Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: आज रखा जाएगा गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। सावन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को गजानन संकष्टी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश के गजानन स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा सुख, समृद्धि और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 1 अगस्त 2026 को रात 11:07 बजे होगा और इसका समापन 2 अगस्त 2026 को रात 11:15 बजे होगा।
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:47 बजे से 5:31 बजे तक
- प्रातः संध्या: सुबह 5:09 बजे से 6:16 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:19 बजे से 1:11 बजे तक
- चंद्रोदय का समय: रात 9:43 बजे
गजानन संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
- प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- भगवान गणेश के समक्ष जल और अक्षत हाथ में लेकर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थान पर लाल वस्त्र बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- भगवान को रोली, अक्षत, दूर्वा, लाल पुष्प, मोदक, लड्डू और मौसमी फल अर्पित करें।
- घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत पूजा करें।
- गणेश चालीसा, संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।
- अंत में गणेश जी की आरती करें।
- रात्रि में चंद्रमा उदित होने पर जल में दूध, रोली और अक्षत मिलाकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करें।
- इसके बाद भगवान गणेश का स्मरण करते हुए व्रत का पारण करें।
गजानन संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश के गजानन स्वरूप की उपासना विशेष रूप से विघ्नों को दूर करने वाली मानी जाती है। 'गजानन' का अर्थ है हाथी के मुख वाले भगवान। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि और शुभता का वास होता है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से बुद्धि, विवेक और सफलता प्राप्त होने का भी आशीर्वाद मिलता है।
Sawan 2026 Mehendi Designs: सावन त्योहारों में हाथों की बढ़ाएं रौनक, ट्राई करें ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन का महीना शुरू होते ही व्रत, पूजा और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस दौरान महिलाएं नए कपड़े, चूड़ियां और मेहंदी लगाकर त्योहार की तैयारियां करती हैं। अगर आप भी सावन के पहले सोमवार, नाग पंचमी या हरतालिका तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।
सावन में मेहंदी क्यों लगाई जाती है?
सावन में मेहंदी लगाना सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का हिस्सा नहीं माना जाता, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है कि इन शुभ दिनों में हाथों पर मेहंदी रचाने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना से मेहंदी लगाती हैं।
जबकि कई अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की इच्छा से इसे हाथों पर सजाती हैं। यही वजह है कि सावन, नाग पंचमी और हरतालिका तीज जैसे त्योहारों पर मेहंदी लगाना आज भी एक खास परंपरा मानी जाती है।
खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
1. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको सिंपल और हमेशा ट्रेंड में रहने वाले डिजाइन पसंद हैं, तो फ्लोरल मेहंदी सबसे अच्छा विकल्प है। फूलों और पत्तियों की बारीक डिजाइन हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देती है।
2. अरेबिक मेहंदी डिजाइन
कम समय में स्टाइलिश लुक चाहिए तो अरेबिक मेहंदी ट्राई करें। इसमें मोटी बेल, बड़े फूल और खुले पैटर्न होते हैं, जो हाथों पर काफी आकर्षक लगते हैं।
3. मंडला मेहंदी डिजाइन
हथेली के बीच बना गोल मंडला डिज़ाइन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। यह सिंपल होने के साथ हर तरह के एथनिक आउटफिट पर अच्छा लगता है।
4. बेल स्टाइल मेहंदी
अगर आपको हल्की मेहंदी पसंद है, तो बेल स्टाइल डिजाइन चुन सकती हैं। उंगलियों से कलाई तक बनी यह डिजाइन जल्दी भी बन जाती है और देखने में भी बेहद सुंदर लगती है।
5. जाल पैटर्न मेहंदी
जालीदार पैटर्न हाथों को रिच और आकर्षक लुक देता है। यह साड़ी, सूट और लहंगे जैसे पारंपरिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
इन आसान टिप्स से करें मेहंदी का रंग गहरा
- मेहंदी लगाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ और सूखे रखें।
- मेहंदी सूखने के बाद तुरंत पानी से हाथ न धोएं।
- नींबू और चीनी का घोल लगाने से रंग गहरा हो सकता है।
- लौंग की हल्की भाप लेने से भी मेहंदी का रंग अच्छी तरह चढ़ता है।
- बेहतर रंग के लिए मेहंदी को 6 से 8 घंटे तक हाथों पर लगा रहने दें।
- फेस्टिव लुक को बनाएं और भी खास
अगर आप सावन के पहले सोमवार, नाग पंचमी या हरतालिका तीज पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि आपके पूरे फेस्टिव लुक को भी और आकर्षक बना देंगे।
यह भी पढ़ें: व्रत में डाइट रुटीन नहीं छोड़ना चाहते हैं, तो ट्राई करें ऑइल फ्री टेस्टी और हेल्दी कुट्टू का चीला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

