Responsive Scrollable Menu

Zakir Khan Hospitalised: जाकिर खान अस्पताल में भर्ती! जानें कैसी है कॉमेडियन की सेहत?

Zakir Khan Hospitalised: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Lilavati Hospital) में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे हैं।

भाई के व्लॉग में दिखे जाकिर

जाकिर खान के छोटे भाई अरबाज खान ने अपने रमजान व्लॉग में अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो अस्पताल के कमरे में जाते हुए दिखते हैं और बताते हैं कि वो जाकिर से मिलने पहुंचे हैं। कमरे को देखकर अरबाज कहते हैं कि ये किसी 5-स्टार होटल के कमरे जैसा लग रहा है।

कुछ देर बाद जाकिर खान भी वीडियो में दिखाई देते हैं। वो अस्पताल के कपड़ों में नजर आते हैं और अपने भाई से बातचीत करते दिखते हैं।

यह भी पढ़े - मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 70-80 के दशक की फिल्मों से बनाई थी खास पहचान

अस्पताल में बैठकर देखा मैच

वीडियो में जाकिर खान अपने भाई और दोस्तों के साथ टीवी पर मैच देखते नजर आते हैं। मैच को लेकर जाकिर मजाक में कहते हैं, “मैच अभी फंसा हुआ है।”

फैंस ने पूछा हालचाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार जाकिर खान की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि “जल्दी ठीक हो जाइए जाकिर भाई।” वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि उन्हें अस्पताल में क्यों भर्ती होना पड़ा।

हेल्थ ब्रेक पर है जाकिर

कुछ समय पहले जाकिर खान ने स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से आराम की जरूरत है। एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा था कि उनकी सेहत थोड़ी खराब है, लेकिन बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर जो बातें फैल रही हैं, वो गलत हैं।

जेनेटिक बीमारी से परेशान है जाकिर

जाकिर खान ने बताया था कि उनके परिवार में कुछ जेनेटिक बीमारियां हैं, जो एक उम्र के बाद सामने आने लगती हैं। इसी कारण वह अपनी सेहत को समय देना चाहते हैं और फिलहाल आराम कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर फिर से मंच पर वापसी करेंगे।

यह भी पढ़े - Golmaal 5 का ऐलान: अजय देवगन की गैंग में अब अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया बड़ा सरप्राइज

Continue reading on the app

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेंस रिजल्ट 2026 ibps.in पर जारी, यहां चेक करें अपना स्कोरकार्ड

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB क्लर्क मेंस परीक्षा 2026 (CRP-RRBs-XIV) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

फ्लॉप शो के बाद भी अभिषेक शर्मा पर क्यों मेहरबान थे गौतम गंभीर? टीम इंडिया के कोच ने समझाया

Gautam Gambhir explains why he backed Abhishek: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी. अभिषेक लगातार तीन मैच में डक पर आउट हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार मौका मिलता रहा था और फाइनल में उन्होंने में अपना इंपैक्ट दिखाया कि उन्हें क्यों मौके दिए जा रहे थे. Sun, 15 Mar 2026 15:10:09 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran Strike: किम जोंग ने क्यों दागी मिसाइल? | Trump | Iran | Kim Jong Un #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:14:18+00:00

UP दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विकल्प से बवाल, MLA Shalabh Mani Tripathi ने CM Yogi को लिखा पत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:11:10+00:00

Iran Israel War LIVE: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 'Red Alert'! | Strait Of Hormuz | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:09:22+00:00

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T10:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers