Responsive Scrollable Menu

Akanksha Puri ने रोमांटिक अंदाज में खेसारी को किया विश, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और गायक खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत और अनोखी गायकी के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज उन्हें देश-दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

रोमांटिक तस्वीरों से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों का अंदाज काफी रोमांटिक और एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहा है। आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, 'खेसारी जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको हमेशा खुश रखे और आपकी हर 'आकांक्षा' पूरी हो।' एक्ट्रेस के इस खास अंदाज में विश करने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्तों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।


इसे भी पढ़ें: Hate Story 3 के बाद Industry ने किया जज, Zareen Khan ने खोला अपनी 'बोल्ड' इमेज का सच


फैंस के बीच छिड़ी बहस

खेसारी और आकांक्षा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे सिर्फ दोस्ती और काम से जुड़ा बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि पक्का कुछ तो चल रहा है। बता दें कि इन दोनों कलाकारों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है, जिसकी वजह से इनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
 

इसे भी पढ़ें: Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ


खेसारी का निजी जीवन

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं जिनकी लोकप्रियता 'पावर स्टार' पवन सिंह के बराबर मानी जाती है। अगर उनके निजी जीवन की बात करें, तो खेसारी ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं,एक बेटा और एक बेटी। यही वजह है कि आकांक्षा पुरी के साथ उनकी इन तस्वीरों ने लोगों के बीच इतनी उत्सुकता और चर्चा पैदा कर दी है।

Continue reading on the app

क्या IPL में ललित मोदी की दोबारा एंट्री होगी:राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में शामिल, डील पर कल लंदन में बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर रहे ललित मोदी की टूर्नामेंट में वापसी हो सकती है। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक, वह राजस्थान रॉयल्स की खरीददारी की रेस में शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स की संभावित बिक्री को लेकर 16 मार्च को लंदन में एक बैठक होने वाली है। इस डील की कीमत करीब 12 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। 4 कंपनी दिलचस्पी दिखा रही सूत्रों के मुताबिक, टीम को खरीदने के लिए चार अलग-अलग कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। इनमें ललित मोदी एक अमेरिका आधारित कंपनी के साथ साझेदारी में बोली लगा सकते हैं। इसके अलावा आदित्य बिरला ग्रुप और एक अमेरिकी कंपनी कंसोर्टियम, मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ी ग्लेजर फैमिली और एक अन्य अमेरिकी निवेश कंपनी भी रेस में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी संभावित खरीदारों के साथ पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। 16 मार्च की बैठक को अंतिम दौर की चर्चा माना जा रहा है, जिसमें डील को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास सबसे ज्यादा शेयर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी एमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिसके मालिक मनोज बदाले हैं। उनके पास लगभग 65 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल के पास करीब 15 प्रतिशत और फॉक्स कॉरपोरेशन के पास भी लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन तीनों के पास मिलाकर टीम के करीब 95 प्रतिशत शेयर मौजूद हैं। अगर यह डील पूरी होती है तो ललित मोदी की IPL में एक तरह से वापसी हो सकती है और राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ललित मोदी कौन हैं और भारत से क्यों भागे? ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RSCA) के अध्यक्ष रहे। 2008 में उन्होंने IPL की शुरुआत की और BCCI ने उन्हें IPL का चेयरमैन और कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित मोदी पर IPL में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। आरोप था कि उन्होंने मॉरिशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप को IPL के मीडिया राइट्स से जुड़ा 425 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया और इसमें 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप भी लगे। इसके अलावा दो नई टीमों की नीलामी के दौरान भी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। IPL के तीसरे सीजन में सस्पेंड हुए 2010 में IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद BCCI ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया। 2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। उस समय के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन BCCI अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले चल रहे 2012 में ललित मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने 2009 के IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम में लाने में श्रीनिवासन की मदद की थी। तब से ललित मोदी लंदन में रह रहे हैं। उनके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले चल रहे हैं। इसके बाद 2022 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित के रिश्ते की खबर सार्वजनिक हुई थी, लेकिन अब वे साथ नहीं हैं। जुलाई 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी बेटर हाफ बताया था, लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। सुष्मिता ने इस रिश्ते को सिर्फ एक 'एक्सपीरियंस' बताया था। आर्यमान बिड़ला की भी दिलचस्पी कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला भी राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए आदित्य बिड़ला ग्रुप अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर के साथ मिलकर कंसोर्टियम बनाने पर बातचीत कर रहा है। 28 वर्षीय आर्यमान बिड़ला पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेली और 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। 2018 के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन ज्यादा मौके नहीं मिले और 2019 में उन्होंने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया। क्रिकेट से दूर होने के बाद आर्यमान बिड़ला बिजनेस में सक्रिय हो गए। उन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी और वेंचर कैपिटल वेंचर्स की शुरुआत की और 2023 में ग्रुप की टॉप डिसीजन-मेकिंग बॉडी में शामिल हुए। वे हिंदाल्को इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी जुड़े हैं। ------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… साउथ अफ्रीका ने पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ प्रोटियाज टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- ‘बंगाल में हारेगी BJP और यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर’

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को मुंबई से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कई मोर्चों पर निशाना साधा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़े दावे किए, जिसमें पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार और यूपी में ‘बुलडोजर ड्राइवर’ बदलने की बात शामिल है। मुंबई … Sun, 15 Mar 2026 20:39:14 GMT

  Videos
See all

APKA RAJYA: हिंदू कार्यक्रम ना करने की जिहादी परवेज़ अहमद ने दी धमकी | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:45:01+00:00

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान #electioncommission #westbengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:30:55+00:00

Middle East War: होर्मुज की लड़ाई 5 देश करेंगे चढ़ाई! Hormuz | Trump | Netanyahu | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:35:39+00:00

West Bengal Election Live Updates: बंगाल में चुनाव का ऐलान| Election Commission PC Live| Mamta | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:36:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers