Responsive Scrollable Menu

शरीर बन जाएगा 'खून की Factory', दूर होगी Iron Deficiency, Diet में शामिल करें ये 4 चीजें

अक्सर शरीर में खून की कमी के कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। क्या आपके शरीर में खून की कमी है? खून की कमी के कारण व्यक्ति को बार-बार चिड़चिड़ापन और कमजोरी महसूस होती होती है। इस दौरान बालों को झड़ना और चेहरे पीला दिखने लगा है, तो आपको जल्द से ही अपने डाइट में इन फूड्स को एड ऑन कर लें। यह फूड्स शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं अपने आहार में कौन-सी चीजें हासिल करें। 
 
सहजन की पत्तियां

सहजन को मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें संतरे से ज्यादा विटामिन सी और दूध से अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। मोरिंगा की पत्तियों का साग, परांठा या सूप बनाकर पिएं। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने की सबसे तेज तरीका है।

 चुकंदर 

लाल रंग का यह सब्जी खून की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने या इसे सलाद में शामिल करने से शरीर में नए रेड ब्लड सेल्स (RBC) बनने की प्रक्रिया तेज होती है और खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है।

 सफेद तिल

सफेद तिल के बीजों में भरपूर आयरन पाया जाता है। एक चम्मच सफेद तिल खाने से शरीर को आयरन और जिंक प्राप्त होता है। इसको आप सलाद पर छिड़ककर, लड्डू बनाकर या चाटनी के तौर पर खा सकते हैं।

 अनार 

अनार पोषक तत्वों से भरपूर फल है, इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार शरीर आयरन को सही तरीके से अवशोषित तभी कर पाता है जब उसे विटामिन C भी मिले। अनार में ये दोनों पोषक तत्व एक साथ मौजूद होते हैं, इसलिए इसे खून बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी फल माना जाता है।

Continue reading on the app

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ये शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

UPSSSC Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. क्योंकि उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप भी स्नातक की परीक्षा पास की है तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले आप अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर लें. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इस भर्ती के जरिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग में 115 अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा.

इन पदों के लिए किए जाएगा उम्मीदवारों का चयन

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए विभाग यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुल 115 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा. जिसमें वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार या लेखा परीक्षक, विधि सहायक, प्रयोगशाला सहायक, निगरानी सहायक और कनिष्ठ अभियंता समेत विभिन्न पद शामिल हैं. 

जानें क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के माध्यम से सभी पदों के लिए विभाग ने अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी है. जिसमें वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए उम्मीदवार का जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैव रसायन या पर्यावरण विज्ञान में मास्टर डिग्री धारक होना अनिवार्य है. जबकि लेखाकार या लेखा परीक्षक के पद के लिए कॉर्मस में स्नातक होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास लेखा कार्य का कम से कम एक साल का अनुभव होना भी जरूरी है.

वहीं विधि सहायक के पद के लिए उम्मीदवार के पास कानून में स्नातक की डिग्री यानी एलएलबी होना चाहिए. साथ ही उसके पास अधिवक्ता के रूप में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है. जबकि प्रयोगशाला सहायक और निगरानी सहायक के पद के लिए विज्ञान विषय में 12वीं पास होना जरूरी है. कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल, केमिकल, पर्यावरण या लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार  का PET-2025 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है.

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी.

कब शुरू होंगे आवेदन कितनी देनी होगी फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026  से शुरू होगी. वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. यानी सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है इसलिए आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें: UPSC CAPF AC Recruitment 2026: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में निकली बंपर भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

कैसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं. जहां होमपेज पर 'New Registration' वाले लिंक पर क्लिक करें और उसके बाद मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें. उसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें. फिर अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फीस जमा करें. आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें. आखिर में इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: यूपी रोडवेज में नौकरी करने का शानदार मौका, कंडक्टर के 1000 पदों पर निकली भर्ती

Continue reading on the app

  Sports

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने लूटी महफिल...अंडर-19 वर्ल्ड कप के 'फाइनल हीरो' ने अब आईपीएल ट्रॉफी पर गड़ाई नजरें

Vaibhav suryavanshi eyes on wins ipl trophy: बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र रहे. इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की. राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव ने बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन ने उनका खेल बदला. अब उनका अगला निशाना आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा करना है. Sun, 15 Mar 2026 20:35:52 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Iran-America के बीच चल रहा गजब खेल #iran #america #israel #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:10:00+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | LPG Petrol Price | | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:45+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | आज रात मिडिल ईस्ट में जंग भयंकर? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:13+00:00

Amit Shah : कांग्रेस ने अपने परिवार की ही चिंता की: शाह #amitshah #congress #bjp #elction2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:11:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers