Responsive Scrollable Menu

ग्राहक ऑनलाइन बुक करें एलपीजी सिलेंडर, देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं : केंद्र

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना हुआ है और देश की सभी रिफाइनरी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और किसी प्रकार के ईंधन आयात की आवश्यकता नहीं है।

साथ ही, मंत्रालय ने कहा कि देश में कच्चे तेल की पर्याप्त इंवेंट्री को बनाए रखा जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति के चलते इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि देश भर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

बयान में आगे कहा गया कि सरकार घरेलू और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों में एलपीजी की आपूर्ति को बनाए रखने को वरीयता दे रही है।

मंत्रालय के कहा, नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार घरों और आवश्यक क्षेत्रों के लिए पर्याप्त एलपीजी उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। एलपीजी सिलेंडर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं, जिनमें आईवीआरएस कॉल, एसएमएस बुकिंग, व्हाट्सएप बुकिंग और ओएमसी के मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं।

ओएमसी भी डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा दे रही हैं, घबराहट में बुकिंग करने से मना कर रही हैं और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रविवार को भी एलपीजी वितरकों के कार्यालय खुले रख रही हैं।

मंत्रालय ने कहा कि उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे घबराहट में बुकिंग न करें, डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और एलपीजी वितरकों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए एलपीजी आपूर्ति की निगरानी जारी है। एलपीजी बुकिंग में गिरावट देखी गई है, शुक्रवार को 88.8 लाख बुकिंग के मुकाबले शनिवार को लगभग 77 लाख बुकिंग दर्ज की गईं। ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग 84 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 87 प्रतिशत हो गई है।

बयान में कहा गया है कि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को सुरक्षित गैस आपूर्ति जारी है, जिसमें पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति शामिल है, जबकि औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति लगभग 80 प्रतिशत पर नियंत्रित की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख शहरों और शहरी क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और वे ईमेल, पत्र या सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों के ग्राहक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन को अधिकतम कर दिया गया है और उपभोक्ताओं से ऑनलाइन रिफिल बुक करने का आग्रह किया गया है। समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल को 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक सीमित कर दिया गया है।

वैकल्पिक ईंधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 48,000 किलोलीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।

एलपीजी आपूर्ति पर दबाव कम करने के लिए आतिथ्य और रेस्तरां सहित कुछ क्षेत्रों में केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों को एक्टिव कर दिया गया है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शनचो-21 में व्यापक कार्य पूरे

बीजिंग, 15 मार्च (आईएएनएस)। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में शनचो-21 में सवार तीन अंतरिक्ष यात्री व्यवस्थित रूप से सभी कार्य कर रहे हैं।

हाल में अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान से जुड़े भौतिकी वैज्ञानिक प्रयोग किया किया। अंतरिक्ष यात्रियों ने कंटेनरलेस एक्सपेरिमेंटल चैंबर की सैंपल सफाई, प्रायोगिक नमूना का प्रतिस्थापन, शाफ्ट तंत्र में इलेक्ट्रोड रखरखाव और अक्षीय तंत्र में खिड़की के कवर लेंस की सफाई आदि काम पूरा किया।

इसके साथ सूक्ष्मगुरुत्व दहन विज्ञान में अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रायोगिक कैबिनेट के अंदर बर्नर, सैंपलिंग कवर प्रतिस्थापन, वैक्यूमिंग और अपशिष्ट गैस निकालने का कार्य पूरा किया।

अंतरिक्ष स्टेशन में पादप एरोसोल संवर्धन उपकरण में चेरी टमाटर अच्छी तरह से बढ़ रहे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों ने पके फलों के फोटो खींचे, उन्हें निकाला और पौधों व फलों को अलग-अलग पैक करके सुरक्षित रखा।

बाद में अंतरिक्ष यात्री योजनानुसार गेहूं, गाजर और औषधीय खाद्य पौधों का एरोसोल खेती का प्रयोग करेंगे। इससे प्रमुख प्रौद्योगिकियों का सत्यापन किया जाएगा और अंतरिक्ष में रोपण के प्रकार और तकनीक का विस्तार किया जाएगा।

वहीं, अंतरिक्ष यात्रियों ने पुनर्योजी जीवन समर्थन प्रणाली के संबंधित उपकरण की निरीक्षण और रखरखाव की और अंतरिक्ष स्टेशन में सूक्ष्मजीव पर नियमित निगरानी की। इसके साथ, अंतरिक्ष यात्रियों ने उंगली चुभाकर रक्त परीक्षण किया। जमीनी कर्मी संबंधित डेटा के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य का पता लगा सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

‘टटीरी’ गाने पर सिंगर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग के बाद अब बाल अधिकार आयोग ने भी भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

चंडीगढ़: अपने नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ के बोल और फिल्मांकन को लेकर विवादों में फंसे मशहूर गायक और रैपर बादशाह (आदित्य सिसोदिया) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राज्य महिला आयोग की ओर से गिरफ्तारी के आदेश जारी होने के बाद अब राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने भी इस मामले पर कड़ा … Sun, 15 Mar 2026 20:32:34 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Iran-America के बीच चल रहा गजब खेल #iran #america #israel #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:10:00+00:00

TMC : TMC के विनाश का समय आ गया :राहुल सिन्हा #rahulsinha #bjpbengal #tmcvsbjp #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:12:42+00:00

Amit Shah : कांग्रेस ने अपने परिवार की ही चिंता की: शाह #amitshah #congress #bjp #elction2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:11:12+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | आज रात मिडिल ईस्ट में जंग भयंकर? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers