Responsive Scrollable Menu

UPTET Result 2026: इस सप्ताह जारी हो सकता है यूपीटीईटी का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी
आयोग रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने से पहले प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जारी की गई फाइनल आंसर की को अंतिम माना जाएगा और उस पर दोबारा आपत्ति दर्ज करने का अवसर नहीं मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें UPTET 2026 स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

  • आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इतनी रही थी परीक्षा में उपस्थिति
UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 88.77 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई को जारी की गई थी, जबकि उम्मीदवारों से 14 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई थीं।

कितना चाहिए पास होने के लिए?
UPTET 2026 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

  • सामान्य वर्ग (General): न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक
  • OBC, SC, ST और EWS: न्यूनतम 55% अंक यानी 150 में से 82 अंक

निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे।
 

Continue reading on the app

MPESB Exam Date 2026: कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

MPESB Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

  1. पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  2. दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न निम्न विषयों से होंगे:

  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • गणित
  • तार्किक योग्यता (रीजनिंग)
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य कंप्यूटर ज्ञान

परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।

एडमिट कार्ड कब आएगा?
एमपीईएसबी परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2784 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य (General): 1126 पद
  • ओबीसी (OBC): 776 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 444 पद
  • एससी (SC): 316 पद
  • एसटी (ST): 122 पद

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अब रिवीजन और मॉक टेस्ट पर अधिक ध्यान देना चाहिए। साथ ही, आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाले नोटिस और एडमिट कार्ड अपडेट पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से न चूकें।

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

RSS Chief Mohan Bhagwat का Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर बड़ा बयान.. Amruta Fadnavis ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:13:38+00:00

Kanwar Yatra Big Update: कांवड़ियों के लिए बदल गए नियम! जाने क्या हुआ फैसला! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers