सीएम सेहत योजना से फ्री में हुआ महिला के दिल का इलाज, चार लाख का खर्चा सरकार ने उठाया
पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना पहल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने फिर एक बार जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत पहुंचाई है. मोहाली जिले की रहने वाली सुखविंदर कौर को अचानक दिल से जुड़ी एक गंभीर समस्या हो गई थी. उनका इलाज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत हुआ, जिस वजह से उनके परिवार को करीब चार लाख रुपये के संभावित खर्च से राहत मिल गई. सुखविंदर जिले के मणिकपुर गांव में रहती हैं.
डॉक्टर ने स्टेंट डालने के लिए कहा
जानकारी के अनुसार, सुखविंदर को सीने में तेज दर्द और उनमें शुगर से जुड़ी परेशानी पाई गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया. जांच के दौरान, डॉक्टरों में उनमें दिल की एक गंभीर समस्या की जानकारी मिली. डॉक्टरों ने तुरंत स्टेंट डालने की सलाह दी. डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि इलाज और अस्पताल में भर्ती करने का खर्च तीन से चार लाख के आसपास आ सकता है. तीन-चार लाख जैसी बड़ी रकम का इंतजाम करना परिवार के लिए थोड़ा मुश्किल था.
एक सप्ताह तक डॉक्टरों की निगरानी में रहीं
इसके बाद उन्होंने योजना के तहत अपनी पात्रता चेक करवाई, योजना के लिए पात्र साबित होने के बाद इलाज की प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई. लिस्टेड अस्पताल में कैशलेस तरीके से उनका इलाज किया गया. एक सप्ताह तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. जब सुखविंदर की हालत स्थिर हो गई थी तो उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. परिवार ने राहत जताया और कहा कि इस योजना के वजह से ही वे आर्थिक चिंताएं छोड़कर मरीज के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सके.
नौ लाख से अधिक सेहत कार्ड्स जारी
राज्य सरकार का कहना है कि अब तक पूरे पंजाब में नौ लाख से अधिक सेहत कार्ड्स जारी किए गए हैं. सरकारी अस्पतालों में 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को योजना के तहत फ्री में इलाज मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार आर्थिक तंगी की वजह से जरूरी इलाज से वंचित न रह जाए.
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने और ओबामा के शासन में की गई कार्रवाई पर शेयर किए मीम्स
वॉशिंगटन, 14 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने बयानों की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, ट्रूथ सोशल पर वह अपने विचारों के साथ-साथ मीम्स, कार्टून और अलग-अलग तरह के पोस्टर भी साझा करते रहते हैं। ताजा मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा के साथ खुद की एक फोटो साझा की है।
ट्रंप ने इस मीम वाले पोस्टर में पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल के दौरान ईरान के साथ बर्ताव की तुलना अपने कार्यकाल के दौरान की कार्रवाई से की है। ओबामा के साथ ईरानी शासन और पैसों वाली फोटो पर लिखा है कि ओबामा कैसे ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं, वहीं नीचे एक दूसरी तस्वीर है, जिसमें ट्रंप खुद नजर आ रहे हैं और उनके साथ बैकग्राउंड में कुछ मिसाइलें हैं। इस पर लिखा है कि ट्रंप मिसाइल के जरिए ईरान से डील करते हैं।
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में यह दूसरी बार है जब ईरान के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है। इससे पहले जून 2025 में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर यूरेनियम का संवर्धन रोकने के लिए हमले किए थे। इस हमले में ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरान के कई न्यूक्लियर वैज्ञानिक भी मारे गए।
अमेरिका और इजरायल का कहना है कि ईरान को इस तरह से तबाह करना है कि वह फिर से परमाणु हथियार बनाने के लिए ताकत ना जुटा सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर “हर सैन्य टारगेट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, जो एक जरूरी क्रूड एक्सपोर्ट हब है।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी धमकी दी है कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को जाने से रोकता रहा तो वह आइलैंड के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेगा।
ट्रंप द्वारा ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किए गए वीडियो में आइलैंड पर हमले दिखाए गए, जिनमें एयरपोर्ट की सुविधाओं पर हमले भी शामिल थे। सरकारी मीडिया ने तेहरान के खतम अल-अनबिया सैन्य कमांड हेडक्वार्टर का हवाला देते हुए बताया कि स्ट्राइक के बाद, ईरान ने कहा कि उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई भी हमला उन तेल कंपनियों के क्षेत्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पर जवाबी हमले करेगा, जिनके पास अमेरिकी शेयर हैं या जो अमेरिका के साथ सहयोग करती हैं।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















