Responsive Scrollable Menu

Friendship Day 2026: दोस्त को सिर्फ मैसेज नहीं, एहसास भी भेजिए... Wishes, Quotes और सेलिब्रेट करने के 5 शानदार आइडियाज

Friendship Day 2026: कुछ लोग हमारी जिंदगी में परिवार बनकर नहीं, बल्कि दोस्त बनकर आते हैं और हमेशा के लिए दिल में जगह बना लेते हैं। सच्चा दोस्त वही होता है जो आपकी खुशी में खुलकर हंसे, मुश्किलों में बिना बुलाए साथ खड़ा हो जाए और हर सफर को यादगार बना दे। यही रिश्ता सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

अगर आप भी इस Friendship Day अपने किसी खास दोस्त को यह बताना चाहते हैं कि वह आपकी जिंदगी में कितनी अहम जगह रखता है, तो एक दिल से लिखा मैसेज, खूबसूरत शुभकामना या छोटा-सा सरप्राइज भी उनकी पूरी दिनभर की मुस्कान की वजह बन सकता है।

फ्रेंडशिप डे को कैसे बनाएं यादगार?

साथ में पसंदीदा खाना खाएं

1. पुरानी यादों को फिर से जिएं
फोन की गैलरी खोलिए, पुराने फोटो देखिए या उन मजेदार किस्सों को याद कीजिए, जिन पर आज भी हंसी आ जाती है। कभी-कभी पुरानी यादें ही दोस्ती को फिर से नया बना देती हैं।

2. हाथ से लिखा नोट दें

पुरानी यादों को फिर से जिएं

महंगे गिफ्ट हर बार जरूरी नहीं होते। अपने दोस्त के लिए दो-चार दिल से लिखी लाइनें या एक छोटा-सा कार्ड भी ऐसा तोहफा बन सकता है, जिसे वह लंबे समय तक संभालकर रखे।

3. साथ में पसंदीदा खाना खाएं
अगर दोस्त पास है तो उसकी पसंदीदा जगह पर जाकर साथ में खाना खाएं। दूर रहने वाले दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर कॉफी या चाय शेयर करना भी इस दिन को खास बना सकता है।

4. कुछ देर सिर्फ दोस्त के लिए निकालें

छोटा-सा सरप्राइज प्लान करें

फ्रेंडशिप डे की असली खुशी पोस्ट करने में नहीं, बल्कि समय देने में है। एक लंबी फोन कॉल, खुलकर की गई बातचीत या साथ बिताए कुछ पल रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

5. छोटा-सा सरप्राइज प्लान करें
एक फोटो फ्रेम, यादों का कोलाज, पसंदीदा किताब, हाथ से बनाया कार्ड या कोई छोटा-सा गिफ्ट... ये छोटी-छोटी चीजें दोस्ती की बड़ी यादें बन जाती हैं।

फ्रेंडशिप डे  2026 Wishes

दोस्त वही है, जो मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहे।
  • हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त जरूर होना चाहिए, जिसके सामने दिल की हर बात बिना झिझक कही जा सके। ऐसे दोस्त को ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • दोस्त वही है, जो आपकी खामोशी को भी समझ ले और बिना कहे हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहे।
  • जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादें अक्सर दोस्तों के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पलों से बनती हैं। उन यादों के नाम... हैप्पी फ्रेंडशिप डे।
  • शुक्रिया हर उस पल के लिए, जब तुमने बिना किसी उम्मीद के मेरा साथ दिया। तुम्हें फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  • दूरियां चाहे कितनी भी हों, सच्ची दोस्ती कभी कम नहीं होती। हमेशा ऐसे ही जुड़े रहें।
  • हर खुशी तब और खास हो जाती है, जब उसे किसी अपने दोस्त के साथ बांटा जाए। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
  • दोस्ती कोई समझौता नहीं, बल्कि भरोसे और सम्मान से बना सबसे खूबसूरत रिश्ता है।
  • जिंदगी में अगर एक सच्चा दोस्त मिल जाए, तो समझिए आपने सबसे बड़ी दौलत पा ली।

दोस्ती का असली मतलब
फ्रेंडशिप डे पर सिर्फ 'Happy Friendship Day' लिखकर मैसेज न करें। अपने दोस्त को कुछ पल दीजिए, अपनी भावनाएं साझा कीजिए और उन्हें यह एहसास कराइए कि उनकी मौजूदगी आपकी जिंदगी को बेहतर बनाती है। कई बार दिल से निकले कुछ शब्द किसी भी महंगे तोहफे से ज्यादा कीमती साबित होते हैं।

यह भी पढे़ं: महंगे गिफ्ट नहीं, आखिर गर्लफ्रेंड को सबसे ज्यादा क्या करता है इम्प्रेस? जानिए 7 आसान तरीके

Continue reading on the app

Viral: फोन पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पर पहुंचा शख्स, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा

पंजाब के जालंधर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां मोबाइल फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास चल रहे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के खतरों की याद दिलाता है।

फोन पर बातचीत में इतना व्यस्त था कि नहीं दिखी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक यह हादसा 1 अगस्त को DAV Heart Railway Station के पास हुआ। CCTV फुटेज में युवक मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे चलता हुआ दिखाई देता है। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन उसकी ओर आती है, लेकिन वह फोन पर बातचीत में इतना व्यस्त रहता है कि उसे ट्रेन के आने का एहसास नहीं होता।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने उसे कई बार आवाज देकर सावधान करने की कोशिश की, लेकिन उसने उनकी चेतावनी नहीं सुनी। कुछ ही क्षण बाद ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुखविंदर कुमार के रूप में हुई
मृतक की पहचान सुखविंदर कुमार उर्फ टिंकू के रूप में हुई है, जो जम्मू के विजयपुर का रहने वाला था। वह पिछले चार वर्षों से जालंधर में रह रहा था और एक सब्जी की दुकान पर काम करता था। उसके मालिक सौरभ ने बताया कि हादसे वाले दिन सुखविंदर शाम करीब 5:30 बजे काम खत्म कर घर के लिए निकला था। रास्ते में उसे किसी का फोन आया और वह बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ गया।

प्रारंभिक जांच में मोबाइल बना हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि सुखविंदर मोबाइल पर बातचीत में इतना व्यस्त था कि उसे न तो सामने से आती ट्रेन दिखाई दी और न ही आसपास मौजूद लोगों की आवाज सुनाई दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के हेड कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ट्रैक के पास सतर्क रहने की अपील
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन

अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। जॉर्ज शुरू से ही मेसी के करियर में एक अहम व्यक्ति रहे। Sat, 08 Aug 2026 21:23:45 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed Last Rites: 'कोई चिल्लाएगा नहीं'जनाजे में बोले मुसलमान! Prayagraj | Kasari Masari | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:44:23+00:00

Iran America War Update: Trump-Netanyahu को ईरान की खुली धमकी! | Masoud Pezeshkian | Hormuz | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T16:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers