Responsive Scrollable Menu

Smartphone Under 10K: 10 हजार से कम में खरीदें ये धांसू फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और कई खास फीचर्स

Smartphone Under 10K: बजट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए itel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 100 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कम कीमत में बेहतर फीचर्स देने के उद्देश्य से पेश किया है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने 10,000mAh और 20,000mAh क्षमता वाले Zeno Powerbanks भी लॉन्च किए हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

itel Zeno 100 Pro में 90Hz डिस्प्ले, Android 15 Go Edition, Unisoc प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम बजट में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।

itel Zeno 100 Pro की कीमत और उपलब्धता
itel Zeno 100 Pro को भारत में ₹8,599 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने 10,000mAh Zeno Powerbank को ₹1,299 और 20,000mAh Zeno Powerbank को ₹2,069 की कीमत में पेश किया है।

लॉन्च ऑफर के तहत दोनों पावरबैंक पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। वहीं, कंपनी का itel Zeno Lite (2GB RAM + 64GB स्टोरेज) मॉडल अब ₹7,999 में उपलब्ध है।

90Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा स्मूद एक्सपीरियंस
itel Zeno 100 Pro में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव ज्यादा स्मूद हो जाता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जो स्क्रीन को बेहतर लुक देता है।

ये भी पढ़े-ः ₹60,000 से कम में खरीदें iPhone 16: Flipkart पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें पूरी डील

Unisoc T7100 प्रोसेसर और Android 15 Go Edition
परफॉर्मेंस के लिए इस बजट स्मार्टफोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3GB RAM के साथ 5GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को कुल 8GB तक RAM का अनुभव मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Android 15 Go Edition पर चलता है, जिसे खासतौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है ताकि कम हार्डवेयर में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिल सके।

5000mAh बैटरी और कैमरा फीचर्स
बैटरी के मामले में itel Zeno 100 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 8MP रियर कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप रोजाना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सिक्योरिटी और खास फीचर्स
itel Zeno 100 Pro में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में DTS स्पीकर, IR Blaster और UltraLink Connectivity जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। मजबूती के लिए इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। यह फोन Comet Orange, Cloud White और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

itel Zeno Powerbank भी हुए लॉन्च
स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने दो नए पावरबैंक भी पेश किए हैं। 10,000mAh Zeno Powerbank में 22.5W फास्ट चार्जिंग, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और डुअल आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसमें USB Type-C टू Type-C केबल भी मिलती है।

वहीं, 20,000mAh Zeno Powerbank ज्यादा पावर बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसकी मदद से लैपटॉप भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन Type-C केबल, डिजिटल डिस्प्ले और PD 3.0 व QC 3.0 जैसे चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है।

Continue reading on the app

Dry Skin से परेशान हैं? शहद और नारियल तेल का ये फेस मास्क देगा चेहरे को नेचुरल नमी

Dry Skin से परेशान हैं? शहद और नारियल तेल का ये फेस मास्क देगा चेहरे को नेचुरल नमी

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 15 के हों या 18 के… वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर उठे सवालों पर ब्रेट ली का बड़ा बयान

Brett Lee On Vaibhav Sooryavanshi: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर नाम कमान वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर लगातार सवाल खड़े होते हैं. इस मुद्दे पर अब ब्रेट ली ने बड़ा बयान दिया है. Sun, 09 Aug 2026 10:49:33 +0530

  Videos
See all

मफलर की तरह सांप को गले में लपेटकर पहुंचा अस्पताल! |#shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:12:04+00:00

Delhi Flood : खतरे के निशान के पास यमुना, तेजी से बढ़ रहा पानी का लेवल | Yamuna Water level #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T06:11:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers