ये हैं IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एक्टिव प्लेयर्स, टॉप-5 में शामिल हैं मुंबई इंडियंस के ही 3 खिलाड़ी
IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की तैयारियों के बीच शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को RCB VS SRH मैच के साथ होगी. क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. हर कोई यूनिक रिकॉर्ड्स की बात कर रहा है... क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच किसने लिए हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच लपके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में 3 खिलाड़ी तो मुंबई इंडियंस के ही शामिल हैं.
5- मयंक अग्रवाल
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर मयंक अग्रवाल का नाम आता है. मयंक ने 2011 से अब तक 131 मुकाबलों में 58 कैच लिए हैं. मयंक ने आईपीएल में 133.53 की स्ट्राइक रेट और 22.97 के औसत से 2756 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं.
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
4- हार्दिक पांड्या
भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2015 से अब तक 152 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 72 कैच लपके हैं. आंकड़ों की बात करें, तो हार्दिक ने आईपीएल में अब तक 146.93 की स्ट्राइक रेट और 28.34 के औसत से 2749 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं.
3- सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल नंबर-3 पर हैं. सूर्यकुमार ने 2012 से अब तक 166 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 74 कैच लपके हैं. सूर्या ने आईपीएल में 166 मैचों में 148.66 की स्ट्राइक रेट और 35.34 के औसत से 4311 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं.
2- रोहित शर्मा
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने आईपीएल में 2008 से अब तक 272 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 102 कैच लगाए हैं. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों में रोहित, सूर्या और हार्दिक पांड्या के नाम शामिल हैं.
आंकड़ों की बात करें, तो हिटमैन ने 267 पारियों में उन्होंने 302 छक्के लगाए हैं और 640 चौके भी जड़े हैं. रोहित ने आईपीएल में 132.09 की स्ट्राइक रेट और 29.73 के औसत से 7046 रन बनाए हैं. हिटमैन ने आईपीएल में अब तक 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित का आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 109 रनों का है.
1- विराट कोहली
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. विराट ने 2008 से अब तक 267 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 265 पारियों में उन्होंने 117 कैच लिए हैं. विराट ने 267 मैचों की 259 पारियों में 291 छक्के लगाए हैं. वहीं, उनके बल्ले से 771 चौके निकले हैं. विराट ने टूर्नामेंट में अब तक 132.85 की स्ट्राइक रेट और 39.54 के औसत से 8861 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं. आईपीएल में रन मशीन कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 113 रनों का रहा है.
ये भी पढ़ें: ये हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कैप्टन, टॉप-5 में शामिल 4 कप्तानों ने तो जीती हैं ट्रॉफी
'एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए कपड़े उतार दिए,' जरीन खान ने बोल्ड सीन करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Zareen Khan on Doing Bold Scenes: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपने करियर के उस दौर को याद किया जब उन्होंने कुछ बोल्ड फिल्मों में काम किया था और उसके बाद उन्हें इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा. जी हां, एक बातचीत के दौरान जरीन खान ने खुलकर बताया कि फिल्म हेट स्टोरी 3 में काम करने के बाद उन्हें किस तरह के ताने सुनने पड़े और कैसे लोगों ने उनके काम को गलत नजरिए से देखा.
सलमान खान के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू
जरीन खान ने साल 2010 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म थी वीर, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आई थीं. इस फिल्म से उन्हें काफी पहचान मिली. इसके बाद जरीन खान कई फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 2 और थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी 3 खास तौर पर चर्चा में रहीं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और जरीन की लोकप्रियता भी बढ़ी.
‘हेट स्टोरी 3’ के बाद झेलनी पड़ी आलोचना
वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में जरीन खान ने बताया कि हेट स्टोरी 3 में बोल्ड सीन करने के बाद उन्हें काफी आलोचना और जजमेंट का सामना करना पड़ा. जरीन ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने उनके बारे में कई तरह की बातें बनाईं. उन्होंने बताया कि कुछ लोग यह तक कहने लगे कि वह अभिनय नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करके ध्यान खींचने की कोशिश की.
उन्होंने कहा, “जब मैंने हेट स्टोरी 3 की तो लोगों ने मुझे बहुत नीचा दिखाया, खासतौर पर इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने. वो कहते थे कि यह एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए इसने कपड़े उतार दिए.” जरीन के मुताबिक यह दौर उनके लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि फिल्म सफल होने के बावजूद उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया कम और आलोचना ज्यादा मिली.
‘अक्सर 2’ के दौरान भी हुआ विवाद
जरीन खान ने इस बातचीत में अपनी दूसरी फिल्म अक्सर 2 को लेकर भी एक अनुभव साझा किया. यह फिल्म 2006 की फिल्म Aksar का सीक्वल थी और इसे निर्देशक Ananth Mahadevan ने बनाया था. जरीन के मुताबिक जब उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, तब उन्हें जो स्क्रिप्ट सुनाई गई थी वह काफी अलग थी. उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म एक क्राइम जॉनर की कहानी के रूप में सुनाई गई थी और उसमें उस तरह के बोल्ड सीन का जिक्र नहीं था. लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो हालात कुछ और ही थे.
जरीन ने बताया, “उन्होंने मुझे बहुत पॉलिश्ड इंग्लिश में स्क्रिप्ट सुनाई थी और कहा था कि हम हेट स्टोरी जैसी फिल्म नहीं बना रहे हैं. यह एक क्राइम जॉनर की कहानी है. मैंने सोचा कि ठीक है. लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची तो दूसरा ही सीन एक किस पर खत्म हो रहा था और अचानक मुझसे कहा गया कि मुझे ब्रा या इसी तरह के कपड़ों में सीन करना होगा.”
सेट पर बन गया था तनावपूर्ण माहौल
जरीन खान ने बताया कि उन्हें बोल्ड सीन से व्यक्तिगत तौर पर कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन समस्या यह थी कि उन्हें पहले जो स्क्रिप्ट बताई गई थी, उससे फिल्म बिल्कुल अलग दिशा में जा रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि फिल्म की टीम ने हेट स्टोरी 3 की सफलता देखने के बाद स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिए थे. उनके मुताबिक निर्देशक ने अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से फिल्म की कहानी समझाई थी. उन्होंने बताया कि निर्देशक ने प्रोड्यूसर्स को एक तरह का विजन बताया था, जबकि उन्हें और उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर को कुछ और ही बताया गया था. इस वजह से शूटिंग के दौरान सेट पर तनाव का माहौल बन गया था.
इंडस्ट्री के अनुभवों पर खुलकर बोलीं जरीन
जरीन खान ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में कई बार कलाकारों को लेकर जल्दी जजमेंट बना लिया जाता है. खासकर अगर कोई अभिनेत्री बोल्ड किरदार करती है, तो उसे अक्सर उसी छवि में सीमित कर दिया जाता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ उन्होंने इन चीजों से निपटना सीख लिया है और अब वह अपने काम को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती हैं. जरीन खान का यह खुलासा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और कई लोग उनके इस ईमानदार बयान की सराहना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी ने शेयर की बेहद बोल्ड तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मची खलबली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)




