Responsive Scrollable Menu

ईरान में अमेरिका-इजरायल के हमले जारी, 202 बच्चों और 223 महिलाओं ने गंवाई जान

तेहरान, 15 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। ईरान और इजरायल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, हमले में घायल और मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। ईरान की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका-इजरायल के हमले में अब तक 202 बच्चों और 223 महिलाओं की मौत हो चुकी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में कम से कम 202 बच्चे और 223 महिलाएं मारी गई हैं, जिनमें तीन गर्भवती भी शामिल हैं।

फार्स न्यूज एजेंसी के बयान में कहा गया है कि मारे गए बच्चों में से 12 पांच साल से कम उम्र के थे।

द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ लड़ाई की वजह से 108 घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि 28 फरवरी से रविवार सुबह तक, 3,195 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 81 अभी हॉस्पिटल में हैं।

दोनों तरफ से जारी हमलों के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जोर देकर कहा कि ईरान ने मिडिल ईस्ट में आम लोगों या रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पड़ोसियों के साथ एक कमेटी बनाने के लिए तैयार है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसे हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है।

अराघची के टेलीग्राम चैनल ने अल-अरबी अल-जदीद वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उनके हवाले से कहा कि तेहरान खाड़ी देशों के साथ बातचीत कर रहा है और ऐसी किसी भी पहल का स्वागत करेगा, जो ईरान पर अमेरिका-इजरायली युद्ध को खत्म करने की गारंटी दे सके।

खाड़ी देशों ने ईरान से अपने इलाकों पर हमले बंद करने को कहा है, जिनके बारे में उनका कहना है कि इन हमलों से न सिर्फ अमेरिकी सैन्य फोर्स को नुकसान हुआ है, बल्कि एनर्जी सुविधाओं और रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शादी के बाद हाथों में हाथ डाले दिखें कुलदीप यादव, वाइफ वंशिका की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

Kuldeep Yadav-Vanshika: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को शादी कर ली है. कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी की है और इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रही है. शादी के तुरंत बाद ये जोड़ी कानपुर के लिए रवाना हो गई है. दोनों का एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप और वंशिका हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं.

कौन हैं कुलदीप की दुल्हनिया वंशिका?

कुलदीप यादव की दुल्हन वंशिका यूपी की रहने वाली है. वंशिका का जन्म कानपुर में हुआ था और कुलदीप-वंशिका की बचपन की दोस्त हैं. दोनों पहले दोस्त थे और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही जॉब करती हैं. सोशल मीडिया पर वंशिका और कुलदीप की खूबसूरत तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने लूटी महफिल, कुलदीप की शादी में जमकर किया डांस, मोहम्मद कैफ ने भी बांधा शमा

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में SRH की कमान Ishan Kishan को! जानें क्यों Abhishek Sharma पर भारी पड़ा उनका Captaincy रिकॉर्ड

पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता के चलते भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आगामी आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एसआरएच प्रबंधन ने इस मामले पर पहले ही चर्चा कर ली है और कमिंस की अनुपस्थिति में किशन को टीम की कप्तानी के लिए 'सबसे उपयुक्त उम्मीदवार' के रूप में चुना गया है। किशन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक भी जड़ा था।
 

इसे भी पढ़ें: World Cup के हीरो Sanju Samson हुए भावुक, कहा- 'साबित करना था Kerala का लड़का भी जीत सकता है'


कमिंस, जो 2025-26 एशेज सीरीज के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं और फ्रेंचाइजी को कथित तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कब खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। अभिषेक शर्मा, जो पिछले सात सीज़न से एसआरएच टीम का हिस्सा हैं, कप्तानी के दावेदारों में शामिल थे। हालांकि, 24 वर्षीय अभिषेक को यह मौका अपने भारतीय साथी खिलाड़ी ईशान किशन से नहीं मिला, क्योंकि ईशान किशन का नेतृत्व का रिकॉर्ड शानदार है। 

घरेलू क्रिकेट में अभिषेक पंजाब की कप्तानी भी करते हैं, लेकिन झारखंड की कप्तानी करते हुए ईशान किशन का प्रदर्शन असाधारण रहा है। उन्होंने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया और 197.32 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 517 रन भी बनाए, जिसमें हरियाणा के खिलाफ फाइनल में 51 गेंदों में बनाया गया शतक भी शामिल है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम, जिन्होंने 16 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण के बाद से ईशान को करीब से देखा है, अपने साथी खिलाड़ी को एक स्वाभाविक नेता बताते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई का सबसे बड़ा दांव! Ravindra Jadeja बाहर, Sanju Samson की एंट्री से नए युग की शुरुआत


विश्व कप से पहले, ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) में शानदार प्रदर्शन के बाद 2023 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की। एसएमएटी में उन्होंने झारखंड को कप्तान के रूप में पहला खिताब दिलाया, जहां उन्होंने 10 पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक सहित 517 रन बनाए। मीडिया से बात करते हुए ईशान ने कहा कि हमारी टीम की जीत जाहिर तौर पर बहुत अच्छी बात है, न केवल हमारे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए। हम उम्मीद करते हैं कि हम इसी तरह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जीतते रहेंगे।
Tue, 17 Mar 2026 16:08:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi in Parliament : संसद में ‘चाय-बिस्किट’ पर तूफान! राहुल गांधी के व्यवहार पर बड़ा सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:13+00:00

दुल्हन पहुंची सड़क पर, मच गया हड़कंप! Wedding Viral Video 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:05:17+00:00

6 Feet Long Cobra found in Jodhpur | रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू! Top News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:15:34+00:00

Iran Israel War Update: मोजतबा खामेनेई की मौत पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-17T11:04:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers