गेमर्स के लिए खुशखबरी! 9,000mAh बड़ी बैटरी, 120FPS गेमिंग वाले 2 धांसू फोन ला रहा Poco, देखें कीमत-फीचर्स
पोको भारत में 17 मार्च को अपनी नई Poco X8 Pro स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नई लाइनअप में दो स्मार्टफोन - Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max शामिल होंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कंपनी इस सीरीज़ में खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, गेमिंग परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर ध्यान दे रही है।
लॉन्च से पहले कंपनी ने Flipkart पर बने एक माइक्रोसाइट के जरिए इन स्मार्टफोन्स के कुछ प्रमुख फीचर्स भी शेयर किए हैं, जिससे यूजर्स को इनके स्पेसिफिकेशन्स की झलक मिल गई है।
बड़ी बैटरी होगी सबसे बड़ा फीचर
इस सीरीज़ का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस तरह के स्मार्टफोन्स में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह फोन मॉडरेट यूसेज पर 3 दिन से ज्यादा चल सकता है।
इसके अलावा यह 30 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 18 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। इस बैटरी को 6 साल की टिकाऊपन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। वहीं Poco X8 Pro 5G में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 2 दिन से ज्यादा मॉडरेट यूसेज, 18 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग औऱ 12 दिन तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। इस मॉडल को 5 साल की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के लिए TÜV सर्टिफिकेशन मिला है।
100W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग
दोनों स्मार्टफोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और PPS टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। इसके साथ 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है।
कंपनी का कहना है कि, Poco X8 Pro Max को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर एक दिन की बैटरी मिल सकती है। वहीं Poco X8 Pro में करीब 16 मिनट चार्जिंग से पूरे दिन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गेमिंग के लिए खास ऑप्टिमाइजेशन
Poco ने इस सीरीज़ को खासतौर पर मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि फोन में स्मूथ और लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी और यह 120 FPS तक गेमप्ले को सपोर्ट करेगा।
दमदार प्रोसेसर
Poco X8 Pro Max 5G में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है।
कंपनी के अनुसार इन दोनों फोन्स ने AnTuTu Benchmark पर क्रमशः 31,00,000 और 23,00,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो फ्लैगशिप और अपर मिड-रेंज परफॉर्मेंस को दर्शाता है।
एडवांस कूलिंग सिस्टम
हीट मैनेजमेंट के लिए Poco X8 Pro 5G में 5,300 sq mm वेपिंग चैंबर (vapour chamber) और 11,000 sq mm ग्रेफाइट लेयर दी गई है, जो लंबे गेमिंग सेशन में फोन को ठंडा रखने में मदद करती है। वहीं Poco X8 Pro Max में 5,800 sq mm का बड़ा हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है, जिससे थर्मल परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है।
17 मार्च को मचाएंगे धमाल
Poco ने पुष्टि की है कि X8 Pro सीरीज़ भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगी। बड़ी बैटरी, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग, पावरफुल प्रोसेसर और गेमिंग-केंद्रित फीचर्स के साथ यह सीरीज़ उन यूजर्स को टारगेट करती है जो लंबी बैटरी लाइफ और हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं।
मैच से पहले फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं विराट कोहली:प्रियदर्शन बोले- थिएटर में फ्लॉप रही फिल्म को ओटीटी और टीवी से मिली नई पहचान
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में बताया कि क्रिकेटर विराट कोहली महत्वपूर्ण मैचों से पहले रिलैक्स होने के लिए उनकी कॉमेडी फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतनी खास नहीं चली, लेकिन बाद में इसे ओटीटी और टीवी पर नई पहचान मिली। दरअसल, हाल ही में पिंकविला से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “सच कहूं तो अब मुझे सीरियस फिल्में बनाना अच्छा लगता है। कॉमेडी बनाना अब पसंद नहीं है, लेकिन मजबूरी में करना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि मेरे पास नए आइडिया खत्म हो गए हैं। इसलिए मैं वही चीज दोहराना नहीं चाहता जो पहले कर चुका हूं। शायद मैं एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊं, उसके बाद नहीं।” इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, “मैंने ‘खट्टा मीठा’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्में बहुत प्यार से बनाई थीं। मुझे ये दोनों फिल्में पसंद हैं, लेकिन उस समय ये थिएटर में नहीं चलीं। बाद में ओटीटी और दूसरे प्लेटफॉर्म्स की वजह से लोग इन्हें देखने लगे और आज दर्शक इन फिल्मों को काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म देखकर खुद को रिलैक्स करते हैं कोहली: प्रियदर्शन प्रियदर्शन ने कहा, “जब मैंने ‘ढोल’ बनाई थी तो मुझे लगा था कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब मुझे खुशी होती है जब विराट कोहली जैसे लोग कहते हैं कि वे मैच से पहले रिलैक्स होने के लिए ‘ढोल’ देखते हैं और उसके डायलॉग्स भी एक-दूसरे को सुनाते हैं। अच्छी बात यह है कि ह्यूमर हमेशा रहता है, वह कभी खत्म नहीं होता।” बता दें कि चार दशक से अधिक लंबे करियर में प्रियदर्शन ने कई लोकप्रिय कॉमेडी फिल्में निर्देशित की हैं। उनकी फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’, ‘हुलचुल’ और ‘भागम भाग’ शामिल हैं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















