Responsive Scrollable Menu

छोटी गलतियों पर खुद को न कोसें,तनाव हंसी में उड़ाएं:मनोवैज्ञानिक का दावा- खुद की गलतियों पर हंसना लोगों को आपसे मानवीय रूप से जोड़ता है; इससे आत्मविश्वास मजबूत होगा

अक्सर सार्वजनिक जगहों पर छोटी गलतियों पर भी हम शर्मिंदा हो जाते हैं। चाहे कांच के दरवाजे से टकराना हो या योग क्लास में अचानक फिसलना, हमारा पहला रिएक्शन खुद को छिपाना होता है। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ओवुल सेजर की रिसर्च ये सोच बदल रही हैै। शोध के मुताबिक ऐसे पलों में शर्मिंदा होने के बजाय खुद पर हंसें। यह आपको दूसरों की नजर में अधिक मिलनसार, सक्षम और सच्चा बनाता है। अपनी गलती पर मुस्कुराना माहौल को ‘जजमेंट’ से हटाकर ‘सहजता' की ओर मोड़ देता है। यह आत्म-स्वीकृति का संकेत है और दुनिया अपनी कमियों को मुस्कुराकर अपनाने वालों को पसंद करती है। गलतियों को सहजता से स्वीकार करना ही असली आत्मविश्वास है रिसर्च के मुताबिक जो लोग अपनी गलतियों पर मुस्कुराते हैं, वे दुनिया की नजर में अधिक खुशमिजाज और काबिल दिखते हैं। वहीं, दूसरी ओर जरूरत से ज्यादा शर्मिंदगी आपकी असुरक्षा और ‘लोग क्या सोचेंगे' वाले डर को उजागर करती है। रिसर्च ये भी कहती है कि खुद का मजाक उड़ाना दरअसल दूसरों के लिए आपसे जुड़ने का निमंत्रण है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, यह हंसी न केवल माहौल का तनाव कम करती है, बल्कि आसपास के लोगों को भी आपको सहज महसूस कराने की औपचारिकता से मुक्त कर देती है। खुद को कसूरवार समझना छोड़ें, दुनिया को आपकी कोई परवाह नहीं अक्सर हम ‘स्पॉटलाइट इफेक्ट' के भ्रम में जीते हैं, जहां हमें लगता है कि दुनिया की नजरें सिर्फ हमारी गलतियों पर टिकी हैं। इसकी हकीकत कुछ और है। दरअसल, लोग अपनी उलझनों में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें आपकी छोटी भूलों की उतनी परवाह नहीं होती, जितनी आप मान बैठते हैं। प्रोफेसर सेजर की सलाह है कि अगली बार किसी सामाजिक चूक पर खुद को कोसने के बजाय बस यह पूछें ‘क्या इससे किसी का नुकसान हुआ?' यदि जवाब ‘नहीं' है, तो ग्लानि छोड़िए और बस मुस्कुरा दीजिए। यह सहज बदलाव न केवल आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा, बल्कि आपको दूसरों की नजर में और भी अधिक सरल और खास बना देगा। हंसी तभी अच्छी लगती है जब तक उससे किसी को ठेस न पहुंचे खुद पर हंसने की कला में अहम है ‘इमोशनल कैलिब्रेशन’ यानी सही भावना का चुनाव। शोधकर्ता आगाह करते हैं कि हंसी तभी तक गरिमापूर्ण है, जब तक वह किसी को ‘ठेस’ न पहुंचाए। यदि आपकी गलती से किसी को शारीरिक चोट पहुंची है या कोई नुकसान हुआ है, तो वहां हंसना आपको संवेदनहीन और अनैतिक साबित कर सकता है। ऐसे वक्त में हंसी नहीं, बल्कि खेद और शर्मिंदगी ही सही मानवीय आचरण है। याद रहे, आत्मविश्वास मुस्कुराने में है, लेकिन बड़प्पन यह पहचानने में है कि कब माफी मांगनी है।

Continue reading on the app

₹19.50 लाख करोड़ डूबे, सेबी प्रमुख ने दी निवेशकों को सलाह, क्या शेयर बाजार यहां से लेगा करवट?

Stock Market News सेबी मुखिया बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी हैं। जिससे बाजार में एक बार फिर से स्थिरता आए। उन्होंने रिटेल निवेशकों को इस अत्यधिक उतार और चढ़ाव वाले दौर में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।

Continue reading on the app

  Sports

BCCI के अवॉर्ड सेरेमनी में राहुल द्रविड़ को क्यों आई अपनों की याद? तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

Rahul Dravid Lifetime Achievement Award: राहुल द्रविड़ को नई दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. यह खास सम्मान भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया. इस खास मौके पर द्रविड़ ने अपने पिता, मां और पत्नी को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस काबिल बनाने में उनका अहम योगदान रहा है. अवॉर्ड सेरेमनी में द्रविड़ की मां और पत्नी भी मौजूद थीं. Mon, 16 Mar 2026 00:20:30 +0530

  Videos
See all

America की सबसे भरोसेमंद मिसाइल #america #iranisraelwar #war #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:30:14+00:00

रिफाइनरी पर हमले से आसपास के आम लोगों को होता है भारी नुकसान #iranisraelwar #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:46:43+00:00

Black and White शो के आज के Highlights | 15 March 2026 | Iran War Updates | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T20:52:30+00:00

Iran-Israel War Update: मारे गए Netanyahu? ईरान का बड़ा दावा! Netanyahu Dead or Alive? | N18G | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T21:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers