कंफर्म! 3 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70 Pro 5G, कीमत और फीचर्स से भी उठा पर्दा
Samsung Galaxy F70 Pro 5G Launch Date: सैमसंग भारतीय बाजार में अपने नए Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि यह हैंडसेट अगस्त के पहले हफ्ते में मार्केट में दस्तक देगा। खास बात है कि लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी कीमत और कई प्रमुख फीचर्स की डिटेल्स शेयर कर दी है।
आने वाले Galaxy F70 Pro 5G फोन में दमदार बैटरी, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F70 Pro 5G को इंडिया में 3 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसके कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 रखी जाएगी। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹29,999 होगी, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹34,999 में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने बताया है कि ये रिटेल कीमतें हैं और लॉन्च के समय ग्राहकों को स्पेशल लॉन्च ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Alpha Black और Aura Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Full HD+ Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन मिलेगा, जिससे फोन को स्क्रैच और हल्के झटकों से बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
Snapdragon प्रोसेसर और दमदार परफॉर्मेंस
कंपनी ने पुष्टि की है कि Galaxy F70 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon चिपसेट मिलेगा। हालांकि, प्रोसेसर का सटीक मॉडल अभी सामने नहीं आया है। फोन में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिससे तेज परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलेगा।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जो Optical Image Stabilisation (OIS) के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर भी मिलेगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में HDR फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।
6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से अधिक गेमिंग और 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग का बैकअप देने में सक्षम होगा।
OnePlus N6x Launch: वनप्लस का सबसे सस्ता 5G फोन लॉन्च, 20 हजार से कम में मिलेगी 7000mAh बैटरी और AI फीचर्स
OnePlus N6x Launched India: चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने भारतीय बाजार में अपनी नई N सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन OnePlus N6x को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है और इसे OnePlus N6 के बाद लाइनअप में शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर और लेटेस्ट Android 16 आधारित OxygenOS 16 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
OnePlus N6x को दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। यह फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे।
OnePlus N6x की भारत में कीमत और उपलब्धता
OnePlus N6x की भारत में शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। इस कीमत में फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹20,999 रखी गई है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹1,500 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।
OnePlus N6x की बिक्री भारत में 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Amazon और OnePlus ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। फोन को Burgundy Red और Ice Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
ये भी पढ़े-ः Smartphone Under 10K: 10 हजार से कम में खरीदें ये धांसू फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और कई खास फीचर्स
OnePlus N6x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 254ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। फोन में डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेंपरेचर एडजस्टमेंट और आई प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है।
MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए Vapour Chamber Cooling System दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 13,280mm² का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन ओवरहीटिंग से बचा रहता है और परफॉर्मेंस स्थिर रहती है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में पीछे की तरफ 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps तक सपोर्ट करता है।
7000mAh बैटरी और अन्य फीचर्स
OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। यह बैटरी 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स के अलावा फोन का वजन करीब 214 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.65mm है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और लेटेस्ट OxygenOS 16 पर चलता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












