Responsive Scrollable Menu

घना जंगल छोड़ समंदर किनारे आराम फरमाती दिखी शेरनी, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

घना जंगल छोड़ समंदर किनारे आराम फरमाती दिखी शेरनी, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

Continue reading on the app

Alia Bhatt Birthday: पति रणबीर कपूर से ज्यादा आमिर हैं आलिया भट्ट, नेटवर्थ में देती हैं कड़ी टक्कर

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ी माने जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न सिर्फ अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि कमाई और लोकप्रियता के मामले में भी इंडस्ट्री के सबसे सफल सितारों में गिने जाते हैं. जी हां, दोनों कलाकारों ने अपने अभिनय के दम पर करोड़ों फैंस बनाए हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं. फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और निवेश के जरिए भी दोनों ने भारी कमाई की है. वहीं आज आलिया भट्ट अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं. तो ऐसे में चलिए जानते हैं आलिया भट्ट कितने करोड़ की मालकिन हैं.  

रणबीर कपूर से ज्यादा है आलिया भट्ट की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, इस स्टार कपल की कुल संपत्ति अब लगभग 700 करोड़ से अधिक बताई जाती है. हालांकि अगर दोनों की अलग-अलग नेटवर्थ की बात करें, तो इस मामले में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर से आगे दिखाई देती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में आलिया भट्ट की कुल संपत्ति करीब 517 करोड़ आंकी गई थी. वहीं वित्तीय सलाहकार कंपनी Duff & Phelps के अनुसार उसी समय रणबीर कपूर की कुल संपत्ति लगभग 203 करोड़ बताई गई थी. इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों सितारों की फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रोजेक्ट्स से कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसी वजह से अब उनकी संयुक्त संपत्ति लगभग 720 करोड़ के आसपास मानी जा रही है.

एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये लेती हैं आलिया

आज के समय में आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह किसी भी फिल्म के लिए लगभग 15 से 18 करोड़ तक फीस लेती हैं. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी कमाई काफी बड़ी है. बताया जाता है कि वह किसी ब्रांड के विज्ञापन शूट के लिए करीब 2 करोड़ प्रतिदिन तक चार्ज करती हैं.

भारत की जानी मानी हस्तियों में शामिल

Duff & Phelps की 2021 की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट में आलिया भट्ट को भारत की छठी सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बताया गया था. इस लिस्ट में वह कई बड़े सितारों से आगे थीं, जिनमें सलमान खान जैसे नाम भी शामिल हैं. वहीं फेमस ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh के अनुसार आलिया की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यह है कि वह देश के युवाओं के साथ आसानी से जुड़ जाती हैं. उनकी फिल्मों और सोशल मीडिया मौजूदगी ने उन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है.

बड़े-बड़े ब्रांडों की पसंद हैं आलिया

आलिया भट्ट कई नामी ब्रांडों का चेहरा हैं. इनमें Cornetto, Lay's, Frooti, Duroflex, Manyavar, Cadbury, Flipkart शामिल हैं. इन ब्रांड्स के साथ जुड़कर आलिया हर साल करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं.

आलिया भट्ट की लग्जरी संपत्ति

संपत्ति और लाइफस्टाइल की बात करें तो आलिया भट्ट के पास कई शानदार प्रॉपर्टी और लग्ज़री कारें हैं. मुंबई के बांद्रा इलाके में लगभग 32 करोड़ का शानदार बंगला, उनकी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions के लिए लगभग 2 करोड़ का ऑफिस स्पेस, लंदन में भी उनका एक आलीशान घर है. 

लग्जरी कार कलेक्शन

आलिया के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं, जैसे- Land Rover Range Rover Vogue - लगभग 2 करोड़, BMW 7 Series - करीब 1.7 करोड़ से अधिक.

ये भी पढ़ें: फराह खान को अक्षय खन्ना ने दिया था ट्रॉमा, खुलासा करते हुए डायरेक्टर ने कहा- 'वो सेट पर अच्छा व्यक्ति नहीं था'

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: क्यों इस्तेमाल की हुई विकेट पर टीमें प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगी? क्यों बीसीसीआई ने लिया ये फैसला

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए नए प्रैक्टिस नियम जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों का मकसद टूर्नामेंट के दौरान पिच की क्वालिटी बनाए रखना और सभी टीमों को बराबरी का तैयारी का मौका देना है।

नए नियमों के मुताबिक अब कोई भी टीम उस नेट या प्रैक्टिस पिच पर ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी,जिसका इस्तेमाल किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने अपने सेशन के दौरान किया हो।

हर टीम को मिलेंगे अलग-अलग प्रैक्टिस नेट
बीसीसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, हर टीम को अपने प्रैक्टिस सेशन के लिए अलग और ताजा नेट दिए जाएंगे। बोर्ड ने साफ कहा है कि अगर दो टीमें एक ही दिन प्रैक्टिस कर रही हैं या एक टीम के बाद दूसरी टीम का सेशन है, तो पहली टीम दूसरी टीम के नेट का इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसमें थ्रो-डाउन प्रैक्टिस भी शामिल है।

इतना ही नहीं, अगर कोई टीम अपना सेशन जल्दी खत्म कर देती है, तब भी दूसरी टीम उसके 'रेंज-हिटिंग विकेट' का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। बीसीसीआई का मानना है कि इस नियम से प्रैक्टिस पिचों पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और सभी टीमों को बराबरी की सुविधा मिलेगी।

प्रैक्टिस मैच के लिए भी तय किए गए नियम
फ्रेंचाइजी अपने बीच प्रैक्टिस मैच भी खेल सकती हैं,लेकिन इसके लिए पहले बोर्ड को जानकारी देना जरूरी होगा। बीसीसीआई ने यह भी तय किया है कि अगर कोई टीम फ्लडलाइट्स में प्रैक्टिस मैच खेलना चाहती है तो मैच की अवधि साढ़े तीन घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा दो प्रैक्टिस मैच ही आयोजित कर सकेगी। ये मुकाबले उस पिच पर नहीं खेले जाएंगे, जिस पर असली आईपीएल मैच होना है।

पहले होम मैच से पहले पिच को आराम
पिच की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कूलिंग-ऑफ पीरियड भी लागू किया है। इसके तहत किसी भी फ्रेंचाइजी के पहले होम मैच से चार दिन पहले मुख्य पिच या स्क्वेयर पर कोई प्रैक्टिस सेशन या प्रैक्टिस मैच नहीं खेला जा सकेगा। अगर इस दौरान टीम को प्रैक्टिस करनी है तो मेजबान राज्य क्रिकेट संघ को मुफ्त में वैकल्पिक मैदान उपलब्ध कराना होगा।

नेट और सेशन की प्राथमिकता भी तय
नई व्यवस्था के तहत हर टीम को आमतौर पर 2 प्रैक्टिस नेट दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य स्क्वेयर पर एक अतिरिक्त नेट 'रेंज-हिटिंग' के लिए होगा। अगर प्रैक्टिस शेड्यूल को लेकर कोई टकराव होता है, तो होम टीम को अपनी पसंद का सेशन चुनने का पहला अधिकार मिलेगा। हालांकि बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अवे टीम की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाएगा, खासकर अगर उसने पिछले दिन मैच खेला हो या उसे यात्रा करनी हो।

BCCI का कहना है कि इन नए नियमों से पूरे टूर्नामेंट के दौरान पिच की गुणवत्ता बनी रहेगी और सभी टीमों को निष्पक्ष माहौल में तैयारी करने का मौका मिलेगा।

Sun, 15 Mar 2026 12:25:54 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv Missile Attack: Tel Aviv पर Ballistic Missile की बारिश! #shorts #telaviv #ballisticmissile #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:32:29+00:00

Iran Israel US War Update: ईरान के आसमान में बरस रही है मौत | US | Trump | Netanyahu | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:45:00+00:00

मजहबी रोजा इफ्तारी में हिन्दू छात्राओं को शामिल कराने पर मचा हंगामा | #jihad #mpnews #hinduprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:41:55+00:00

Election Commission | Gyanesh Kumar: West Bengal-Assam-Tamil Nadu में कौन जीतेगा? #electiondate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:34:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers