आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
व्यवसाय में विस्तार की योजना बनेगी। अच्छा दिन है, लोग लोहा मानेंगे। गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधान रहना है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
वृष
मशीनरी संबंधी शिक्षण, प्रशिक्षण और प्रयोग से लाभ। परिवार में मेला सा लगा रहेगा। पुनः मान सम्मान की प्राप्ति। शुभ कार्यों की बाधाएं समाप्त होगी।
मिथुन
स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ झाला लगता है। मूत्राशय के रोग वृद्धों को विशेष परेशान करेंगे। बुद्धि और चतुराई से समस्या का समाधान मिलेगा। उत्सव समारोह में भाग लेंगे।
कर्क
आज छप्पर फाड़कर धन लाभ हो सकता है। भाइयों से आपसी प्रेम बढ़ेगा। विदेश जाना का रास्ता साफ होगा। खाने में असावधानी से स्वास्थ्य खराब।
सिंह
मन में भय और आशंकाएं बनी रहेगी। किसी समारोह में मित्र और संबंधियों से मिलन होगा। धन लाभ के अवसर और उनमें सफलता। लालची और स्वार्थी न बनें।
कन्या
विशेष सिद्धि के लिए साधना करेंगे। खुशी के समाचार मिलेंगे। परिश्रम का सुपरिणाम मिलेगा। व्यक्तिगत में और भी निखार आएगा।
तुला
निष्ठा से काम करें, आशाएं सफल होगी। अनिर्णय की स्थिति रहेगी, धन हानि भी। धन और उपहार की प्राप्ति। दोपहर बाद परेशानी, कठिन समय हैं।
वृश्चिक
पारिवारिक सामाजिक संदर्भ ठोस निर्णय लेंगे। धन वर्षा होती रहेगी, आप बटोरते रहें। रिश्वत का लेन-देन संभव है। अधिक संघर्ष, फिर भी विजय और सफलता।
धनु
विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। तन-मन दोनों का ध्यान रखें। स्वजनों से विरोध बढ़ेगा- वे दुश्मन बनेंगे। आज धन का लेन-देन न करें, हानि होगी।
मकर
स्वजनों के साथ आनंद से दिन बीतेगा। रिश्तेदार शुभ कार्य सम्पन्न होने में सहयोग देंगे। अस्पतालों/डाक्टरों के चक्कर। स्वजन शत्रुवत व्यवहार करेंगे।
कुंभ
प्रयत्नों का सुपरिणाम मिलेगा। उपहारों का आदान-प्रदान। सरकारी विवाद- कार्यों में विलम्ब। डूबा हुआ धन प्राप्त होगा।
मीन
शुभ कार्य और अधिकारों की प्राप्ति। धन लाभ के प्रयास सफल होंगे। मनोवांछित सफलताएं प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
Continue reading on the app
Breaking News Today Live Updates: आज 16 मार्च 2026 और दिन सोमवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. जिसके चलते लोग एक बार ठंड से कांपते दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने आज भी देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. उधर अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. आज इस जंग का 17वां दिन है. अमेरिका और इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों के बावजूद ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है.
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है. 9 राज्यों की 30 से ज्यादा सीटों पर वोटिंग होगी. बिहार में NDA के सभी घटक दलों ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है. युवा कांग्रेस आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ संसद का घेराव करेगी. इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Continue reading on the app