Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सुकून से खाना बनाने का समय कम होता जा रहा है। यही कारण है कि लोग इंस्टेंट नूडल्स, चिप्स, फ्रोजन फूड, रेडी-टू-ईट स्नैक्स, पैकेज्ड बिस्कुट और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स पर काफी ज्यादा डिपेंड हो गए हैं। मार्केट में यह चीजें आसानी से उपलब्ध होते हैं और स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही यह कम समय में भूख मिटाने का ऑप्शन बन जाता है। लेकिन इस सुविधा के पीछे कई सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नियमित रूप से इस तरह के खाद्य पदार्थ खाने से डायबिटीज, मोटापा, हाई बीपी, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि शरीर पर प्रोसेस्ड फूड किस तरह से असर डालते हैं और इनसे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके
जानें प्रोसेस्ड फूड खाने के नुकसान
मोटापे का जोखिम
प्रोसेस्ड फूड में चीनी, कैलोरी और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जबकि पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास नहीं कराते हैं, जिस कारण बार-बार भूख लगती है और व्यक्ति ओवरईटिंग कर लेता है। जिस कारण तेजी से वेट बढ़ सकता है और मोटापे का जोखिम बढ़ जाता है।
डायबिटीज
प्रोसेस्ड फूड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अतिरिक्त चीनी मौजूद होते हैं, जोकि ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। लगातार ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में इंसुलिन का प्रभाव कम हो सकता है। जिससे समय के साथ टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
हृदय रोग की संभावना
कई प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। जिससे स्ट्रोक और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएं
प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है। इसके कारण गैस, कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसा भोजन करने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी
इन खाद्य पदार्थों में मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व कम होते हैं। वहीं प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम एडिटिव्स का ज्यादा सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकता है। जिससे संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है।
किडनी पर पड़ सकता है दबाव
बता दें कि प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। अधिक नमक के सेवन से शरीर में पानी जमा हो सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इससे किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है और लंबे समय में किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
मेंटल हेल्थ पर असर
कुछ शोध में यह सामने आया है कि ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर निगेटिव असर पड़ सकता है। पोषक तत्वों की कमी होने और अनहेल्दी डाइट लेने से चिंता, तना और डिप्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।
लिवर की असर
लगातार चीनी, खासकर फ्रक्टोज युक्त प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी और अनहेल्दी फैट का ज्यादा सेवन करने से नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। साथ ही लिवर की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
बच्चों के विकास पर पड़ सकता है प्रभाव
बच्चों के शरीर के विकास के लिए संतुलित पोषण की जरूरत होती है। लेकिन अगर बच्चे नियमित रूप से प्रोसेस्ड और जंक फूड खाते हैं, तो उनके शरीर में मिनरल और विटामिन्स की कमी हो सकती है। जिस कारण कमजोरी, मोटापा, शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ सकता है।
स्किन और बालों पर असर
प्रोसेस्ड फूड में पोषण की कमी और ज्यादा चीनी होने की वजह से स्किन की चमक कम हो सकती है। इसके साथ ही बाल भी कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं। वहीं पौष्टिक और संतुलित डाइट लेने से स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं।
Diwali पर फेवरेट ड्रेस पहनने के लिए Diet में करें ये बदलाव, कम होगा Belly Fat
दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस समय ज्यादातर घरों में फेस्टिवल को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में घर को सजाने से लेकर नई-नई चीजें खरीदने तक। इस पर्व की हम सभी हफ्तों पहले से प्लानिंग करते हैं और कुछ चीजें तो छूट ही जाती है।
इस दौरान महिलाएं फेस्टिवल के लिए सुंदर-सुंदर आउटफिट पहनना चाहती हैं, लेकिन बढ़ते हुए वजन के कारण वह सोचती है कि उनकी फेवरेट ड्रेस उन पर अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करते हुए वजन को कम कर सकते हैं।
शुगर से बनाएं दूरी
यदि आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो आज से ही डाइट में शुगर को करीब पूरी तरह से हटा दें। अधिक चाय-कॉफी का सेवन, पैकेज्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और मीठे पेय पदार्थों से मिलने वाली कैलोरीज शरीर की चर्बी को बढ़ाती है। अगर आपको वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए शुगर को कुछ दिनों तक पूरी तरह से अवॉइड करें।
पोर्शन कंट्रोल का रखें ध्यान
ध्यान रहे कि वजन को कम करने के लिए वजन घटाने के लिए खाना-पीना छोड़ देना बिल्कुल ठीक नहीं है। इस बीच, आप हेल्दी डाइट लें और पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें। अक्सर ज्यादा खाना, चाहे हेल्दी हो, वजन बढ़ा सकता है। ऐसे में पोर्शन कंट्रोल पर जरुरी ध्यान दें। वहीं, आप प्लेट में सब्जियां, प्रोटीन और अनाज को सही पोर्शन को रखें। जैसे कि, आधी प्लेट सब्जियों और सलाद, एक चौथाई प्रोटीन और एक चौथाई अनाज से भर सकते हैं। ओवरईंटिंग से बचें। जब आप भूख लगें, तो थोड़ा ही खाएं।
सुबह खाली पेट पिएं यह देसी ड्रिंक
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो देसी ड्रिंक की मदद ले सकते हैं। धनिये के बीज, जीरा, अजवाइन और मेथी को समान मात्रा में लें। अब इसमें 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी और थोड़ा-सा काला नमक डालें। इसको हल्का-सा ड्राई रोस्ट कर लें और फिर इसको पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को रोजाना पानी में 1 टीस्पून मिलाकर खाली पेट पिएं। इसके सेवन से आपका शरीर डिटॉक्स होगा, डाइजेशन बेहतरीन होगा। हार्मोंस बैलेंस होंगे और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसको आप गुनगुने पानी में ही पिएं। आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं।
डिनर में सूप पिएं
यदि आप वजन कम करना चाहती है, तो डिनर में बदलाव करने की बेहद जरुरत है। सोने से पहले कम से कम 3 घंटे पहले डिनर करें और डिनर में सूप-सलाद लें। वहीं, आप पालक, ब्रॉकली या टमाटर के सूप के साथ सलाद या सादे वेजिटेबल्स ले सकते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









