Summer Skin Care: गर्मियों में स्किन करेगी ग्लो! इन तरीकों को डेली रूटीन में आज़माएं, दिखेगा असर
Summer Skin Care: गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है। कई लोगों को इस मौसम में टैनिंग, पिंपल्स, ऑयली स्किन और रुखेपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि स्किन हेल्दी और चमकदार बनी रहे।
अगर आप चाहते हैं कि गर्मियों में भी आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग दिखे, तो कुछ आसान स्किन केयर टिप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। सही खान-पान, पर्याप्त पानी और कुछ प्राकृतिक उपाय आपकी त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गर्मी में स्किन केयर के सिंपल टिप्स
पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा अंदर से साफ और हेल्दी रहती है। रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
तेज धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। यह त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है और टैनिंग से भी सुरक्षा देता है।
हेल्दी डाइट लें
स्किन को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। अपने भोजन में फल, हरी सब्जियां, सलाद और दही जैसी चीजों को शामिल करें। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं।
चेहरे की नियमित सफाई करें
गर्मियों में पसीना और धूल त्वचा पर जमा हो जाती है, जिससे पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है। इसलिए दिन में दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है। इससे त्वचा फ्रेश और साफ बनी रहती है।
Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं
Plum Benefits: हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है आलूबुखारा, दिल की सेहत रखता है दुरुस्त, जानें 6 फायदे
Paneer Pakoda: शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर देंगे पनीर के पकोड़े, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी स्नैक
Paneer Makhani: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी, क्रीमी ग्रेवी हर कोई करेगा पसंद
प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल करें
त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक फेस पैक भी काफी फायदेमंद होते हैं। दही, बेसन, हल्दी या एलोवेरा जैसे घरेलू उपाय त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ उसे चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Fat Reducing: बच्चे का मोटापा देखकर टेंशन होने लगी है? ये 5 तरीके वजन घटाने में करेंगे मदद
Fat Reducing: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों की वजह से बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जंक फूड, मीठे पेय पदार्थ और मोबाइल-टीवी के सामने ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे शारीरिक रूप से कम एक्टिव हो रहे हैं। इसका असर उनके वजन और सेहत दोनों पर दिखाई देने लगा है।
अगर बच्चे का वजन तेजी से बढ़ रहा है तो माता-पिता के लिए चिंता होना स्वाभाविक है। लेकिन घबराने की बजाय सही खान-पान और अच्छी दिनचर्या अपनाकर बच्चों का वजन आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। कुछ आसान आदतें बच्चों को फिट और एक्टिव रखने में काफी मदद कर सकती हैं।
5 तरीके वजन कम करने में करेंगे मदद
बच्चों को एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करें
आजकल बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल, टीवी या वीडियो गेम में बिताते हैं। ऐसे में उनका शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। बच्चों को रोज कम से कम 45-60 मिनट तक आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करें। दौड़ना, साइकिल चलाना या खेलकूद करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है।
जंक फूड की जगह हेल्दी डाइट दें
पिज्जा, बर्गर, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे जंक फूड बच्चों के वजन बढ़ने का बड़ा कारण बनते हैं। कोशिश करें कि बच्चों की डाइट में फल, हरी सब्जियां, दही, दाल और घर का बना खाना शामिल हो। हेल्दी और संतुलित आहार बच्चों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है।
मीठे पेय पदार्थ कम कराएं
कई बच्चे कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और चॉकलेट ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करते हैं। इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसके बजाय बच्चों को नारियल पानी, ताजा जूस या सादा पानी पीने की आदत डालें।
Room Cooling Tips: गर्मियों में बिना एसी-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! इन 5 घरेलू तरीकों को आज़माएं
Plum Benefits: हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है आलूबुखारा, दिल की सेहत रखता है दुरुस्त, जानें 6 फायदे
Paneer Pakoda: शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर देंगे पनीर के पकोड़े, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी स्नैक
Paneer Makhani: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर मखनी, क्रीमी ग्रेवी हर कोई करेगा पसंद
स्क्रीन टाइम सीमित करें
मोबाइल, टीवी और टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की शारीरिक गतिविधि को कम कर देता है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित होना चाहिए। कोशिश करें कि बच्चे दिन में ज्यादा समय खेलने, पढ़ने या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बिताएं।
अच्छी नींद भी है जरूरी
पर्याप्त नींद न लेने से भी बच्चों का वजन बढ़ सकता है। जब बच्चे पूरी नींद नहीं लेते, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इसलिए बच्चों को रोज समय पर सोने और कम से कम 8-10 घंटे की नींद लेने की आदत डालें।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















