Responsive Scrollable Menu

DRDO Exam City Slip: डीआरडीओ CEPTAM टियर 1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) सीईपीटीएएम 11 भर्ती टियर-1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी इंटीमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, जिससे वे परीक्षा से पहले अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां आसानी से कर सकें।

23 मार्च को होगी परीक्षा
डीआरडीओ की ओर से Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician A (Tech-A) पदों के लिए टियर-1 परीक्षा 23 मार्च 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

सिटी स्लिप से परीक्षा में प्रवेश नहीं
उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल जानकारी के लिए होती है। इसे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए मान्य नहीं माना जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर लेकर जाना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले drdo.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CEPTAM 11 City Intimation Slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

Tateeree song Controversy: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, महिला आयोग ने कहा- 'जहां मिलें वहीं से गिरफ्तार करो'

Badshah: सिंगर-रैपर बादशाह के हालिया हरियाणवी गाने 'टटीरी' (Tateeree) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। बादशाह नोटिस जारी होने के बावजूद महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुई थे जिसके बाद कड़ा रुख अपनाते हुए आयोग ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

आयोग के सामने पेश नहीं हुए बादशाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रैपर बादशाह को नोटिस जारी कर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक पानीपत में आयोग के सामने पेश होने को कहा था। लेकिन तय समय तक उनके पेश न होने पर आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सख्त कदम उठाते हुए उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए।

रेणु भाटिया ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि बादशाह को जहां भी हों, वहां से गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सकें।

‘हरियाणा की बेटियों का अपमान’ का आरोप

महिला आयोग का आरोप है कि गाने टटेरी में इस्तेमाल किए गए शब्दों और दृश्यों में हरियाणा की बेटियों को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। इस मामले में हरियाणा के पंचकूला और जींद में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

आयोग की अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बादशाह की ओर से आए वकीलों ने आयोग से सुनवाई के लिए और समय देने की मांग की थी, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर यह मांग भी की है कि देश में बादशाह के किसी भी शो की अनुमति न दी जाए।

बादशाह की सफाई

बादशाह की ओर से आए वकील ने दावा किया कि उन्हें समन समय पर नहीं मिला था, इसलिए और समय मांगा गया। उन्होंने कहा कि कानून के तहत हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन यहां उन्हें यह मौका नहीं दिया जा रहा।

विवाद के बाद मांगी माफी

गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना होने लगी थी। इसके बाद बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर लोगों की भावनाएं आहत होने के लिए माफी मांगी और कहा कि गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की तलाश

इस मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचकूला पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि वह देश से बाहर न जा सकें। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें भी बनाई गई हैं, जो संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, गाने के वीडियो में नाबालिग लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है, जो पढ़ाई छोड़कर भागती हुई नजर आती हैं। साथ ही गीत के कुछ शब्दों और दृश्यों को शिक्षा व्यवस्था और महिलाओं के प्रति भ्रामक और आपत्तिजनक बताया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे संजू सैमसन? इस नंबर पर मौका मिलना तय!

Sanju Samson IPL 2026 Batting Position: भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि आईपीएल 2026 में संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आना चाहिए. रैना का कहना ​​है कि सैमसन के नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने से टीम के बैटिंग ऑर्डर में बेहतर संतुलन बना रहेगा. उन्होंने आयुष म्हात्रे और सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को ही ओपनिंग कराने की सलाह दी. Sat, 14 Mar 2026 15:57:26 +0530

  Videos
See all

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट का 'युद्ध' किम जोंग को 'मौका' ? #shorts #kimjongun #northkorea #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:39:09+00:00

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की दिक्कतों के बीच शिमला में होटल कारोबारी ने कैसी तैयारी कर ली?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:40:28+00:00

Delhi Uttam Nagar Case | Delhi News | उत्तम नगर हत्याकांड में फिर Bulldozer Action! #mcd #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:37:42+00:00

Israel US Iran War Updates: Mojtaba Khamenei समेत इन 10 ईरानी नेताओं पर US ने रखा इनाम | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T10:37:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers