Responsive Scrollable Menu

Ramadan 2026 Iftar Timing: दिल्ली से लेकर कोलकाता तक, जानिए अलग-अलग शहरों में क्या है रोजा खोलने का समय

Ramadan 2026 26th Roza Sehri Iftar Time: मुसलमानों के लिए रमजान का महीना बेहद खास और रहमतों से भरा होता है. इस पूरे महीने रोजेदार सुबह से शाम तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. नमाज, कुरआन की तिलावत (पढ़ना) और दुआओं के जरिए लोग खुद को अल्लाह के करीब लाने की कोशिश करते हैं. जैसे-जैसे रमजान अपने आखिरी दिनों की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे इसकी अहमियत और भी ज्यादा महसूस की जाती है. ऐसे में आज यानी 16 मार्च 2026 को रमजान का 26वां रोजा रखा जाएगा. इस समय मुसलमान इबादत, दुआ और नेक कामों पर खास ध्यान देते हैं. चलिए जानते हैं रमजान में अलग-अलग शङरों में रोजा खोलने का सही समय क्या है? 

26वें रोजे का क्या महत्व है? 

आज यानी 16 मार्च को रमजान का 26वां रोजा इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इस दिन की रात रमजान की 27वीं रात होती है. इस रात को शब-ए-कद्र या लैलातुल कद्र कहा जाता है. इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, शब-ए-कद्र बहुत ही बरकत वाली रात होती है. माना जाता है कि इस रात की इबादत हजार महीनों की इबादत से भी ज्यादा बेहतर होती है. इसलिए मुसलमान इस रात में जागकर नमाज पढ़ते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं.

सहरी और इफ्तार का महत्व

रमजान के हर रोजे की शुरुआत सहरी से होती है. सहरी वह समय होता है जब रोजेदार फज्र की नमाज से पहले भोजन करते हैं. इसके बाद सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाना-पीना नहीं किया जाता. शाम को सूर्यास्त के समय रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है. आमतौर पर लोग खजूर और पानी से रोजा खोलते हैं. इसके बाद नमाज अदा की जाती है और भोजन किया जाता है. रमजान में कई जगहों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन भी होता है. मस्जिदों और घरों में लोग मिलकर इफ्तार करते हैं. इससे भाईचारा और आपसी एकता मजबूत होती है.

प्रमुख शहरों में आज का सहरी-इफ्तार का समय

दिल्ली: सहरी – 05:11 AM और इफ्तार - 06:31 PM

नोएडा: सहरी – 05:10 AM और इफ्तार - 06:30 PM

चेन्नई: सहरी – 05:04 AM और इफ्तार - 06:20 PM

लखनऊ: सहरी – 04:57 AM और इफ्तार - 06:16 PM

मुंबई: सहरी – 05:33 AM और इफ्तार - 06:50 PM

हैदराबाद: सहरी – 05:11 AM और इफ्तार - 06:27 PM

कोलकाता: सहरी – 04:29 AM और इफ्तार - 06:00 PM (लगभग)

ईद की तैयारियां भी शुरू

रमजान के आखिरी दिनों में जहां इबादत का सिलसिला तेज हो जाता है, वहीं ईद की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं. बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. लोग नए कपड़े, मिठाइयां और सेवइयां खरीदने के लिए बाजारों का रुख करते हैं. इस तरह रमजान का 26वां रोजा भी रोजेदारों के लिए सब्र, इबादत और नेक कामों का संदेश लेकर आता है. मुसलमान इन पवित्र दिनों में अल्लाह से रहमत, बरकत और माफी की दुआ करते हैं और ईद के त्योहार का इंतजार करते हैं.

यह भी पढ़ें: Eid Kab Hai: भारत में 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर? जानें किस दिन दिख सकता है शव्वाल का चांद

Continue reading on the app

मिडिल ईस्ट जंग के बीच बड़ा एक्शन, UAE ने 35 लोगों की गिरफ्तारी का दिया आदेश, 19 भारतीय भी शामिल; क्या है वजह?

Indians arrested in UAE: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच UAE ने सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोप कई लोगों की गिरफ्तारी कआ आदेश दिया। इसमें 19 भारतीयों समेत 35 लोगों शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किसे कप्तान बनाना है ये जानते ही नहीं... शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद तक को नहीं छोड़ा, कप्तानी से हटाने की मांग

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बांग्लादेश के खिलाफ टीम को मिली वनडे सीरीज की हार के बाद गुस्से में हैं. उन्होंने अपने दामाद तक को नहीं छोड़ा. चयनकर्ताओं से वनडे टीम की कप्तानी दिए जाने को लेकर सवाल किया. अफरीदी का मानना है कि शाहीन अफरीदी वनडे की कप्तानी करने लायक नहीं हैं. Tue, 17 Mar 2026 08:14:42 +0530

  Videos
See all

Motivational Quotes: जिस घर में महिलाओं का अपमान होता है, वहां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:40:58+00:00

LPG Cylinder Crisis: लाइन छोड़िए, घर जाइए... LPG की टेंशन खत्म! | LPG Price Hike | LPG Shortage News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:45:06+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:39:15+00:00

LPG Cylinder Crisis News : जंग के बीच भारत पहुंचा LPG..दुनिया हैरान! | Iran Israel War | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T02:34:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers