Responsive Scrollable Menu

सप्तक तलवार ने पीजीटीआई का अहमदाबाद चरण जीता

सप्तक तलवार ने पीजीटीआई का अहमदाबाद चरण जीता

Continue reading on the app

Assam के चुनावी रण में AAP की एंट्री, किसका खेल बिगाड़ेंगे Kejriwal? पहली सूची में 14 योद्धा शामिल

असम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 14 नामों का ऐलान किया है, जिनमें राज्य उपाध्यक्ष अनुरुपा डेकाराजा का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि इस पहली लिस्ट के सभी उम्मीदवार ब्रह्मपुत्र घाटी के इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों के नाम और सीटें

आम आदमी पार्टी के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, अनुरुपा डेकाराजा गुवाहाटी सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं, रेणुका तिमुंगपी को बोकाजान से उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य प्रमुख नामों में अच्युत दास (नाओबोइचा), तपन गोगोई (शिवसागर), जाहिदुल इस्लाम खान (चेंगा), पल्लव सैकिया (टीटाबोर) और जिन्ना आमीर हुसैन (पूर्वी गोलपारा) शामिल हैं। 'आप' इस बार असम में बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव मैदान में उतर रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Kerala Assembly Election 2026: Pinarayi Vijayan दोहराएंगे इतिहास या Congress करेगी वापसी? 4 May को नतीजे


विधानसभा की मौजूदा स्थिति

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जिसके पास 64 सीटें हैं। भाजपा के सहयोगी दलों, असम गण परिषद (9), यूपीपीएल (7) और बीपीएफ (3) को मिलाकर सत्ता पक्ष काफी मजबूत है। दूसरी ओर, विपक्ष में कांग्रेस के पास 26, एआईयूडीएफ के पास 15 और माकपा का 1 विधायक है। आम आदमी पार्टी की कोशिश इस बार राज्य में अपना खाता खोलने की है।
 

इसे भी पढ़ें: Assam Assembly Election 2026: 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग, क्या सरमा बचा पाएंगे सत्ता या गोगोई करेंगे पलटवार?


9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

असम में विधानसभा चुनाव केवल एक ही चरण में 9 अप्रैल को संपन्न होंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 20 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राज्य के करीब 2.5 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे और इस महासंग्राम के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

ये क्या... रोहित नहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? अचानक क्यों मचा बवाल

shubman gill broadcaster makes huge blunder: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया. शुभमन ने दूसरी बार पॉली उमरीगर अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि मंधाना ने पांचवीं बार यह सम्मान जीतकर इतिहास रचा. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान ब्रॉडकास्टर ने गिल को 'चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता कप्तान' दिखाकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बोर्ड और ब्रॉडकास्टर को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. Sun, 15 Mar 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Rajasthan: स्कूल टॉपर्स को खास सरप्राइज #shorts #rajasthan #didwana #HelicopterRide #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:30:47+00:00

तेंदुए के हमले का ये वीडियो आपके डरा देगा! #LeopardAttack #WildlifeAttack #ViralVideo #shockingvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:30:59+00:00

Iran War Updates: क्या Iran के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei वाकई सलामत हैं? | Tehran | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:34:34+00:00

Harish Rana का आखिरी वीडियो आपको कर देगा भावुक #harishrana #viralvideo #viral #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T18:31:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers