कर्नाटक की मशहूर कुरकुरी और हेल्दी अक्की रोटी घर पर कैसे बनाएं? जानिए असली साउथ इंडियन अक्की रोटी की रेसिपी
Akki Roti Recipe in Hindi: अक्की रोटी कर्नाटक की एक मशहूर साउथ इंडियन डिश है जो चावल के आटे से बनाई जाती है. इसमें ताजी सब्जियां और मसाले मिलाए जाते हैं जिससे यह स्वादिष्ट और हेल्दी बनती है. पारंपरिक तरीके से इसे केले के पत्ते पर फैलाकर तवे पर सेंका जाता है. यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट होती है. लाल या हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
Credit Card Tips: पेट्रोल-डीजल के खर्च से परेशान? क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से ऐसे बचा सकते हैं हजारों रुपये
Credit Card Tips: बढ़ती महंगाई के दौर में पेट्रोल और डीजल का खर्च धीरे-धीरे हर महीने के बजट का बड़ा हिस्सा बन जाता। खासकर बड़े शहरों में रहने वाले लोग रोज ऑफिस जाने, बच्चों को स्कूल छोड़ने या वीकेंड के कामों के लिए गाड़ी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार 500 से 1000 रुपये के छोटे-छोटे फ्यूल स्टॉप मिलकर महीने में हजारों रुपये का खर्च बना देते।
हालांकि फ्यूल की कीमत आपके हाथ में नहीं होती, लेकिन भुगतान का तरीका बदलकर आप कुछ पैसे जरूर बचा सकते हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका है ऐसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना जो फ्यूल पर कैशबैक या रिवॉर्ड देता हो।
फ्यूल कैशबैक कार्ड कैसे करते हैं मदद?
आज कई क्रेडिट कार्ड पेट्रोल पंप पर भुगतान करने पर छोटे-छोटे फायदे देते हैं। कुछ कार्ड सीधे कैशबैक देते हैं जबकि कुछ रिवॉर्ड पॉइंट्स देते हैं जिन्हें बाद में वाउचर या स्टेटमेंट क्रेडिट में बदला जा सकता है।
इसके अलावा एक बड़ा फायदा फ्यूल सरचार्ज वेवर का होता है। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल या डीजल भरवाने पर बिल में छोटा सा सरचार्ज जुड़ जाता है। कई फ्यूल क्रेडिट कार्ड इस चार्ज को माफ कर देते हैं। यह सरचार्ज भले ही करीब 1 प्रतिशत ही होता है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से फ्यूल भरवाते हैं तो पूरे साल में अच्छी बचत हो सकती है।
नियम और शर्तें जरूर समझें
फ्यूल से जुड़े फायदे हमेशा कुछ शर्तों के साथ आते हैं। कई बार कैशबैक सिर्फ एक तय सीमा तक ही मिलता है। उदाहरण के लिए, कोई कार्ड एक बिलिंग साइकिल में 5000 या 10 हजार रुपये तक के फ्यूल खर्च पर ही कैशबैक दे सकता है। इसके बाद आपको कोई अतिरिक्त फायदा नहीं मिलता।
कुछ क्रेडिट कार्ड खास पेट्रोल कंपनियों पर ही ज्यादा रिवॉर्ड देते हैं, जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम। इसलिए वही कार्ड चुनना बेहतर होता है, जिसके पेट्रोल पंप का आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
सिर्फ जरूरी खर्च के लिए ही करें इस्तेमाल
कैशबैक कार्ड का असली फायदा तभी है जब वह आपके पहले से होने वाले खर्च को थोड़ा कम करे, न कि आपको ज्यादा खर्च करने के लिए प्रेरित करे। फ्यूल इसका अच्छा उदाहरण है, क्योंकि यह ऐसा खर्च है जो आपको करना ही होता है। कार्ड से भुगतान करने पर बस उसी खर्च का थोड़ा हिस्सा वापस मिल जाता है। लेकिन सबसे जरूरी नियम है कि हर महीने क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल समय पर चुका दें। क्रेडिट कार्ड का ब्याज बहुत ज्यादा होता है और अगर बिल बाकी रह गया तो मिलने वाला कैशबैक भी बेकार हो सकता है।
साल भर में दिखती है असली बचत
हर बार पेट्रोल भरवाने पर बचत भले ही छोटी लगे, लेकिन पूरे साल में इसका असर दिखता है। मान लीजिए आप हर महीने करीब 6000 रुपये का फ्यूल खर्च करते हैं। अगर कैशबैक और सरचार्ज वेवर मिलाकर 2 से 3 प्रतिशत की बचत होती है तो साल भर में कुछ हजार रुपये आपकी जेब में बच सकते हैं। यह रकम बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के खर्च को थोड़ा हल्का जरूर बना सकती है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi



















