Responsive Scrollable Menu

SBI PO Prelims 2026: आज से शुरू हुई एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा, जानें शिफ्ट टाइमिंग और गाइडलाइंस

SBI PO Prelims 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोब्लेमरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स परीक्षा 2026 आज, 1 अगस्त से शुरू हो गई है। यह परीक्षा प्रतिदिन अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने शिफ्ट का समय और रिपोर्टिंग टाइम पहले ही जारी कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

शिफ्ट टाइमिंग और रिपोर्टिंग समय
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा कुल चार शिफ्टों में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। शिफ्ट का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:00 बजे)
  • दूसरी शिफ्ट: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: सुबह 10:30 बजे)
  • तीसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:00 बजे)
  • चौथी शिफ्ट: शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (रिपोर्टिंग समय: दोपहर 3:30 बजे)

परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी गाइडलाइंस
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड के साथ-साथ पहचान के प्रमाण के रूप में पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड जैसे सरकारी पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

केंद्र के अंदर किसी भी तरह के प्रतिबंधित सामान जैसे स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या पेजर ले जाने की सख्त मनाही है। परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए इन्हें अपने जोखिम पर बाहर ही छोड़कर आना होगा।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

  • पुरुष उम्मीदवार कैजुअल ट्राउजर, पैंट या जींस पहन सकते हैं।
  • जूतों के बजाय चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है।
  • सिर पर किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या अन्य हेड कवर पहनने की अनुमति नहीं है।

महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड

  • महिला उम्मीदवार लेगिंग या ट्राउजर पहन सकती हैं।
  • पैरों में सिंपल सैंडल पहनें और जूतों से बचें।
  • हाथों में मेहंदी लगाने से बचें और परीक्षा हॉल के अंदर हैंडबैग या पर्स न लेकर जाएं।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स पेपर पैटर्न
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एक घंटे (60 मिनट) का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions) पूछे जाते हैं और इसके कुल अंक भी 100 ही होते हैं।

इस पेपर में तीन सेक्शन होते हैं और हर सेक्शन के लिए सख्त व्यक्तिगत समय सीमा तय की गई है:

  • अंग्रेजी भाषा (English Language): 40 प्रश्न (समय: 20 मिनट)
  • मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude): 30 प्रश्न (समय: 20 मिनट)
  • तर्क क्षमता (Reasoning Ability): 30 प्रश्न (समय: 20 मिनट)

परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर विजिट कर सकते हैं।

Continue reading on the app

IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11,403 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 तक 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम 
आयु सीमा में छूट मिलेगी।
उम्मीदवार को जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान या संबंधित प्रमाणपत्र भी आवश्यक होगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850
एससी / एसटी / PwBD / ESM / DESM: ₹175
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration के माध्यम से पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

चयन कैसे होगा?
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी की कप्तानी में डेब्यू, IPL में आरसीबी, KKR और MI के लिए खेला, अब बना सबसे महंगा हेड कोच

R Vinay Kumar Karnataka Head Coach: कर्नाटक क्रिकेट संघ ने अपने पूर्व तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार को हेड कोच बनाया है. विनय 2013-15 के दौरान कर्नाटक क्रिकेट के सुनहरे दौर के अहम खिलाड़ियों में से एक थे. इस दौरान विनय की कप्तानी और जे. अरुण कुमार की कोचिंग में कर्नाटक ने दो-दो बार रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी जीती थी. Fri, 7 Aug 2026 07:16:18 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav English Speech : English में बोले अखिलेश यादव, सुनकर हर कोई रह गया हैरान! | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:14:22+00:00

Viral Video | गंदे नाले में धोए जा रहे थे केले! | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T02:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers