Responsive Scrollable Menu

HMD Pulse 2 Series: 3 नए फोन जल्द होंगे लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Unisoc T615 चिपसेट से होगा लैस

HMD ग्लोबल अपनी नई HMD Pulse 2 Series को जल्द लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन HMD Pulse 2, HMD Pulse 2 Plus और HMD Pulse 2 Pro के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज को बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश करेगी। खास बात यह है कि तीनों स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

HMD Pulse 2 Series के संभावित कलर ऑप्शन
लीक रिपोर्ट के अनुसार, HMD Pulse 2 Pro इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इसे Midnight Black, Glacier Green और Twilight Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं HMD Pulse 2 Plus को Apricot और Dark Blue रंगों में पेश किए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, स्टैंडर्ड HMD Pulse 2 को Black और Blue कलर वेरिएंट में उतारा जा सकता है।

HMD Pulse 2 Pro में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, HMD Pulse 2 Pro में 6.72-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T615 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज का अच्छा अनुभव मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने की संभावना है।

HMD Pulse 2 और Pulse 2 Plus में क्या होगा खास?
HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus दोनों में 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि दोनों फोन के रिफ्रेश रेट में अंतर देखने को मिल सकता है। जहां HMD Pulse 2 में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, वहीं HMD Pulse 2 Plus में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़े-ः iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप

दोनों स्मार्टफोन में Unisoc T615 प्रोसेसर और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। RAM की बात करें तो HMD Pulse 2 में 4GB RAM, जबकि HMD Pulse 2 Plus में 6GB RAM दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप और बैटरी
कैमरे की बात करें तो HMD Pulse 2 और HMD Pulse 2 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Pulse 2 में 8MP फ्रंट कैमरा, जबकि HMD Pulse 2 Plus में 13MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है।

बैटरी के मामले में तीनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट का इंतजार
फिलहाल HMD ने Pulse 2 Series की लॉन्च डेट, कीमत या उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, लगातार सामने आ रही लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस नई स्मार्टफोन सीरीज को बाजार में पेश कर सकती है। लॉन्च के बाद ही इन स्मार्टफोन्स की कीमत और अन्य फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

Continue reading on the app

iQOO Z11 जल्द देगा भारत में दस्तक: कंपनी ने पोस्ट शेयर किया कंफर्म, मिलेगी 3D कर्व्ड डिस्प्ले और MediaTek चिप

iQOO ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 की लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे साफ हो गया है कि iQOO Z11 जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। जानिए इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स। 

X पोस्ट से मिला बड़ा संकेत
iQOO ने X पर एक पोस्ट में तीन बाइनरी कोड "01011010", "00110001" और "00110001" शेयर किए। इन कोड्स को डिकोड करने पर "Z", "1" और "1" मिलता है, जिससे पुष्टि होती है कि कंपनी भारत में iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

फिलहाल कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, कैमरा, बैटरी या अन्य स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी जानकारी सामने आएगी।

ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च: 9 JBL Pro स्पीकर्स, 10,200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत

भारत में मिलेगा नया प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बाजार में आने वाला iQOO Z11 चीन में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होगा। जहां चीन में यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आया था, वहीं भारत में इसे नए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3D Curved AMOLED Display भी देखने को मिल सकती है।

चीन वाले iQOO Z11 के फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 में 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट और 100% DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कैमरा और कूलिंग सिस्टम
फोटोग्राफी के लिए चीन वाले मॉडल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC Liquid Cooling System दिया गया है, जो बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सुनिश्चित करता है।

भारत में क्या मिल सकता है?
हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले iQOO Z11 के सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को बैन होने से कैसे बचाया? सालों बाद दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी

Ajinkya Rahane on Yashasvi Jaiswal: साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक चौंकाने वाली घटना घटी थी. अजिंक्य रहाणे ने यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था, जिस पर अब बड़ा खुलासा हुआ है. Sun, 09 Aug 2026 06:56:10 +0530

  Videos
See all

Delhi Rain Update: बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें बनी स्विमिंग पूल! | Rain News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:15:12+00:00

UP News: कातिल बना प्रेमी, प्रेमिका के पति की बेरहमी से हत्या! | Muzaffarnagar | Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T02:12:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers