Responsive Scrollable Menu

PM Kisan 22nd Installment: लाखों किसानों के खाते में नहीं आए 2000 रुपये! जानें क्यों रुका पैसा?

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को गुवाहाटी से सिंगल क्लिक के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की. इस बार करीब 9 करोड़ 32 लाख किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में अभी तक 2000 रुपये की किस्त नहीं पहुंची है. ऐसे में किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसकी वजह भी बताई है और समस्या के समाधान का तरीका भी बताया है. 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें.

इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस बार 22वीं किस्त के तहत 9.32 करोड़ किसानों को लाभ मिला है, जिनमें 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं. योजना की शुरुआत से अब तक किसानों के खातों में रुपये4.27 लाख करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.

क्यों नहीं आया कई किसानों के खाते में पैसा

सरकार के अनुसार कुछ तकनीकी या दस्तावेजी कारणों की वजह से कई किसानों की किस्त रुक सकती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं होना हो सकता है. इसके अलावा बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना या पात्रता की शर्तें पूरी न होना भी किस्त रुकने का कारण बन सकता है. कुछ मामलों में किसानों को फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपने क्षेत्र के कृषि कार्यालय में जाकर दस्तावेज सत्यापन भी कराना पड़ सकता है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आपके खाते में अभी तक 22वीं किस्त के रुपये2000 नहीं आए हैं तो आप आसानी से घर बैठे इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें. ओटीपी के जरिए लॉगिन करने के बाद आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपकी किस्त जारी हुई है या किसी वजह से रोक दी गई है.

समस्या होने पर यहां करें संपर्क

अगर आप पात्र किसान हैं और फिर भी आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है तो सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. किसान इन नंबरों पर संपर्क करके अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं.

पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर हैं:
155261
011-24300606

इन नंबरों पर किसान सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक कॉल कर सकते हैं. यहां से उन्हें योजना से जुड़ी सभी जानकारी और समाधान मिल सकता है. कुल मिलाकर, अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अभी तक नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी तकनीकी गड़बड़ी या दस्तावेज की कमी के कारण भुगतान रुक जाता है. ऐसे में तुरंत स्टेटस चेक करें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, ऐसे अपने खाते में चेक करें

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार का खास कदम, बाप-दादा के नाम है जमीन, फिर भी मिलेगा PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

Continue reading on the app

'ये बर्दाश्त नहीं...' अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हमलों पर भड़का भारत, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से जारी बयान में, भारत ने इन हमलों को अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक आक्रामक कृत्य करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। बयान में कहा गया कि पाक की ओर से किए गए हवाई हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इन हमलों में हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया

Continue reading on the app

  Sports

डोनाल्ड ट्रंप पर लगेगा ऐतिहासिक बैन, अपने ही देश में नहीं देख पाएंगे FIFA वर्ल्ड कप और ओलंपिक?

ईरान पर हमला करने के कारण अमेरिका को फुटबॉल वर्ल्ड कप और ओलंपिक से बैन करने की मांग हो रही है. ये दोनों ही इवेंट अमेरिका में होने हैं. मगर एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप सरकार पर बैन लग सकता है लेकिन इसकी वजह ये युद्ध नहीं होगा. Sat, 14 Mar 2026 23:52:43 +0530

  Videos
See all

कुत्ते के काटने के बाद कुत्ते जैसी भौकने लगा बच्चा! #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:50:00+00:00

Crime News Hindi: मासूम का मर्डर, सगे मां-बाप ही निकले कातिल! Viral Crime Story | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T20:30:06+00:00

सरकार की आलोचना को लेकर बोले राजनीतिक विश्लेषक #politics #latestvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T19:52:10+00:00

Moradabad News: मुरादाबाद में बड़ी कार्रवाई: अवैध LPG गैस गोदाम हुआ सील! Moradabad Gas Godown Seal #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T20:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers