केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. आज वो प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा शक्ति समारोह को संबोधित करेंगे.आज कांशीराम की जयंती है. बसपा आज देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम करेगी.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों हुए एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.
BCCI की ओर से 15 मार्च को सालाना अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पिछले साल के बेस्ट भारतीय क्रिकेटर्स को सम्मानित किया जाएगा. इसमें ही मंधाना को बेस्ट महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा. Sun, 15 Mar 2026 00:16:10 +0530