अमेरिका : खामेनेई शासन के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से ईरानियों में जश्न, व्हाइट हाउस के बाहर निकाली रैली
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई का कई लोग समर्थन कर रहे हैं। ईरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का समर्थन करने और ईरानी खामेनेई शासन का विरोध जताने के लिए लोगों ने व्हाइट हाउस के सामने रैली निकाली।
कभी ईरान में रहने वाले इन प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को बताया कि वे ट्रंप के हमलों को 1979 से देश पर राज कर रहे इस्लामिक शासन को गिराने में मदद करने के एक मौके के तौर पर देखते हैं।
रैली में शामिल साइरस कियान ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के पहले 25 साल ईरान में बिताए; अगर ट्रंप आसमान से दबाव डालना जारी रखते हैं, तो ईरानी लोग इस राज को खत्म कर देंगे। ईरान पर उनकी अमेरिकी सरकार के हमलों के लिए प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने लाल रंग की हैट पहनी थी, जिस पर मेक ईरान ग्रेट अगेन लिखा था।
प्रोटेस्ट के पीछे के संगठन, डीसी प्रोटेस्ट्स फॉर ईरान के वॉलंटियर रेजा मौसवी ने कहा, राष्ट्रपति ने कहा था कि मदद आ रही है। उन्होंने एक वादा किया था और वह उस पर कायम रहे।
मौजूदा ईरानी शासन को खत्म करने की मांग के अलावा, व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों ने ईरान के आखिरी शाह के देश निकाला पाए बेटे रेजा पहलवी को देश का अगला नेता बनाने के लिए अपना समर्थन दिया।
प्रदर्शन में शामिल एक वॉलंटियर मरजीह मिर्जासलेही ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे शाह ईरान वापस आएं क्योंकि वे अकेले हैं जो ईरान को फिर से महान बनाने में मदद कर सकते हैं।” मरजीह ने 2007 में ईरान छोड़ दिया था। कई प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी-ईरानी झंडे और पोस्टर पकड़े हुए थे, जिनमें पहलवी को ट्रंप के साथ खड़ा दिखाया गया था।
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शनिवार को एक चेतावनी जारी की, जिसमें अमेरिका से कहा गया कि वह अमेरिकी इंडस्ट्रियल प्लांट्स को इलाके से हटा दे। इसके साथ ही आईआरजीसी ने आम लोगों से कहा है कि वे उन जगहों को खाली कर दें, जहां अमेरिकी शेयरहोल्डर हैं ताकि किसी भी खतरे या नुकसान से बचा जा सके।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पिछले दो दिनों में ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान में गैर-सैन्य फैक्ट्रियों पर हुए हमलों में कई आम लोग मारे गए।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
तिलक वर्मा ने लूटी महफिल, कुलदीप की शादी में जमकर किया डांस, मोहम्मद कैफ ने भी बांधा शमा
Tilak Varma Dance : भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी हो चुकी है. मसूरी में 14 मार्च को कुलदीप ने वंशिका संग साथ फेरे ले लिए हैं. इस शादी में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने जमकर महफिल लूटी. इसमें सबसे आगे भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का नाम शामिल हैं. हैदराबाद का ये हीरो कुलदीप यादव की शादी में जमकर डांस करता हुआ नजर आया. तिलक का डांस फैंस का पसंद आ रही है. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तिलक वर्मा ने कुलदीप की शादी में किया डांस
तिलक वर्मा कुलदीप यादव की शादी के लिए बीते शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी स्थिति 'वेलकम होटल द सेवॉय' लग्जरी होटल पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने कुलदीप की शादी में हिस्सा लिया और वो बारात में जमकर डांस करते हुए दिखे. तिलक ढोल पर बैठकर जमकर भांगड़ा करते हुए नजर आए.
कुलदीप यादव की शादी के जश्न में तिलक वर्मा ढोल पर बैठकर नाच रहे थे। ????????
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 15, 2026
भाई ढोल बजाने वाले से भी ज़्यादा ढोल का मज़ा ले रहे थे। ???? pic.twitter.com/Z9HpFBVYhj
तिलक वर्मा के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने शादी में कुर्ता पहना हुआ था और वो किसी साउथ हीरो से कम नहीं लग रहे थे. इस वीडियो मे तिलक का स्वैग देखते ही बन रहा है.
कुलदीप यादव की बारात निकल चुकी है।
— Lucknow Vibes 2.0???? (@KaramD_2) March 14, 2026
चहल, तिलक वर्मा और प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह भी ठुमके लगा रहे हैं।
आज धनश्री चहल के साथ होती तो उनको भी कुलदीप यादव की शाही शादी में शामिल होने का मौका मिलता। pic.twitter.com/27vcWHD3rD
रिंकू और प्रिया सरोज के साथ तिलक ने किया डांस
इसके अलावा तिलक वर्मा कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां पर टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी उनके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सभी क्रिकेटर काफी खूश नजर आ रहा हैं और गानों पर थरकते हुए देखे जा सकते हैं.
Tilak Varma, Rinku Singh, Yuzi Chahal, T. Dilip and other Indian players dancing and enjoying at Kuldeep Yadav’s wedding.
— Sonu (@Cricket_live247) March 14, 2026
All the champions enjoying together.???? pic.twitter.com/F0nt3LcPzD
मोहम्मद कैप ने भी किया कुलदीप की शादी में डांस
कुलदीप और वंशिका क शादी में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैप ने भी डांस किया. वो पिंक कलर का कुर्ता पहने हुए हैं. उन्होंने भी शादी में थिरकते हुए देखा गया. उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
Mohammad Kaif is dancing with Rinku Singh, yuzvendra chahal and Tilak Varma, and showering money over Rinku and Tilak while they dance Kuldeep Yadav’s wedding procession.????????❤️ pic.twitter.com/VPzAwt1HJF
— ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
कलदीप यादव की शादी में कई भारतीय क्रिकेटर पहुंचे थे. उनमें युजवेंद्र चहल के अलावा रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला और मोहम्मद कैप जैसे कई स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल थे.
कौन हैं कुलदीप की दुल्हनिया वंशिका?
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका सिंह हैं, जो यूपी की रहने वाली है. वंसिका का जन्म कानपुर में हुआ था और कुलदीप-वंशिका की बचपन की दोस्त हैं. दोनों पहले दोस्त थे और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. वंशिका इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही जॉब करती हैं, वहीं उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्डा एलआईसी में कार्यरत हैं. अब ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव बनेंगे पापा, बेबी शॉवर की रस्मों में बेहद ही खूबसूरत दिखे देविशा और सूर्या
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















