडल के बाद कैश प्राइज और सरकारी नौकरी भी मिल जाती है। लोकल स्टेडियम में कुछ सुधिवाएं और बढ़ानी चाहिए, इससे नई जनरेशन प्रेरित होकर खेलों की तरफ बढ़ेंगी। कोच बोले- पहले दिन ही अंकुश का गेम अच्छा लगा अंकुश के कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि मुझे पहले दिन ही अंकुश का गेम अच्छा लगा था। शुरुआत से ही अंकुश स्पोर्स्ट को लेकर काफी सीरियस है। कॉमनवेल्थ में फाइनल से पहले हमने प्लान किया था कि इंग्लैंड और कनाडा के बॉक्सर पर फोकस करना है। इससे पहले अंकुश वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में इंग्लैंड के मुक्केबाज से हार गए थे। इसके बाद हमने पूरी तैयारी की। फाइनल से पहले भी कई घंटे अंकुश से बात की। उसने पूरा गेम प्लान के अनुसार खेला। इसी का परिणाम है कि देश को एक और गोल्ड मेडल मिला। पिता ने पूरे गांव को दावत दी कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में अंकुश के पिता सुरेश ने गुरुवार शाम को पूरे गांव को दावत दी। आंगन में एक बड़ा पंडाल लगाया गया। दावत में विशेष रूप से 5 तरह की डिश तैयार की गई, जिसमें देसी घी के लड्डू, स्पेशल बर्फी, रसगुल्ले, जलेबी शामिल रही।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच क्या टीवी पर आएगा लाइव? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL XI Practice Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 7 से 9 अगस्त तक खेले जाने वाले इस अभ्यास मुकाबले से युवा खिलाड़ियों के पास मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. जानिए यह मैच कब, कहां और कैसे टीवी व मोबाइल पर लाइव देखा जा सकता है. Fri, 7 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video | गंदे नाले में धोए जा रहे थे केले! | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:12:10+00:00

Mohan Bhagwat with Gen Z: मोहन भागवत ने नई पीढ़ी को बताया ज्यादा ईमानदार | PM Modi | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers