पंजाब में विकास की नई रफ्तार! Lakshmi Niwas Mittal का 2,600 करोड़ के निवेश का एलान, 500 पेट्रोल पंप भी खोलेगी HMEL
'प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026' (Progressive Punjab Investors Summit) के पहले दिन राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को एक बड़ी संजीवनी मिली है। दिग्गज उद्योगपति और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल ने शुक्रवार को पंजाब में ₹2,600 करोड़ के नए निवेश की घोषणा की। यह निवेश एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) के माध्यम से 'विशेष और उत्कृष्ट रसायन' (Specialty & Fine Chemicals) क्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचएमईएल खुदरा ईंधन क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी और देश भर में 500 खुदरा दुकानें खोलेगी।
इसे भी पढ़ें: 'दोस्ती का सेफ पैसेजट, Iran ने भारत के लिए खोला Strait of Hormuz का रास्ता, 2 LPG टैंकरों को मिली सुरक्षित निकलने की मंज़ूरी
मित्तल ने यह बात शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उपस्थित थे। आप सरकार पंजाब में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित कर रही है।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Modi सरकार पर तीखा वार, US Deal के लिए कृषि को कर रहे कुर्बान
अपने संबोधन के दौरान, मित्तल ने कहा कि एचएमईएल अब विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में निवेश के साथ आगे बढ़ रही है। मित्तल ने कहा, हम विशेष और उत्कृष्ट रसायन क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिसके लिए हम 2,600 करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा कर रहे हैं। बठिंडा में एचएमईएल की गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है, जो पंजाब में यह सबसे बड़ा निवेश है।
March Vivah Muhurat 2026: बस 8 दिन बजेगी शहनाई, फिर खरमास लगते ही लग जाएगा Break
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















