Responsive Scrollable Menu

PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर:मौजूदा कनेक्शन भी सरेंडर करना होगा, 2 जहाज होर्मुज से 92,000 टन गैस लेकर भारत आ रहे

अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले सप्लाई को लेकर 9 दिन में 3 बार नए नियम जारी कर चुकी है। रसोई गैस की सप्लाई के 4 नए नियम LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले 6 मार्च: घरेलू LPG बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया। 9 मार्च: डिमांड बढ़ने से शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन किया। 12 मार्च: ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 45 दिन किया गया। कनेक्शन सरेंडर न करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार चाहती है कि जिनके पास पीएनजी का विकल्प है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच सके जिनके पास और कोई ऑप्शन नहीं है। शनिवार को नोटिफिकेशन जारी में कहा गया कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे तुरंत नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें। सरेंडर करने पर जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। होर्मुज से निकले 2 जहाज, 92 हजार टन गैस लेकर आ रहे भारत मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। दो भारतीय LPG कैरियर (माल वाहक जहाज), 'शिवालिक' और 'नंदा देवी', होर्मुज रूट को पार कर चुके हैं। बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज करीब 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहे हैं। इनके 16 और 17 मार्च तक मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। ईरान का रुख: भारतीय जहाजों को नहीं रोकेंगे भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के प्रतिनिधि, अब्दुल माजिद हकीम इलाही ने भरोसा दिलाया है कि युद्ध के बावजूद भारतीय जहाजों को होर्मुज रूट से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम भारत की ऊर्जा जरूरतों को समझते हैं। हमें पता है कि भारत में लोग गैस और पेट्रोल की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में हम उनकी मदद और समर्थन करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के दूतावास ने भारतीय जहाजों को रास्ता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… भारत के पास कितनी रसोई गैस बची: रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी 50 लाख; आगे के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए ईरान जंग की आंच आपकी रसोई तक पहुंच गई है। सरकार का कहना है कि लोग पैनिक में रोजाना 75 लाख LPG सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। देशभर के शहरों-कस्बों से LPG के लिए लंबी कतारें दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

400 लड़कियों को मात देकर मिली डेब्यू फिल्म, करण जौहर की 1 सलाह से चमकी किस्मत, पति है इंडस्ट्री के रॉकस्टार

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली आलिया भट्ट आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. स्टार किड होने के बावजूद उनका फिल्मी सफर उतना आसान नहीं था. बहुत कम लोग जानते हैं कि अपनी पहली फिल्म पाने के लिए आलिया को करीब 400 लड़कियों के साथ ऑडिशन देना पड़ा था.

Continue reading on the app

  Sports

'टीम से बाहर हुए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी', संजू सैमसन की बैटिंग के कायल हुए राहुल द्रविड़

Rahul Dravid praised Sanju Samson: राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं. महान भारतीय बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में खेली सैमसन की पारियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके कड़ी मेहनत का फल है. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर टीम इंडिया के आखिरी तीन मैचों में 80+ स्कोर बनाए और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Sun, 15 Mar 2026 20:46:41 +0530

  Videos
See all

TMC : TMC के विनाश का समय आ गया :राहुल सिन्हा #rahulsinha #bjpbengal #tmcvsbjp #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:12:42+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Iran-America के बीच चल रहा गजब खेल #iran #america #israel #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:10:00+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | LPG Petrol Price | | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:14:45+00:00

Amit Shah : कांग्रेस ने अपने परिवार की ही चिंता की: शाह #amitshah #congress #bjp #elction2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T15:11:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers