Responsive Scrollable Menu

सुबह उठते ही नाक हो जाती है बंद, शरीर में बढ़ते कफ का है संकेत

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कुछ लोगों को सुबह उठते ही नाक बंद, छींक आना और सिर का भारी होना जैसे लक्षण महसूस होते हैं।

आमतौर पर इसे सामान्य सर्दी या फिर मौसम का बदलाव समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह पुराना नजला हो सकता है। पुराना नजला एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर साइनस या फिर नाक में हड्डी बढ़ने की परेशानी होती है।

पुराने नजला को आयुर्वेद में कफ दोष से जुड़ी स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। जब शरीर में हद से ज्यादा कफ बढ़ता है, तो वह नाक और सिर में जमा होने लगता है। रात को सोते समय यह महसूस नहीं होता, लेकिन सुबह उठते ही नाक बंद होने का अहसास होता है और हल्की ठंड भी महसूस होती है। गलत खान-पान और ठंडी चीजें भी इसे बढ़ा सकती हैं। आयुर्वेद में पुराने नजले का हल छिपा है, जिसका उपचार आप घर बैठे ही कर सकते हैं।

पहले जानते हैं कि यह परेशानी किन कारणों से होती है, जिसमें देर रात जागना, ठंडा पानी या फ्रीज में रखी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करना, धूल और प्रदूषण में ज्यादा समय तक रहना, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, और बार-बार संक्रमण होना शामिल है। आयुर्वेद के मुताबिक इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी, अदरक, और गर्म पानी जैसे सरल उपाय सहायक हो सकते हैं। प्राणायाम और सही दिनचर्या भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छोटे-छोटे बदलाव से इस समस्या में धीरे-धीरे सुधार संभव है।

सुबह की शुरुआत गर्म पानी से करें। यह कफ को पिघलाकर बाहर निकालने में मदद करता है। हफ्ते में दो बार भाप लें। यह सांस लेने में होने वाली रुकावटों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ, रात के समय हल्दी वाला दूध, तुलसी-अदरक की चाय, नाक में गुनगुना तेल, रात के समय हल्का भोजन, और ठंडी चीजों से परहेज रखें। ये सभी चीजें शरीर में कफ को बढ़ने से रोकने में मदद करेंगी, जिससे सुबह नाक बंद होने की परेशानी कम होगी।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

तिहाड़ से छूटा, आसिम मुनीर की गोद में बैठा, पहलगाम में मचाई तबाही, सुधरने की बजाय बना मोस्‍ट वॉन्‍टेड टेररिस्‍ट

LeT Most Wanted Terrorists: भारत की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां गुप्‍त सूचना के आधार पर अक्‍सर ही कार्रवाई करती रहती हैं. ऐसे ही एक एक्‍शन में तकरीबन ढाई दशक पहले दिल्‍ली पुलिस के स्‍पेशल सेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्‍कर के कुछ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. सजा पूरी करने के बाद ये तिहाड़ जेल से छूटे थे. इनमें से दो आतंकवादी अब कैटेगरी-A के तहत मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकवादियों की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं. इनमें से एक का कनेक्‍शन पहलगाम टेरर अटैक से है.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI Naman Awards 2026 Live: द्रविड़, बिन्नी और मिताली को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कुछ देर में शुरू होगा कार्य्रकम

BCCI Annual Awards 2026 Live: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज तमाम भारतीय क्रिकेटर्स को सम्मानित करने वाला है. नई दिल्ली में बीसीसीआई के सालाना नमन अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मौजूदा क्रिकेटर्स समेत राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कार्यक्रम शाम 6.45 बजे से शुरू होगा. Sun, 15 Mar 2026 18:14:54 +0530

  Videos
See all

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता Vijay CBI मुख्यालय से निकले #vijay #tvk #delhi #karurstampede #cbi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:37:52+00:00

News Ki Pathshala: जंग में USS अब्राहम लिंकन पर अटैक ! #shorts #sushantsinha #iranvsamerica #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:42:29+00:00

लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर बचाया 130 किलो के घायल सांभर को[Injured 120kg Sambar Rescued] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:39:08+00:00

चुनावी टीम Kerala में 8 KM पैदल जंगल में जाती है #kerala #shortsvideo #electioncommission #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T13:36:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers