BCCI NAMAN Awards 2026 LIVE: नमन अवॉर्ड्स में भारतीय क्रिकेटरों को मिल रहा सम्मान, युवाओं की धूम
BCCI NAMAN Awards 2026 Live: बीसीसीआई का नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन नई दिल्ली में 15 मार्च को किया जा रहा है. इस समारोह में भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया जाएगा. उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हाल ही के सालों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत का नाम रोशन किया है. नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा जा रहा है.
शेफाली वर्मा को मिला अवॉर्ड
नमन अवॉर्ड्स 2026 में शेफाली वर्मा को सीनियर वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है. वहीं मुंबई की इरा जाधव को जूनियर वूमेंन क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है.
3 प्लेयर्स को मिला जगमोहन डालमिया ट्रॉफी अवॉर्ड
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में (U16) विजय मर्चेंट ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: किशन सरकार (त्रिपुरा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - एलीट ग्रुप: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: 2024-25 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी - प्लेट ग्रुप: प्रीतम राज (बिहार)
It's time for our first set of awards! ????
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
Meet the winners of the Jagmohan Dalmiya Trophy:
Best Woman Cricketer (Jr. Domestic) 2024-25 - Ira Jadhav ????
Best Woman Cricketer (Sr. Domestic) 2024-25 - Shafali Verma ????#NamanAwards | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/9021Y8lwLA
एमए चिदंबरम ट्रॉफी-कूच बिहार ट्रॉफी (U19) 2024–25 अवॉर्ड विनर लिस्ट
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: अरकजीत रॉय (त्रिपुरा)
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: नित्या जे पंड्या (बड़ौदा)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: राघवन रामामूर्ति (पुडुचेरी)
Upcoming talents showcasing their potential ????
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
Presenting the winners of the M.A. Chidambaram Trophy: Highest Wicket-Takers and Run-Getters in (U19) Cooch Behar Trophy (Plate and Elite Groups) for 2024-25 ????#NamanAwards pic.twitter.com/DCDm45dpdv
माधवराव सिंधिया अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – हर्ष दुबे (विदर्भ)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – सुचित जे (नागालैंड)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – एलीट ग्रुप – यश राठौड़ (विदर्भ)
- रणजी ट्रॉफी 2024–25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी – प्लेट ग्रुप – स्नेहल कौथंकर (गोवा)
विजय मर्चेंट ट्रॉफी (U16) 2024–25 विनर्स की लिस्ट
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट: किशन सरकार (त्रिपुरा)
- एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन: प्रीतम राज (बिहार)
तेल निर्यात फिर से शुरू करने को लेकर इराक सरकार में मतभेद
तेहरान, 15 मार्च (आईएएनएस)। इराक में तेल निर्यात दोबारा शुरू करने को लेकर सरकार के अलग-अलग विभागों में मतभेद है। इराक का तेल मंत्रालय एक्सपोर्ट फिर से शुरू करने के लिए तैयार है, लेकिन कुर्द क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने फिलहाल इससे इनकार कर दिया है।
इराक, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली दक्षिणी पाइपलाइन और तुर्की के जेहान बंदरगाह तक जाने वाली उत्तरी पाइपलाइन के जरिए तेल का निर्यात करता है। मंत्रालय के मुताबिक, पाइपलाइन के जरिए रोज करीब 3 लाख बैरल तेल भेजा जा सकता है।
तेल मंत्रालय ने बयान में कहा, हम इस क्षेत्र के भीतर मौजूद एक्सपोर्ट पाइपलाइन के जरिए जेहान बंदरगाह तक, प्रतिदिन 3 लाख बैरल से ज्यादा की मात्रा में तेल का निर्यात फिर से शुरू करने को तैयार हैं।
आगे कहा, इस क्षेत्र के भीतर मौजूद उन तेल क्षेत्रों से मिलने वाले तेल की मात्रा के अतिरिक्त होगा, जिनका निर्यात मौजूदा हालात से पहले किया जाता था; यह मात्रा प्रतिदिन कम से कम 2 लाख बैरल थी। साथ ही दावा किया कि इस पाइपलाइन की निर्यात क्षमता लगभग 9 लाख बैरल प्रतिदिन है।
हालांकि प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने कुछ शर्तें रखते हुए अभी निर्यात शुरू करने से इनकार कर दिया है। ये शर्तें ऐसी हैं जिनका कच्चे तेल के निर्यात के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।
इसके जवाब में, तेल मंत्रालय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से रखी गई शर्तों पर बाद में चर्चा की जा सकती है, और उसने प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय से निर्यात तुरंत फिर से शुरू करने के अपने अनुरोध को दोहराया, ताकि इराक की अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान न पहुंचे।
सैन्य संघर्ष में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने दुनिया को चोक कर दिया है। इराक की भी हालत ठीक नहीं है। पिछले दिनों सरकार ने एक आंकड़ा पेश किया था जिसमें तेल निर्यात के अचानक रुकने से हुए नुकसान का जिक्र था। तेल मंत्री हयान अब्देल-गनी ने बताया कि इस पश्चिम एशिया संकट के कारण 70 प्रतिशत तेल उत्पादन में कमी आई है। इराक फिलहाल केवल 1.4 मिलियन बैरल प्रति दिन (बीपीडी) उत्पादन कर रहा है। इराक के मुख्य दक्षिणी तेल क्षेत्रों में उत्पादन 70 प्रतिशत तक गिरकर महज 1.3 मिलियन बीपीडी रह गया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















