Responsive Scrollable Menu

जबलपुर के इतिहास में पहली बार… 26 थाना प्रभारियों को एक साथ मिली सजा, SP ने क्यों लिया एक्शन?

जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपराध नियंत्रण में अपेक्षित कार्रवाई न करने पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने 25 थाना प्रभारियों को निंदा और एक को चेतावनी दी है. यह ऐतिहासिक प्रशासनिक कार्रवाई उनके सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी, जिससे करियर पर असर पड़ेगा. SP ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है.

Continue reading on the app

गंभीर 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कोच:गांगुली बोले-असली परीक्षा 2027 वर्ल्ड कप में होगी, टेस्ट क्रिकेट में पिच का मोह छोड़ना होगा

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर अपना दूसरा ICC खिताब हासिल किया। इससे पहले उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। हालांकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि गंभीर की असली परीक्षा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में होगी। साउथ अफ्रीका की कंडीशन में होगी असली परीक्षा गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा और वहां की परिस्थितियां टीम और कोच दोनों को चुनौती देंगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गंभीर मौजूदा टीम के साथ वहां भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल तक अजेय सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। गंभीर ने 2011 में बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीता था, अब उन पर बतौर कोच भारत को वनडे का विश्व विजेता बनाने का दबाव है। रोहित-विराट के लिए आखिरी मौका हो सकता है 2027 वर्ल्ड कप 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह इन दोनों दिग्गजों के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में गंभीर के कंधों पर इन दिग्गजों को एक यादगार विदाई दिलाने की जिम्मेदारी भी होगी। टेस्ट क्रिकेट में पिच को लेकर गांगुली की सलाह गांगुली ने रेड बॉल यानी टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन सुधारने को लेकर भी गंभीर को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गंभीर को पिच के बारे में सोचना कम करना होगा। गांगुली ने कहा,'उन्हें विकेट की चिंता अपने दिमाग से निकालनी होगी। इंग्लैंड सीरीज को ही देख लीजिए, वह पिच के बारे में कुछ नहीं कर सके और नतीजे सबके सामने हैं।' टर्नर्स की जरूरत नहीं उन्होंने आगे कहा कि भारत को घरेलू मैदानों पर स्पिन की मददगार (टर्नर्स) पिचों पर खेलने की जरूरत नहीं है। अच्छी पिचें ही अच्छे नतीजे देंगी। गंभीर को थोड़ा समय दें,वह बेहतरीन कोच हैं-गांगुली सौरव गांगुली ने गंभीर का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे कोच हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भी उन्होंने कहा था कि गंभीर को थोड़ा समय देने की जरूरत है। गांगुली के मुताबिक,'व्हाइट बॉल कोच के रूप में वह बहुत अच्छे हैं, खासकर भारतीय परिस्थितियों में। उनके पास एक शानदार टीम है।' IPL 2026 के सीजन के बाद गंभीर का पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर रहेगा। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया: सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

सीएम डॉ. मोहन यादव 15 मार्च को करेंगे नेपानगर का दौरा, नावथा डैम परियोजना समेत कई विकास कार्यों की देंगे सौगात, देखें पूरा शेड्यूल

नेपानगर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के नेपानगर का दौरा करने वाले हैं, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें सबसे प्रमुख 1676 करोड़ रुपये की नावथा डैम परियोजना है। वे यहां … Sat, 14 Mar 2026 22:29:04 GMT

  Videos
See all

Kuldeep Yadav की बारात का जलवा #KuldeepYadav #Baraat #wedding #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:30:32+00:00

Monalisa ने बताई सच्चाई, क्यों मरना चाहती थी? #monalisa #viralvideo #viralwedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:36:51+00:00

Suryakumar Yadav के घर आने वाला है नन्हा मेहमान #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:33:06+00:00

Ghaziabad से पुलिस ने 6 संदिग्धों को अरेस्ट किया | Breaking News | UP News | Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T17:32:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers