विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों की आवाजाही के लिए ईरान के साथ कोई 'व्यापक या ब्लैंकेट समझौता' नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि हर जहाज के लिए अलग से बातचीत की जाती है और कूटनीतिक प्रयासों से अब तक दो भारतीय गैस टैंकरों को सुरक्षित गुजारा गया है.
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की आशंका ने भारत की खाद आयात पर निर्भरता की चिंता बढ़ा दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि बायोफर्टिलाइज़र और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर आयात बिल घटाया जा सकता है और मिट्टी की सेहत सुधारी जा सकती है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने नया सीजन शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले ये बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने साफ किया कि कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिसके चलते उसने ये बड़ा फैसला लिया है. Wed, 18 Mar 2026 17:16:05 +0530